होम / बिजनेस / आंध्र प्रदेश को मिला बम्पर इन्वेस्टमेंट, युवाओं को मिलेंगी 6 लाख नौकरियां

आंध्र प्रदेश को मिला बम्पर इन्वेस्टमेंट, युवाओं को मिलेंगी 6 लाख नौकरियां

समिट के माध्यम से सरकार घरेलु और अंतरराष्ट्रीय इन्वेस्टर्स से जुड़ना चाहती है जो अत्यंत आवश्यक हैं. मुख्यमंत्री ने प्रदेश में इन्वेस्ट करने वाले सभी इन्वेस्टर्स को पूरे सहयोग का भरोसा भी दिलाया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

आज आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री YS जगन मोहन रेड्डी ने घोषणा कर बताया कि, आंध्र प्रदेश को हाल ही में इन्वेस्टमेंट के 340 प्रस्ताव मिले हैं जिनकी कीमत लगभग 13 लाख करोड़ रुपये बतायी जा रही है.  इस इन्वेस्टमेंट की बदौलत प्रदेश के 20 सेक्टरों के अंतर्गत 6 लाख युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे. 
 
इन्वेस्टर्स को दिलाया पूरे भरोसे का सहयोग
मुख्यमंत्री ने यह घोषणा, विशाखापतनम के आंध्र यूनिवर्सिटी के ग्राउंड में आयोजित किये गए आंध्र प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के उदघाटन समारोह के मौके पर की है. इस मौके पर मौजूद इंडस्ट्री के सभी दिग्गजों और इन्वेस्टर्स को आभार प्रकट करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि, इस समिट के माध्यम से वह घरेलु और अंतरराष्ट्रीय इन्वेस्टर्स से जुड़ना चाहते हैं जो अत्यंत आवश्यक है. मुख्यमंत्री ने प्रदेश में इन्वेस्ट करने वाले सभी इन्वेस्टर्स को पूरे सहयोग का भरोसा दिलाते हुए कहा – हम आपको विश्वास दिलाते हैं कि, हमारे लिए आप बहुत आवश्यक हैं और हम हमेशा आपसे सिर्फ एक फोन कॉल की दूरी पर मौजूद रहेंगे. हम आपको बताना चाहते हैं कि, हमारी ताकत, विविध मौकों, जबरदस्त इंफ्रास्ट्रक्चर, बिजनेस वातावरण, और इन सबसे ऊपर हमारी और आपकी पार्टनरशिप से हम विकास की एक टिकाऊ और लम्बी यात्रा तय करेंगे. भाषण खत्म होने के बाद हम 92 समझौता ज्ञापनों (MoU) को लागू करेंगे जिनकी कीमत 11.85 लाख करोड़ रुपये है. बाकी के 248 समझौता ज्ञापनों को कल लागू किया जायेगा और इनकी कीमत 1.15 लाख करोड़ रुपये है. 
 
इन्वेस्टमेंट के लिये और आकर्षक राज्य बनेगा आंध्र प्रदेश 
जनता को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि, भारत की विकास यात्रा में योगदान देने वाले राज्यों में आंध्र प्रदेश एक मुख्य राज्य है. भारत की अर्थव्यवस्था बहुत तेज रफ्तार से बढ़ रही है और अंतरराष्ट्रीय इन्वेस्टर्स के लिए यह इन्वेस्टमेंट की एक प्रमुख जगह भी बन रही है. आंध्र प्रदेश में कुल 6 हवाई अड्डे हैं जो राज्य में फैले हुए हैं और इनमें से 3 अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे भी हैं. भारत में बनने जा रहे कुल 11 इंडस्ट्रियल कॉरिडोर्स में से 3 आंध्र प्रदेश में बनाये जायेंगे. हमारे पास रणनीतिक जगहों के होने का फायदा तो है ही लेकिन इससे कहीं ज्यादा एक ऐसी सरकार भी है जो पॉलिसी के ढांचे को समर्थ बना रही है, जिससे यह प्रदेश आपकी इन्वेस्टमेंट के लिए एक आकर्षक जगह बन जाता है.

इन प्रमुख नामों ने किया है इन्वेस्ट
विशाखापतनम के बारे में बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि, शहर एक प्रमुख वित्तीय केंद्र के रूप में उभरा है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शक्तिशाली नेतृत्व के अंतर्गत भारत की G20 प्रेसीडेंसी हमारे लिए एक निर्णायक क्षण होगा. G20 की एक बहुत महत्त्वपूर्ण मीटिंग भी विशाखापतनम में होने जा रही है. आने वाले दिनों में विशाखापतनम एक प्रमुख राजधानी के रूप में उभरेगा. आंध्र प्रदेश सरकार के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने वालों में रिलायंस, अडानी, आदित्य बिरला ग्रुप, रिन्यु पावर, डीकिन, NTPC, IOCL, जिंदल ग्रुप और ओबेरॉय ग्रुप जैसे प्रमुख नाम शामिल हैं. 
यह भी पढ़ें: SBI अगले हफ्ते कर सकता है 5,456 करोड़ रुपये का ये बड़ा सौदा, जानिए क्‍या है ये?

टैग्स
सम्बंधित खबरें

Mobavenue AI Tech का बड़ा दांव, नई ब्रांड पहचान के साथ लॉन्च किया AI आधारित Neural Engine

कंपनी की यह रीब्रांडिंग एक बूटस्ट्रैप्ड मुंबई स्टार्टअप से सूचीबद्ध वैश्विक AdTech प्लेटफॉर्म तक के उसके विकास को दर्शाती है. इसके साथ ही कंपनी ने एक नई AI इंटेलिजेंस लेयर भी पेश की है, जिसे इस तरह तैयार किया गया है कि वह मार्केटर्स के विज्ञापन की योजना बनाने, लॉन्च करने और उसके प्रदर्शन को मापने के तरीके को बदल सके.

1 hour ago

FireAI को SucSEED Indovation Fund से मिला 2.5 करोड़ रुपये का निवेश, एंटरप्राइज विस्तार पर देगी जोर

AI आधारित डिसीजन इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म FireAI निवेश का इस्तेमाल सेल्स इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ाने और रिसर्च एंड डेवलपमेंट को मजबूत करने में करेगी.

4 hours ago

भारत का तीसरा इंपोर्ट बिल

देश ने एक पीढ़ी तक दो बड़ी निर्भरताओं को संभाला है, कच्चा तेल और सोना. अब तीसरी निर्भरता चुपचाप हर AI-पावर्ड ऐप और वर्कफ्लो के अंदर बन रही है, जिसकी कीमत टोकन के आधार पर तय होती है, बिल डॉलर में आता है और जिसका स्वामित्व लगभग पूरी तरह विदेशों में है.

4 hours ago

400 करोड़ रुपये से ज्यादा का ऑर्डर, बाजेल प्रोजेक्ट्स ने मिस्र में बढ़ाया पावर ट्रांसमिशन कारोबार

यह परियोजना मिस्र के राष्ट्रीय ग्रिड को मजबूत करने वाली प्रमुख योजनाओं का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य देश में हाई वोल्टेज बिजली ट्रांसमिशन क्षमता को बढ़ाना और भरोसेमंद बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करना है.

5 hours ago

The Hundred 2026 की भारत में नई पारी, JioStar ने खरीदे टीवी और डिजिटल राइट्स

कंपनी ने टूर्नामेंट के भारत में टीवी और डिजिटल प्रसारण के एक्सक्लूसिव अधिकार हासिल कर लिए हैं. इसके तहत सभी 68 मैच JioHotstar पर लाइव स्ट्रीम होंगे, जबकि Star Sports Network पर उनका सीधा प्रसारण किया जाएगा.

6 hours ago

बड़ी खबरें

धोनी का क्लीनटेक पर बड़ा दांव, SolarSquare में किया निवेश; 510 करोड़ रुपये की फंडिंग का बने हिस्सा

SolarSquare इस नई पूंजी का उपयोग अपने कारोबार के विस्तार में करेगी. कंपनी की योजना अगले चरण में 30 से 40 नए शहरों में प्रवेश करने की है.

7 hours ago