होम / बिजनेस / ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के दुसरे दिन भी जमकर बरसी इन्वेस्टमेंट

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के दुसरे दिन भी जमकर बरसी इन्वेस्टमेंट

आंध्र प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के दुसरे दिन भी राज्य सरकार को इन्वेस्टर्स से जबरदस्त इन्वेस्टमेंट प्राप्त हुई है. आज राज्य में इन्वेस्ट करने वाले प्रमुख नामों में रिलायंस का नाम भी शामिल है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

आज आंध्र प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के दुसरे दिन राज्य को घरेलु एवं अंतरराष्ट्रीय कंपनियों से कुल 260 MoU (समझौता ज्ञापन) की प्राप्ति हुई है. इन 260 समझौता ज्ञापनों के माध्यम से राज्य के कुल 13 क्षेत्रों में लगभग 1.17 ट्रिलियन रुपयों का इन्वेस्टमेंट किया गया है. आज के समझौता ज्ञापनों को जोड़ने के बाद अब तक आंध्र प्रदेश सरकार कुल 352 सझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर कर चुकी है जिनकी कीमत लगभग 13.05 ट्रिलियन रुपये बताई जा रही है. 

युवाओं को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो राज्य में की जा रही इन इन्वेस्टमेंट्स की बदौलत युवाओं के लिए रोजगार के लगभग 6 लाख नए मौके उत्पन्न होंगे. राज्य के ऊर्जा क्षेत्र में पिछले दो दिनों के दौरान 40 समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किये गए हैं और इनकी कीमत 8.84 ट्रिलियन रुपये बतायी जा रही है. ऊर्जा के क्षेत्र में की गयी इस इन्वेस्टमेंट से राज्य में रोजगार के 2 लाख नए अवसर पैदा होंगे. राज्य के सभी क्षेत्रों में से सबसे ज्यादा पर्यटन के क्षेत्र में कुल 117 समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किये गए हैं. इन समझौता ज्ञापनों की कीमत लगभग 22,096 करोड़ रुपये मानी जा रही है और इनसे कुल 30,000 नई नौकरियां पैदा होने की उम्मीदें भी लगायी जा रही हैं. 
 
राज्य में इन प्रमुख नामों ने किया है इन्वेस्ट
राज्य में इन्वेस्ट करने वाले प्रमुख नामों में से रिलायंस ने 50 हजार करोड़ की कीमत वाले एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया है जो राज्य के 10,000 लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर प्रदान करेगा. इसके साथ-साथ HPCL (हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड) ने 14.3 लाख करोड़ की कीमत वाले एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया है और माना जा रहा है कि इस इन्वेस्टमेंट से 1500 नई नौकरियां पैदा होंगी. HCL टेक्नोलॉजी ने भी 22 करोड़ की कीमत वाले 2 समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किये हैं और माना जा रहा है कि इस इन्वेस्टमेंट से लगभग 5000 नई नौकरियां पैदा होंगी. इ-कॉमर्स कंपनी फ्लिप्कार्ट ने भी 20 करोड़ रुपयों की कीमत वाले दो समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किये हैं और इनसे 300 लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीदें लगाई जा रही हैं. 

इन क्षेत्रों ने आकर्षित की इन्वेस्टमेंट
प्रमुख रूप से इन्वेस्टमेंट आकर्षित करने वाले क्षेत्रों में ऊर्जा विभाग, उद्योग एवं वाणिज्य विभाग, IT (इन्फोर्मेशन एंड टेक्नोलॉजी) एवं ITES विभाग, पर्यटन विभाग और कृषि एवं पशु विभाग शामिल हैं. ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के पहले दिन राज्य सरकार ने 11.87 ट्रिलियन रुपयों के 92 समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किये थे. 

इसके अलावा ऑरोबिंदो ग्रुप ने 10,365 करोड़ रुपये की कीमत वाले 5 समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किये हैं. साथ ही अडानी ग्रुप ने 21,820 करोड़ रुपये की कीमत वाले 2 समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किये हैं और इस इन्वेस्टमेंट से 14,000 लोगों को नई नौकरियां मिलेंगी. आदित्य बिरला ग्रुप ने 9300 करोड़ रुपये की कीमत वाले 2 समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किये हैं जिनसे 2850 लोगों को नई नौकरियां मिलेंगी. जिंदल स्टील ने राज्य सरकार के साथ 7500 करोड़ रुपये की कीमत वाले एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया है जिससे लगभग 2500 लोगों को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे.
 
यह भी पढ़ें: खाद्य पदार्थों की कमी से हो सकता है भयावह अकाल

टैग्स
सम्बंधित खबरें

Mobavenue AI Tech का बड़ा दांव, नई ब्रांड पहचान के साथ लॉन्च किया AI आधारित Neural Engine

कंपनी की यह रीब्रांडिंग एक बूटस्ट्रैप्ड मुंबई स्टार्टअप से सूचीबद्ध वैश्विक AdTech प्लेटफॉर्म तक के उसके विकास को दर्शाती है. इसके साथ ही कंपनी ने एक नई AI इंटेलिजेंस लेयर भी पेश की है, जिसे इस तरह तैयार किया गया है कि वह मार्केटर्स के विज्ञापन की योजना बनाने, लॉन्च करने और उसके प्रदर्शन को मापने के तरीके को बदल सके.

20 minutes ago

FireAI को SucSEED Indovation Fund से मिला 2.5 करोड़ रुपये का निवेश, एंटरप्राइज विस्तार पर देगी जोर

AI आधारित डिसीजन इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म FireAI निवेश का इस्तेमाल सेल्स इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ाने और रिसर्च एंड डेवलपमेंट को मजबूत करने में करेगी.

3 hours ago

भारत का तीसरा इंपोर्ट बिल

देश ने एक पीढ़ी तक दो बड़ी निर्भरताओं को संभाला है, कच्चा तेल और सोना. अब तीसरी निर्भरता चुपचाप हर AI-पावर्ड ऐप और वर्कफ्लो के अंदर बन रही है, जिसकी कीमत टोकन के आधार पर तय होती है, बिल डॉलर में आता है और जिसका स्वामित्व लगभग पूरी तरह विदेशों में है.

3 hours ago

400 करोड़ रुपये से ज्यादा का ऑर्डर, बाजेल प्रोजेक्ट्स ने मिस्र में बढ़ाया पावर ट्रांसमिशन कारोबार

यह परियोजना मिस्र के राष्ट्रीय ग्रिड को मजबूत करने वाली प्रमुख योजनाओं का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य देश में हाई वोल्टेज बिजली ट्रांसमिशन क्षमता को बढ़ाना और भरोसेमंद बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करना है.

4 hours ago

The Hundred 2026 की भारत में नई पारी, JioStar ने खरीदे टीवी और डिजिटल राइट्स

कंपनी ने टूर्नामेंट के भारत में टीवी और डिजिटल प्रसारण के एक्सक्लूसिव अधिकार हासिल कर लिए हैं. इसके तहत सभी 68 मैच JioHotstar पर लाइव स्ट्रीम होंगे, जबकि Star Sports Network पर उनका सीधा प्रसारण किया जाएगा.

5 hours ago

बड़ी खबरें

धोनी का क्लीनटेक पर बड़ा दांव, SolarSquare में किया निवेश; 510 करोड़ रुपये की फंडिंग का बने हिस्सा

SolarSquare इस नई पूंजी का उपयोग अपने कारोबार के विस्तार में करेगी. कंपनी की योजना अगले चरण में 30 से 40 नए शहरों में प्रवेश करने की है.

6 hours ago