✕

होम / बिजनेस / अनंत-राधिका हनीमून के लिए पहुंचे अमेरिका, एक रात का किराया सुन उड़ जाएंगे होश

अनंत-राधिका हनीमून के लिए पहुंचे अमेरिका, एक रात का किराया सुन उड़ जाएंगे होश

अनंत और राधिका शादी के बाद अपना हनीमून इंजॉय कर रहे हैं. इसके लिए उन्होंने एक बेहद खास जगह को चुना है, जहां एक रात ठहरने का खर्च लाखों रुपये है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

एशिया के बिजनेस टायकून मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की पिछले महीने ही शादी हुई है. करोड़ों रुपये खर्च करते हुए अंबानी खानदान ने अपने बेटे की शादी को यादगार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी. इस शादी को भले ही वक्त बीत गया हो लेकिन इसकी चर्चा अब तक होती है. खैर अनंत और राधिका की शादी जितनी महंगी रही उनका हनीमून भी काफी महंगा माना जा रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पेरिस ओलिंपिक के बाद कपल अपने हनीमून के लिए पेरिस के कोस्टा रिका में गया है. यहां जिस रिजॉर्ट में दोनों रुके हैं, वहां एक रात की कीमत सुनकर आपको झटका लग सकता है.

कोस्टा रिका के में कपल मना रहा हनीमून

गौरतलब है कि 12 जुलाई को मुंबई में शादी के बंधन में बंधन के बाद अनंत-राधिका पेरिस ओलंपिक 2024 में नजर आए थे. पेरिस ओलंपिक में कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के बाद कपल कोस्टारिका के लिए रवाना हो गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अनंत-राधिका 1 अगस्त 2024 को कोस्टारिका पहुंचे हैं. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अनंत राधिका का हनीमून उनकी शादी की तरह ही बेहद महंगा है. यह कपल कोस्टारिका के गुआना कास्ट एरिया के कासा लास ओलास रिसॉर्ट में रुका हुआ है. यह एक आलीशान रिसॉर्ट है, जिसमें कई सुविधाएं मौजूद हैं. एक छह बेडरूम का लग्जरी रिसॉर्ट है, जो 18,475 वर्ग फुट में स्थित है. यहां से आपको प्रशांत महासागर का सुंदर दृश्य देखने को मिलेगा.

लग्जरी रिसॉर्ट का है इतना किराया

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस पांच स्टार रिसॉर्ट में एक दिन रुकने के लिए कम से 30,000 डॉलर यानी करीब 25 लाख रुपये खर्च करने पड़ते हैं. इसके अलावा और भी कई तरह के खर्च इसमें शामिल हैं. इस रिसॉर्ट में बड़ों के साथ-साथ बच्चों के लिए भी कई सुविधाएं मौजूद हैं. इसमें एक बड़ा सा 100 फुट का स्विमिंग पूल भी मौजूद है, जो मेहमानों के बीच खास आकर्षण का केंद्र बना रहता है. इसके अलावा मेहमान अपनी सुविधा के अनुसार प्राइवेट बार, प्राइवेट शेप, पर्सनल ट्रेनर आदि को भी इस रिसॉर्ट में रख सकते हैं. बता दें कि यह रिसॉर्ट अपनी लग्जरी सुविधाओं के साथ ही शानदार मौसम और अपने जगह के लिए भी बहुत फेमस है. 

शादी में खर्च हुए 5 हजार करोड़

अंबानी परिवार ने अपने लाडले की शादी में जमकर पैसे खर्च किए. शादी को हुए लगभग एक महीना हो चुका है, लेकिन इसकी ग्रैंड तस्वीरें अभी भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं. शादी से पहले अनंत अंबानी की दो प्री-वेडिंग सेरेमनी हुई थी, जिनमें देश और दुनिया की तमाम हस्तियां शामिल हुई थीं. अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट ने काफी ग्रैंड शादी की थी. एक रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों की शादी के पूरे जश्न में 5000 करोड़ से ज्यादा का खर्च आया था. साथ ही दोनों की शादी में बॉलीवुड स्टार्स के साथ-साथ हॉलीवुड स्टार्स कार्दशियन सिस्टर्स, जस्टिन बीबर, रिहाना जैसे स्टार्स भी शामिल हुए थे.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

2 hours ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

3 hours ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

4 hours ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

5 hours ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

8 hours ago

बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

2 hours ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

4 hours ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

3 hours ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

5 hours ago

चार हफ्तों में 51.1 अरब डॉलर घटा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, रिकॉर्ड स्तर से भारी गिरावट

भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार चौथे सप्ताह गिरावट दर्ज की गई है. 2 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में भंडार 12.752 अरब डॉलर घटकर 734.606 अरब डॉलर रह गया. पिछले चार सप्ताह में इसमें कुल 51.1 अरब डॉलर की कमी आई है. इस दौरान विदेशी मुद्रा आस्तियों और सोने के भंडार के मूल्य में भी गिरावट आई है.

8 hours ago