✕

होम / बिजनेस / आज 7 फेरे लेंगे अनंत अंबानी, राधिका की इस ड्रेस की कीमत सबको कर रही हैरान 

आज 7 फेरे लेंगे अनंत अंबानी, राधिका की इस ड्रेस की कीमत सबको कर रही हैरान 

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी आज होने जा रही है. इस शादी में देश-दुनिया की नामी हस्तियां शामिल होंगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी आज सात राधिका मर्चेंट (Anant-Radhika Wedding) के साथ 7 फेरे लेंगे. इस शाही शादी में देश -दुनिया की कई जानी-पहचानी हस्तियां शिरकत करेंगी. माना जा रहा है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी अनंत-राधिका आशीर्वाद देने के लिए उपस्थित रहेंगे. मोदी अंबानी की बेटी ईशा की शादी में नहीं जा पाए थे. सोनिया और राहुल गांधी के भी शादी में शामिल होने की उम्मीद है. वहीं, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी अंबानी परिवार की इस शादी का हिस्सा बनेंगे. 

चर्चा में प्री-वेडिंग वाली ड्रेस   
अनंत-अंबानी की शादी से पहले कई प्री-वेडिंग फंक्शन हुए हैं. इस वजह से सोशल मीडिया पर यह सवाल भी पूछा जाने लगा था कि आखिर ये शादी कब पूरी होगी. अपने बेटे की शादी पर मुकेश अंबानी ने पानी की तरह पैसा बहाया है. वहीं, राधिका मर्चेंट ने भी एक से एक महंगी ड्रेस पहनी हैं . एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इटली में 29 मई से 1 जून तक चले प्री-वेडिंग बैश में राधिका जिस ड्रेस में नजर आई थीं, उसकी कीमत कई टॉप एक्जीक्‍यूटिव के सालाना पैकेज से भी ज्‍यादा है. बता दें कि राधिका मर्चेंट एनकोर हेल्थकेयर के सीईओ वीरन मर्चेंट की बेटी हैं. 

इतनी है गाउन की कीमत
अनंत और राधिका की शादी आज मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में होगी. हालांकि, पिछले काफी समय से दोनों प्री -वेडिंग आयोजनों के चलते खबरों में छाए हुए हैं. रिपोर्ट के मानें तो  इटली में हुए प्री-वेडिंग बैश के दौरान राधिका ने 6500 डॉलर यानी लगभग 5,43,076.62 की कीमत वाला एक शानदार गाउन पहना था. हल्दी सेरेमनी में भी राधिका मर्चेंट ने जो ड्रेस पहनी थी, उसकी कीमत भी काफी ज्यादा है. लेकिन उसकी सटीक कीमत का पता नहीं चल पाया है. गौरतलब है कि नीता मुकेश अंबानी कल्‍चरल सेंटर के उद्घाटन समारोह पर भी राधिका ने 58,100 रुपए की कीमत वाली ड्रेस पहनी थी.

कुल कितना होगा खर्चा?
अनंत अंबानी की शादी पर मुकेश अंबानी पानी की तरह पैसा बहा रहे हैं. अनंत -राधिका की शादी का कार्ड ही लाखों का था. एक रिपोर्ट में बताया गया ही कि ये लग्जरी कार्ड 6-7 लाख रुपए कीमत का हो सकता है. अनंत की शादी के पहले प्री-वेडिंग फंक्शन के लिए कई बड़े स्टार्स ने परफॉर्म किया किया है, जिनकी फीस ही करोड़ों में होती है. अप्रैल में आई एक रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया था कि शादी पर 1500 करोड़ रुपए से ज्यादा का खर्चा हो सकता है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

1 day ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

1 day ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

1 day ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

1 day ago

बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.