✕

होम / बिजनेस / आनंद सिंघी इस इंश्‍योरेंस कंपनी में संभालेंगे ये अहम जिम्मेदारी, कंपनी ने की घोषणा

आनंद सिंघी इस इंश्‍योरेंस कंपनी में संभालेंगे ये अहम जिम्मेदारी, कंपनी ने की घोषणा

आनंद सिंघी बिजनेस ऑपरेशन, अंडरराइटिंग, क्‍लेम, सेल्स, मार्केटिंग और डिस्ट्रीब्यूशन जैसे प्रमुख कामों में मजबूत कामों के लिए पहचाने जाते हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भारत की नामी जनरल इंश्‍योरेंस कंपनी आईसीआईसीआई लोम्बार्ड (ICICI Lombard) ने नए चीफ - रिटेल एंड गवर्नमेंट बिजनेस के रूप में आनंद सिंघी की नियुक्ति को घोषणा की है. कंपनी ने इंश्योरेंस इंडस्ट्री में अपनी स्थिति को और मजबूत करने के मकसद से ये रणनीतिक कदम उठाया है. जनरल इंश्‍योरेंस इंडस्‍ट्री में दो दशकों से अधिक के अनुभव के साथ सिंघी की नियुक्ति आईसीआईसीआई लोम्बार्ड के लिए इनोवेशन को बढ़ावा देने और विकास को गति देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.

आनंद के पास इन क्षेत्रों की है महारत 
आनंद सिंघी इस इंडस्‍ट्री में बीते दो दशक से काम कर रहे हैं. वो बिजनेस ऑपरेशन, अंडरराइटिंग, क्‍लेम, सेल्स, मार्केटिंग और डिस्ट्रीब्यूशन जैसे प्रमुख कामों में मजबूत कामों के लिए पहचाने जाते हैं. आईसीआईसीआई लोम्बार्ड के साथ उन्होंने अपनी यात्रा शुरू की थी, जहां उन्होंने एक दशक बिताया और वाइस प्रेसिडेंट - हेल्थ मैनेजमेंट के रूप में अपनी भूमिका तक पहुंचे. सिंघी बाद में रिलायंस जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड में पहले चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर और फिर चीफ डिस्ट्रीब्यूशन ऑफिसर के रूप में काम किया और उन्होंने डाइवर्स प्रोडक्ट पोर्टफोलियो और चैनलों को कवर करते हुए रिटेल और गवर्नमेंट बिजनेस में सेल्स, डिस्ट्रीब्यूशन, मार्केटिंग और रणनीतिक पहल का नेतृत्व किया.

अपनी नियुक्ति पर आनंद सिंघी ने कही ये बात 
अपनी नई भूमिका के बारे में आनंद सिंघी ने कहा कि, मैं आईसीआईसीआई लोम्बार्ड में शामिल होने को लेकर उत्साहित हूं और इसे कंपनी की सफलता और इनोवेशन एजेंडे में योगदान करने के बड़े अवसर के रूप में देखता हूं. मेरी अब तक की यात्रा ने मुझे कई तरह के नए आइडिया और अनुभव दिए हैं. मेरा मानना है कि इसके जरिए से कंपनी की ग्रोथ में तेजी और संगठन के लिए लगातार प्रॉफिटेबिलिटी बढ़ाने में मदद मिलेगी.

आनंद की नियुक्ति पर क्‍या बोले CHR?  
आईसीआईसीआई लोम्बार्ड में चीफ- ह्यूमन रिसोर्स जेरी जोस ने कहा कि, हम आनंद सिंघी का हार्दिक स्वागत करते हैं और उनके मजबूत ट्रैक रिकॉर्ड और नेतृत्व अनुभव की गहराई के साथ, हम उन्हें हमारी वर्तमान नेतृत्व टीम के पूरक और इसे और मजबूत करने वाले के रूप में देखते हैं. आनंद की नियुक्ति के साथ, आईसीआईसीआई लोम्बार्ड लगातार बेहतरी के प्रति अपने समर्पण को दिखाता है, वहीं उनकी दूरदर्शिता के साथ इंश्योरेंस इंडस्ट्री के बेहतर भविष्य का लाभ उठाने के लिए तैयार है. 

ये भी पढ़ें: इनकी नियुक्ति के लिए Axis Bank को मिला RBI का ग्रीन सिग्‍नल, ये मिली जिम्‍मदारी
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने के अधिकार पर सरकार का जोर, 2018 के दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले का दिया हवाला

केंद्र सरकार ने 17 अक्टूबर को जारी स्पष्टीकरण में कहा कि IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने पर रोक लगाने के लिए 2003 में संशोधन का प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन इसे स्वीकार नहीं किया गया. यह संशोधन न तो पारित हुआ और न ही IDBI (Repeal) Act, 2003 का हिस्सा बना.

1 day ago

HDFC बैंक का मुनाफा 4.7% बढ़कर ₹19,510 करोड़, NPA घटा; लोन और जमा में भी मजबूत बढ़त

HDFC बैंक के कर्ज वितरण और जमा, दोनों में वृद्धि दर्ज की गई. 30 सितंबर 2026 तक बैंक का कुल ग्रॉस एडवांस सालाना आधार पर 16.3% बढ़कर 32,19,500 करोड़ रुपये हो गया.

1 day ago

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

1 day ago

भारत की भूमिका ऑफशोरिंग से आगे बढ़कर है: सर्जियो लोपेज, ओमनीकॉम प्रोडक्शन

एक विशेष इंटरव्यू में लोपेज ने ब्रांड की आवाज, कंटेंट की प्रभावशीलता, तेजी से प्रतिस्पर्धी होते मार्केटिंग इकोसिस्टम में अलग पहचान बनाने और भारत को वैश्विक व क्षेत्रीय नवाचार के केंद्र के रूप में स्थापित करने की ओमनीकॉम प्रोडक्शन की रणनीति पर बात की.

1 day ago

भारत में इंटरनेट सेवा शुरू करने को तैयार स्टारलिंक, इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार होने का दावा

सैटेलाइट इंटरनेट बाजार में नियामकीय मंजूरियों को लेकर विवाद के बीच एलन मस्क की कंपनी ने कहा कि वह पांच साल से अधिक समय से भारतीय नियामकों के साथ काम कर रही है.

1 day ago

बड़ी खबरें

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

1 day ago

दिल्ली के बाजारों में प्रदर्शनों से कारोबार पर असर, रोजाना ₹250 करोड़ तक नुकसान का दावा; सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

त्योहारी और शादी के सीजन में बाजारों तक पहुंच बाधित होने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, व्यापारिक संगठनों ने चांदनी चौक, सदर बाजार और कनॉट प्लेस समेत प्रमुख बाजारों में सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की.