✕

होम / बिजनेस / Happy Birthday: सबसे अमीर बनने की चाहत न रखने वाले Mahindra कितने हैं अमीर? 

Happy Birthday: सबसे अमीर बनने की चाहत न रखने वाले Mahindra कितने हैं अमीर? 

आनंद महिंद्रा अलग सोच और कुछ अलग हटकर करने के लिए पहचाने जाते हैं. उन्हें जनवरी 2020 में भारत के तीसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'पद्म भूषण' से नवाजा गया था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

यदि सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा एक्टिव रहने वाले बिजनेसमैन का नाम पूछा जाए, तो अधिकांश लोग जानते होंगे कि इसका जवाब आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) है. महिंद्रा ग्रुप (Mahindra Group) के चेयरमैन आनंद महिंद्रा हर रोज कुछ न कुछ पोस्ट करते रहते हैं. कभी वह दूसरों से प्रेरित हो जाते हैं, तो कभी दूसरों की प्रेरणा की वजह बनते हैं. बिजी शेड्यूल के बावजूद अपने विचारों को व्यक्त करने के लिए समय निकालना दर्शाता है कि महिंद्रा वर्क और लाइफ बैलेंस में माहिर हैं और यही खासियत उन्हें दूसरों से अलग बनाती है. आज महिंद्रा अपना 68वां जन्मदिन मना रहे हैं. उनका जन्म 1 मई 1955 को हुआ था. 

ग्रुप की पहचान बदली
महिंद्रा ग्रुप की पहचान पहले ऑफ-रोड वाहनों (Off Road Vehicles) और ट्रैक्टरों (Tractor) के उत्पादन तक ही सीमित थी, लेकिन आनंद महिंद्रा के नेतृत्व में आज कंपनी अपनी दमदार SUVs के लिए भी पहचानी जाती है. महिंद्रा ग्रुप ने ऑटोमोबाइल, एग्रीकल्चर से लेकर IT और एयरोस्पेस तक 22 मेजर इंडस्ट्रियल सेक्टरों में घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर विस्तार किया है. आज महिंद्रा ग्रुप दुनिया के 100 देशों में अपनी सेवाएं दे रहा है. महिंद्रा 2024 और 2026 के बीच भारत और विदेशी बाजारों में 5 नई इलेक्ट्रिक SUVs भी लॉन्च करने वाले हैं, ताकि EV सेगमेंट में कंपनी को मजबूत कर सकें.

इस तरह शुरू हुआ सफर
आनंद महिंद्रा अलग सोच और कुछ अलग हटकर करने के लिए पहचाने जाते हैं. उन्हें जनवरी 2020 में भारत के तीसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'पद्म भूषण' से नवाजा गया था. महिंद्रा ने हार्वर्ड बिजनेस स्कूल से MBA की डिग्री ली थी. साथ ही उन्होंने फिल्म निर्माण और आर्किटेक्चर की पढ़ाई भी की है. महिंद्रा ने अपने करियर की शुरुआत महिंद्रा यूजीन स्टील कंपनी लिमिटेड (MUSCO) से की थी. यहां वह फाइनेंस डायरेक्टर के एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट थे. इस दौरान, उन्होंने काम की बारीकियों और चुनौतियों के बारे में जाना. कुछ सालों के अनुभव के बाद उन्हें MUSCO का अध्यक्ष और डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर बनाया गया. 

ऐसे बदल गई किस्मत
आनंद महिंद्रा शुरू से ही Mahindra Group को किसी एक सेगमेंट तक सीमित नहीं रखना चाहते थे. अपनी इस चाहत को पूरा करने के लिए उन्होंने दिन -रात मेहनत की. वह अपने लक्ष्य को पूरा करने की शुरुआत एक ऐसी गाड़ी से करना चाहते थे, जिसमें कुछ अलग हो. इसी के तहत साल 2002 में महिंद्रा ने भारतीय बाजार में Scorpio को पहली SUV के तौर पर लॉन्च किया, जिसने देखते ही देखते सबको अपना दीवाना बना दिया. केवल शहर ही नहीं, ग्रामीण इलाकों में भी Scorpio को काफी प्यार मिला. बस यहीं से आनंद महिंद्रा और उनकी कंपनी की किस्मत बदल गई. Scorpio की सफलता को देखकर हॉवर्ड यूनिवर्सिटी ने इसे केस स्टडी के तौर पर शामिल किया था. Scorpio की तरह Bolero को भी काफी पसंद किया गया. 

कितनी है दौलत?
आनंद महिंद्रा की दौलत की बात करें, तो फॉर्ब्स के मुताबिक, महिंद्रा के पास 2.1 अरब डॉलर या 17,166 करोड़ रुपए की संपत्ति है. उनके नेतृत्व में महिंद्रा ग्रुप ने अपनी आर्थिक स्थिति को काफी मजबूत किया है. महिंद्रा एंड महिंद्रा समूह का रिवेन्यु 19 अरब डॉलर के आसपास है. वह मुंबई में एक आलीशान घर में अपनी पत्नी अनुराधा महिंद्रा और अपने बच्चों के साथ रहते हैं. 2012 में खरीदे इस घर की अनुमानित कीमत 273 करोड़ रुपए है. आनंद महिंद्रा को लग्जरी गाड़ियों का भी शौक है. उनके कारों के कलेक्शन में रोल्स रॉयस, जगुआर, मर्सिडीज-बेंज सहित कई अन्य कारें शामिल हैं.  पिछले साल सोशल मीडिया पर एक यूजर के सवाल का जवाब देते हुए आनंद महिंद्र ने कहा था कि वह कभी भारत के सबसे अमीर व्यक्ति नहीं बनेंगे, क्योंकि यह उनकी इच्छा कभी नहीं रही.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

4 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

7 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

8 hours ago

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

8 hours ago

IRDAI के प्रस्तावित सुधारों पर IBAI की चिंता, PM मोदी से कहा- 10 लाख नौकरियों पर पड़ सकता है असर

इंश्योरेंस ब्रोकर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने कमीशन कैप और खर्च सीमा में बदलाव टालने की मांग की, 2028 तक मौजूदा व्यवस्था जारी रखने की अपील

11 hours ago

बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

8 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

8 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

4 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा