✕

होम / बिजनेस / दिल्ली में लॉन्च हुआ Amul Ice Lounge, साल के अंत तक 100 आउटलेट खोलने का लक्ष्य

दिल्ली में लॉन्च हुआ Amul Ice Lounge, साल के अंत तक 100 आउटलेट खोलने का लक्ष्य

Amul ने आइस्क्रीम प्रेमियों को गर्मी के मौसम में स्वादिष्ट व अंतरराष्ट्रीय आइस्क्रीम का स्वाद परोसने के लिए दिल्ली के कनॉट प्लेस में अपना 15वां आइस लाउंज शुरू  किया है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अमूल ब्रांड के लिए मशहूर गुजरात को-ऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन  (GCMMF) ने दिल्ली में अपना पहला अमूल आइस लाउंज  (Amul Ice Lounge) लॉन्च किया है. कनॉट प्लेस स्थित यह आउटलेट आधिकारिक तौर पर 8 जून, 2024 को शुरू किया गया है, यहां आइसक्रीम प्रेमियों को अमूल दूध से तैयार अंतरराष्ट्रीय फ्लेवर की आइसक्रीम का स्वाद मिलेगा.

80,000 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार दर्ज किया 
इस आउटलेट की लॉन्च के दौरान मेहसाणा यूनियन (Mehsana Union) के चैयरमैन अशोक चौधरी और जीसीएमएमएफ के एमडी जयेन मेहता सहित कई बड़ी हस्तियों ने भाग लिया. यह विकास बाजार में अपनी उपस्थिति बढ़ाने के लिए अमूल की व्यापक रणनीति का एक हिस्सा है, जिसमें फेडरेशन ने वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए 80,000 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार दर्ज किया है. 

अमूल दूध व अन्य प्रीमियम इंग्रेडिएंट्स से तैयार अंतरराष्ट्रीय आईसक्रीम का स्वाद
एक विशेष बातचीत में अमूल के एमडी जयेन मेहता ने कहा कि अपने आइसक्रीम स्कूपिंग पार्लरों के माध्यम से वह क्षेत्रीय मांग के आधार पर विशिष्ट ताजे फल-आधारित स्वाद को बढ़ावा दे रहे हैं. ये स्टोर ग्राहकों को एक भव्य माहौल प्रदान करेगा, जहां ग्राहक विभिन्न देशों का प्रतिनिधित्व करने वाले 24 प्रीमियम आइसक्रीम स्वादों की एक श्रृंखला का आनंद ले सकते हैं. उच्च गुणवत्ता वाले अमूल दूध और प्रीमियम सामग्री से तैयार किए गए, इन अंतरराष्ट्रीय स्वादों में अर्जेंटीना से डल्से डी लेचे (Dulce de Leche from Argentina)  यूएसए से बटर पेकन (Butter Pecan from the USA), फ्रेंच कारमेल (French Caramel), इंग्लिश एप्पल (English Apple), फारसी पीच (Persian Peach), बेल्जियम चॉकलेट (Belgian Chocolate), स्विस चॉकलेट (Swiss Chocolate), जमैका टोटो (Jamaican Toto), स्पेनिश टैंगो (Spanish Tango), इटालियन फज (Italian Fudge), टर्किश  कॉफी (Turkish Coffee) और कैलिफ़ोर्निया स्लो चर्न (California Slow Churn) आदि शामिल हैं. 

दिल्ली के बाद अब बेंगलुरु में खुलने के लिए तैयार 16वां आउटलेट 

मेहता ने कहा, "हमने हवाईअड्डों और शॉपिंग मॉल आदि जैसे प्रमुख स्थानों पर प्रीमियम "अमूल आइस लाउंज" पार्लर लॉन्च किए हैं ताकि उपभोक्ताओं को प्रीमियम माहौल का अनुभव मिल सके और दुनिया के विभिन्न हिस्सों से आने वाले आइसक्रीम के स्वादों का आनंद लिया जा सके. एक साल पहले पुणे में ब्रांड की सफल शुरुआत के बाद, दिल्ली में स्थापित यह आउटलेट भारत में 15वां अमूल आइस लाउंज है. तब से अमूल हर महीने एक नया लाउंज खोलने में कामयाब रहा है. अमूल आइस लाउंज मुंबई, अहमदाबाद, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी, सूरत, जयपुर, लखनऊ, नासिक और आनंद में भी मौजूद हैं. वहीं, अब जल्द बेंगलुरु भी इस सूची में शामिल होने के लिए तैयार है, जिससे आउटलेट की कुल संख्या 16 हो जाएगी. अमूल की योजनाओं में वर्ष के अंत तक 100 अमूल आइस लाउंज अंतरराष्ट्रीय आइसक्रीम पार्लर का अनावरण करना शामिल है.

इसे भी पढ़ें-ग्राहकों के लिए बड़ी राहत, अब कभी भी रद्द करा सकते हैं इंश्योरेंस पॉलिसी, रिफंड भी मिलेगा

टैग्स  
सम्बंधित खबरें

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

4 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

6 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

7 hours ago

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

7 hours ago

IRDAI के प्रस्तावित सुधारों पर IBAI की चिंता, PM मोदी से कहा- 10 लाख नौकरियों पर पड़ सकता है असर

इंश्योरेंस ब्रोकर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने कमीशन कैप और खर्च सीमा में बदलाव टालने की मांग की, 2028 तक मौजूदा व्यवस्था जारी रखने की अपील

10 hours ago

बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

7 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

7 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

4 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा