होम / बिजनेस / बिज़नेस पर फोकस कर रही बच्चन फैमिली, अब अमिताभ के नाती की भी हुई एंट्री

बिज़नेस पर फोकस कर रही बच्चन फैमिली, अब अमिताभ के नाती की भी हुई एंट्री

अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा ने भी कारोबारी दुनिया में कदम रख लिया है. उन्होंने एक कंपनी में निवेश किया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

बॉलीवुड स्टार अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) कारोबारी दुनिया के भी माहिर खिलाड़ी हैं. उन्होंने कई कंपनियों में पैसा लगाया हुआ है. अमिताभ की तरह उनके बेटे अभिषेक बच्चन भी बिज़नेस वर्ल्ड में खुद को स्थापित कर चुके हैं और अब अमिताभ के नाती अगस्त्य नंदा (Agastya Nanda) ने भी इसमें कदम रखा है. अगस्त्य के एक फूड से जुड़ी एक कंपनी में निवेश की जानकारी सामने आई है. 

बहन हैं बिज़नेसवुमन   
अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता नंदा के दो बच्चे हैं - नव्या नवेली और अगस्त्य नंदा. नव्या पहले ही बिजनेस की दुनिया में कदम रख चुकी हैं. 26 वर्षीय नव्या हाल ही में तब चर्चा में आई थीं जब उन्होंने इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIM), अहमदाबाद में MBA के लिए एडमिशन लिया था. नव्या अपने पिता की एक कंपनी में पार्टनर हैं और साथ ही कई दूसरे कारोबार से भी जुड़ी हुई हैं.

रकम का नहीं अंदाजा
अपनी बहन की तरह 23 साल के अगस्त्य ने भी कारोबारी दुनिया में कदम रखा है. उन्होंने मुंबई के एक फूड वेंचर में इन्वेस्टमेंट किया है. अगस्त्य इस वेंचर के 'Hum' नाम के प्रोजेक्ट के साथ जुड़े हैं. यह फास्ट-कैजुअल रेस्टोरेंट  प्रोजेक्ट है. अभी यह साफ नहीं हुआ है कि अगस्त्य ने इस वेंचर में कितनी रकम निवेश की है.

निवेश पर है ध्यान
इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने पर अमिताभ के नाती अगस्त्य ने खुशी व्यक्त की है. उन्होंने कहा कि हम प्रोजेक्ट के परिवार में शामिल होकर मैं काफी खुश हूं. हमारा उद्देश्य हेल्दी लाइफ स्टाइल को लोगों के सामने रखना है. आपको बता दें कि बच्चन फैमिली इस समय बिजनेस पर काफी ध्यान दे रही है. इसमें खासतौर पर इन्वेस्टमेंट शामिल है. अमिताभ, अभिषेक ने कई कंपनियों में निवेश किया हुआ है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

टाटा ट्रस्ट्स ने चंद्रशेखरन के फैसले का किया समर्थन, नए चेयरमैन की तलाश शुरू

एन चंद्रशेखरन फरवरी 2027 के बाद टाटा संस के चेयरमैन पद पर दोबारा नियुक्ति नहीं चाहते हैं. टाटा ट्रस्ट्स ने उनके फैसले का सम्मान करते हुए उत्तराधिकारी चुनने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

9 hours ago

AI सेक्टर में भारत की बड़ी छलांग, L&T बनाएगी चेन्नई में 10,000 GPU वाली देश की सबसे बड़ी AI फैक्ट्री

भारत में AI इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर बड़ा निवेश सामने आया है. लार्सन एंड टुब्रो (L&T) को करीब ₹10,000 करोड़ से ₹15,000 करोड़ का बड़ा ऑर्डर मिला है.

12 hours ago

RBI का बड़ा कदम: लोन की ब्याज दर और छिपे चार्ज पर लगेगी लगाम, ग्राहकों के लिए नए नियमों का प्रस्ताव

रिजर्व बैंक ने लोन की कीमत तय करने के लिए एक समान फ्रेमवर्क का ड्राफ्ट जारी किया है. इसमें फ्लोटिंग रेट वाले रिटेल और MSME लोन को बाहरी बेंचमार्क से जोड़ने, स्प्रेड में मनमानी रोकने और छोटे कर्ज पर APR की सीमा तय करने का प्रस्ताव है.

14 hours ago

भारत-SACU व्यापार वार्ता का खाका तैयार, एक साल में समझौता पूरा करने का लक्ष्य

भारत और दक्षिण अफ्रीका के नेतृत्व वाले पांच देशों के समूह साउदर्न अफ्रीकन कस्टम्स यूनियन यानी SACU ने प्रस्तावित ट्रेड डील के लिए बातचीत का औपचारिक खाका तय कर लिया है.

14 hours ago

ओडिशा का सेमीकंडक्टर सेक्टर पर बड़ा दांव, परियोजनाओं को मिलेगा 25% अतिरिक्त कैपेक्स सपोर्ट

ओडिशा सरकार ने अपनी सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग और फैबलेस पॉलिसी में संशोधन को मंजूरी दे दी है.

15 hours ago


बड़ी खबरें

टाटा ट्रस्ट्स ने चंद्रशेखरन के फैसले का किया समर्थन, नए चेयरमैन की तलाश शुरू

एन चंद्रशेखरन फरवरी 2027 के बाद टाटा संस के चेयरमैन पद पर दोबारा नियुक्ति नहीं चाहते हैं. टाटा ट्रस्ट्स ने उनके फैसले का सम्मान करते हुए उत्तराधिकारी चुनने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

9 hours ago

ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया गिरफ्तार, बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई

ED का आरोप है कि जितेश गुप्ता ने फर्जी दावों को दोबारा स्वीकार कर CoC की संरचना बदली और दिनेश गुप्ता से जुड़ी इकाई के रिजॉल्यूशन प्लान को आगे बढ़ाने में मदद की.

11 hours ago

SKF इंडिया इंडस्ट्रीयल ने सुजीत पई को बनाया नया मैनेजिंग डायरेक्टर

कंपनी ने बताया कि सुजीत पई 1 सितंबर 2026 से SKF India Industrial के मैनेजिंग डायरेक्टर का पद संभालेंगे. यह नियुक्ति शेयरधारकों की मंजूरी के अधीन है. कंपनी के बोर्ड और नॉमिनेशन कमेटी ने 11 अगस्त को उनकी नियुक्ति को मंजूरी दी.

10 hours ago

RBI का बड़ा कदम: लोन की ब्याज दर और छिपे चार्ज पर लगेगी लगाम, ग्राहकों के लिए नए नियमों का प्रस्ताव

रिजर्व बैंक ने लोन की कीमत तय करने के लिए एक समान फ्रेमवर्क का ड्राफ्ट जारी किया है. इसमें फ्लोटिंग रेट वाले रिटेल और MSME लोन को बाहरी बेंचमार्क से जोड़ने, स्प्रेड में मनमानी रोकने और छोटे कर्ज पर APR की सीमा तय करने का प्रस्ताव है.

14 hours ago

नेटफ्लिक्स स्टार का पतन: कोर्ट ने सतीश सनपाल की IPL सट्टेबाजी FIR खत्म कराने की कोशिश को किया खारिज

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दुबई के अरबपति की "बच निकलने की रणनीति" को ध्वस्त कर दिया है, जिसे BW Businessworld की उन स्टोरीज ने व्यवस्थित रूप से उजागर किया था, जिनके बाद UAE में उनकी संपत्तियां फ्रीज होने की खबरें सामने आईं.

12 hours ago