होम / बिजनेस / डाबर इंडिया के चेयरमैन अमित बर्मन के बारे में आई ये बड़ी खबर

डाबर इंडिया के चेयरमैन अमित बर्मन के बारे में आई ये बड़ी खबर

अमित बर्मन 1999 में डाबर फूड्स के CEO नियुक्त हुए थे. यह वो समय था जब डाबर ने प्रोसेस्ड फूड बिजनेस में प्रवेश किया था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

डाबर इंडिया कंपनी के टॉप मैनेजमेंट में बड़ा बदलाव हुआ है. कंपनी के चेयरमैन अमित बर्मन (Amit Burman) ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. वहीं, कंपनी का कहना है कि बर्मन का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है. हालांकि, बर्मन कंपनी के नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के पद पर बने रहेंगे.

डाबर फूड्स के CEO रहे
अमित बर्मन 1999 में डाबर फूड्स के CEO नियुक्त हुए थे. यह वो समय था जब डाबर ने प्रोसेस्ड फूड बिजनेस में प्रवेश किया था. जुलाई 2007 में जब कंपनी का मर्जर डाबर इंडिया लिमिटेड में हुआ तो बर्मन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया. इसके बाद उन्हें उन्हें डाबर इंडिया लिमिटेड का वाइस चेयरमैन नियुक्त किया गया था. 

2019 में संभाली थी जिम्मेदारी
बर्मन 2019 से डाबर इंडिया लिमिटेड के चेयरमैन पद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे. डाबर के मुताबिक, बोर्ड ने नॉन-एग्जीक्यूटिव चेयरमैन पद पर मोहित बर्मन की नियुक्ति को अपनी मंजूरी दे दी है. वह अभी बोर्ड के नॉन-एग्जीक्यूटिव चेयरमैन हैं. उनकी नियुक्ति 11 अगस्त, 2022 से पांच साल के लिए हुई है.  

Colgate Palmolive में किया काम
बर्मन ने Lehigh University, Bethlehem से इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग में बीएससी, कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय से एमबीए से किया है. डाबर से जुड़ने से पहले वह Colgate Palmolive के Manufacturing Strategy Department में कार्यरत थे. उन्होंने 1990 में न्यूयॉर्क में टिशकॉन कॉर्पोरेशन में प्रशिक्षण भी प्राप्त किया था.

 .

टैग्स
सम्बंधित खबरें

NSE IPO की राह हुई साफ, सेबी से 1,491 करोड़ रुपये में सुलझे सभी लंबित मामले

NSE के मुताबिक, सेबी की ओर से औपचारिक सेटलमेंट आदेश जारी होने के बाद सुप्रीम कोर्ट में लंबित सभी संबंधित मामले वापस ले लिए जाएंगे.

2 hours ago

छोटे शहरों से निकले बड़े आइडिया, Samsung Solve for Tomorrow के टॉप 100 में 50% से ज्यादा इनोवेटर्स टियर-2/3 शहरों से

AI, हेल्थटेक, एजुकेशन और सस्टेनेबिलिटी पर आधारित समाधानों के साथ युवा स्टार्टअप आइडिया को मिल रहा बढ़ावा; विजेता टीमों को मिलेगा 2 करोड़ रुपये तक का इनक्यूबेशन सपोर्ट

3 hours ago

टाटा स्टील का Q1 मुनाफा 19% बढ़कर 2,385 करोड़ रुपये, आय में 14% की बढ़ोतरी

टाटा स्टील की कंसोलिडेटेड ऑपरेशंस से आय जून तिमाही में सालाना आधार पर 14.3 फीसदी बढ़कर 60,794 करोड़ रुपये हो गई. हालांकि, पिछली तिमाही की तुलना में इसमें 3.9 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई.

3 hours ago

महिंद्रा की EV यूनिट बनी यूनिकॉर्न, 10,822 करोड़ रुपये के वैल्यूएशन पर पहुंची कंपनी

भारत में क्लीन मोबिलिटी को बढ़ावा देने के साथ इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल बाजार में तेजी आने की उम्मीद है, जिससे इस क्षेत्र की कंपनियों के लिए नए अवसर पैदा हो रहे हैं.

4 hours ago

भारत की रोजगार रिकवरी और वैश्विक उथल-पुथल: 5.5% बेरोजगारी की हकीकत

भारत की रोजगार यात्रा ने पिछले कुछ वर्षों में मजबूत सुधार दर्ज किया है. महामारी के बाद बेरोजगारी दर में आई गिरावट इस बात का संकेत है कि अर्थव्यवस्था ने रोजगार सृजन की क्षमता दिखाई है.

4 hours ago

बड़ी खबरें

NSE IPO की राह हुई साफ, सेबी से 1,491 करोड़ रुपये में सुलझे सभी लंबित मामले

NSE के मुताबिक, सेबी की ओर से औपचारिक सेटलमेंट आदेश जारी होने के बाद सुप्रीम कोर्ट में लंबित सभी संबंधित मामले वापस ले लिए जाएंगे.

2 hours ago

भारत की रोजगार रिकवरी और वैश्विक उथल-पुथल: 5.5% बेरोजगारी की हकीकत

भारत की रोजगार यात्रा ने पिछले कुछ वर्षों में मजबूत सुधार दर्ज किया है. महामारी के बाद बेरोजगारी दर में आई गिरावट इस बात का संकेत है कि अर्थव्यवस्था ने रोजगार सृजन की क्षमता दिखाई है.

4 hours ago

ट्रंप का दावा- हमास के निरस्त्रीकरण पर बनी सहमति, गाजा से चरणबद्ध तरीके से हटेगी इजरायली सेना

ट्रंप के अनुसार, इस समझौते के तहत हमास का निरस्त्रीकरण और इजरायली सैनिकों की गाजा से वापसी चरणबद्ध तरीके से होगी.