✕

होम / बिजनेस / पेपर लीक पर विवाद के बीच अब बिहार में ये परीक्षा हुई स्‍थगित...इस तारीख को होनी थी परीक्षा

पेपर लीक पर विवाद के बीच अब बिहार में ये परीक्षा हुई स्‍थगित...इस तारीख को होनी थी परीक्षा

पेपर लीक को लेकर सरकार की ओर से कानून बना दिया गया है. वहीं अभी कुछ दिन पहले विवादों में आई NEET UG के 1653 स्‍टूडेंट की परीक्षा एक बार फिर होने जा रही है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

पेपर लीक मामले को लेकर सरकार के खिलाफ छिड़ा घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है. विपक्ष लगातार सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहा है. इस बीच अब जबकि पेपर लीक पर सरकार की ओर से कानून बनाकर नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है ऐसे में बिहार सरकार ने टीईटी की परीक्षा कुछ कारणों के चलते स्‍थगित कर दिया है. ये परीक्षा 26 और 28 जून को होनी थी. 

क्‍या है पेपर के स्‍थगित किए जाने की वजह? 
बिहार में किसी भी सरकारी टीचर को स्‍थाई होने के लिए TET (Teachers Eligibility Test) को पास करना बेहद जरूरी है. इसी परीक्षा को पास करने के बाद वो प्राइमरी, अपर प्राइमरी और हायर सेकेंड्री कक्षाओं में पढ़ा सकता है. बिहार बोर्ड की ओर से नोटिफिकेशन जारी करते हुए ये बताया गया है कि फिलहाल इस परीक्षा को अनिवार्य परिस्थितियों को देखते हुए स्‍थगित किया जा रहा है. बिहार बोर्ड की ओर से इसे लेकर कोई विशेष कारण नहीं बताया गया है. 

ये भी पढ़ें: मन या मजबूरी: बजट में नौकरीपेशा पर मेहरबानी दिखा सकती हैं वित्तमंत्री?

यूजीसी नेट की परीक्षा भी की जा चुकी है कैंसिल 
बिहार बोर्ड की ओर से ये फैसला ऐसे समय में सामने आया है जब कुछ दिन पहले यूजीसी नेट की ओर से राष्‍ट्रीय योग्‍यता परीक्षा को डार्क नेट पर पेपर लीक होने के कारण कैंसिल किया गया है. सबसे खास बात ये है कि इस परीक्षा से पहले नीट यूजी (NEET UG) की परीक्षा भी कैंसिल हो चुकी है. वहीं दूसरी ओर इससे पहले सामने आई NEET-UG की परीक्षा पर भी सवाल उठ रहे हैं. इस मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई कर रहा है. सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट काउंसिलिंग को कैंसिल करने से मना कर चुका है. 

रविवार को होनी है NEET UG के छात्रों की परीक्षा 
इससे पहले NEET UG की परीक्षा में जिन 6 सेंटरों पर पेपर में देरी हुई थी ऐसे 1653 स्‍टूडेंट की परीक्षा कल फिर से होने जा रही है. NTA का कहना है कि वो 30 जून तक इसका रिजल्‍ट भी जारी कर देगा. सबसे गौरतलब है कि 4 जुलाई से देश के सभी बड़े मेडिकल संस्‍थानों के लिए काउंसिलिंग होनी है. ऐसे में NTA अगर 30 जून तक रिजल्‍ट जारी करता है तो सभी छात्र इस परीक्षा में शामिल हो पाएंगे. वहीं सरकार की ओर से देर रात पेपर लीक में शामिल होने वाले लोगों के लिए कानून का प्रावधान कर दिया गया है. ऐसे लोगों को 3 से पांच साल की सजा और 1 करोड़ रुपये तक जुर्माना देना होगा. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

YAAP Digital के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर राज नायक ने दिया इस्तीफा

नायक ने इस इस्तीफे के पीछे पूर्णकालिक परिचालन भूमिका की व्यस्तताओं और अपनी व्यक्तिगत प्राथमिकताओं पर ध्यान देने की इच्छा का हवाला दिया है.

4 hours ago

महंगाई 7% तक पहुंचने का खतरा, RBI रेपो रेट में फिर कर सकता है 150 बेसिस पॉइंट तक की बढ़ोतरी

रिपोर्ट के अनुसार, महंगाई को ध्यान में रखते हुए वास्तविक ब्याज दर कम से कम 1 फीसदी बनाए रखने के लिए रेपो रेट को बढ़ाकर 6.5-7 फीसदी तक करना पड़ सकता है.

5 hours ago

सुजलॉन का 550 करोड़ रुपये का निवेश, तमिलनाडु समेत 3 राज्यों में लगेंगे नए प्लांट; 15,000 रोजगार की उम्मीद

कंपनी इस विस्तार पर 550 करोड़ रुपये खर्च करेगी और 2027 तक प्लांट शुरू करने की योजना है. कारोबारी सत्र के दौरान शेयर में 5 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी दर्ज हुई.

6 hours ago

चीन के 300 अरब डॉलर के सर्विस बाजार पर भारत की नजर, कारोबार की बाधाओं का होगा आकलन

वाणिज्य विभाग ने कंपनियों से वीजा, डेटा ट्रांसफर, लाइसेंस, टैक्स और भुगतान से जुड़ी समस्याओं का ब्योरा मांगा है. इसका मकसद चीन के बड़े सर्विस बाजार में भारत की हिस्सेदारी बढ़ाने और निर्यातकों के सामने आने वाली चुनौतियों की पहचान करना है.

7 hours ago

NTPC की को-जेनरेशन परियोजनाओं में 26% हिस्सेदारी का मौका, औद्योगिक कंपनियों से मांगी रुचि

कंपनी इन परियोजनाओं में 26 फीसदी इक्विटी हिस्सेदारी की पेशकश कर रही है. इसका उद्देश्य उद्योगों को भरोसेमंद और किफायती ऊर्जा उपलब्ध कराने के साथ अपने ऊर्जा समाधान कारोबार का विस्तार करना है.

10 hours ago

बड़ी खबरें