होम / बिजनेस / BW IHA 2023: हॉस्पिटैलिटी इंडस्‍ट्री के लिए चुनौतीपूर्ण होगा अगला साल, घट सकती है ग्रोथ

BW IHA 2023: हॉस्पिटैलिटी इंडस्‍ट्री के लिए चुनौतीपूर्ण होगा अगला साल, घट सकती है ग्रोथ

BW IHA 2023 द्वारा दिल्‍ली में आयोजित कार्यक्रम में हॉस्पिटैलिटी सेक्‍टर की दिग्गज हस्तियां शिरकर कर रहीं हैं और अपने विचार व्यक्त कर रही हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

BW IHA 2023 के दिल्‍ली में आयोजित इवेंट के दौरान पैनल डिस्कशन भी हुए. एक पैनल डिस्कशन में Radisson Hotel Group के MD & Area Sr Vice President जुबिन सक्‍सेना बतौर मॉडरेटर मौजूद रहे. जबकि इस चर्चा में HVS Anarock के President (South Asia) मनदीप लांबा और Jones Lang Lasalle के MD - India, Hotels & Hospitality Group, जयदीप डांग ने भाग लिया. मनदीप लांबा ने अपनी बात रखते हुए कहा कि आने वाला साल इस इंडस्‍ट्री के लिए बड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है. इसमें दो देशों में चल रहे युद्ध से लेकर आईपीएल के बाहर जाने की संभावना बड़ा कारण है. वहीं दूसरी ओर जयदीप डांग ने भारत की मौजूदा होटल इंडस्‍ट्री की प्रोग्रेस पर अपने विचार व्यक्त किए. 

इस वजह से बढ़ सकती है परेशानी 
HVS Anarock के President (South Asia) मनदीप लांबा ने कहा कि मौजूदा समय में हमारे सामने इंडस्‍ट्री में टैलेंट सबसे बड़ा मुद्दा है. मुझे लगता है कि इसे ऑटो मेशन या टेक्‍नोलॉजी से सुलझाया जाना चाहिए. मेरे ख्याल से आज के दौर में लोग अकेले हो गए हैं और अपनों से मिलने के लिए ट्रैवल करना पसंद करते हैं. हम लोगों ने पोस्‍ट कोविड बेहतरीन ग्रोथ देखी है. हॉस्पिटैलिटी इंडस्‍ट्री ने कोई 20 प्रतिशत की ग्रोथ देखी है. पूरी इंडस्‍ट्री में एक सकारात्‍मक रुझान देखने को मिल रहा है. पर मुझे ये लगता है कि आने वाले एक साल में हमारी ग्रोथ में कमी हो सकती है. अभी हमारी जो ग्रोथ रेट बनी हुई है आने वाले समय में उसमें कमी आ सकती है. इसमें मुझे सबसे पहली वजह ये नजर आ रही है कि आप अपनी ग्रोथ रेट को लगातार नहीं बनाए रख सकते.अगले साल आईपीएल देश से बाहर जा सकता है तो ऐसे में उसका भी असर पड़ सकता है. अंतराष्‍ट्रीय ट्रैवल अभी पूरी तरह से अपने रिवाइवल के लिए तैयार नहीं है तो उसका भी असर आ सकता है. एक वजह ये भी है कि अमेरिका, यूके और यूरोप में भी हालात अच्‍छे नहीं हैं. दुनिया के दो हिस्‍सों में चल रहा युद्ध भी इसकी एक वजह हो सकता है. 

ज्‍यादातर वर्कफोर्स लौट चुकी है ऑफिस 
Jones Lang Lasalle के MD - India, Hotels & Hospitality Group के जयदीप डांग ने कहा कि मैं कई बार अपने से सवाल पूछता हूं कि आखिरी बार मैंने कौन सा ऐसा काम किया था जो पहली बार हो. हम जिस बिजनेस मैं है उसमें हम इनोवेशन के जरिए कैसे बदलाव ला रहे हैं. हम अभी जिस तरह का निवेश और विकास देख रहे हैं, ऐसा क्‍यों हो रहा है, इसकी वजह यील्‍ड है जो ऑपरेटर अपने होटल के ओनर को दे रहा है.आप उनको संसाधन मुहैया करा रहे हो कि आप ज्‍यादा बनाओ और ज्‍यादा दो. अगर हम अपने मार्केट को दो हिस्‍सों में बांटें जिसमें पहला बिजनेस में और दूसरा लेजर में. अगर आप पूरी दुनिया में और हमारे देश की ऑफिस बिल्डिंग को देखें तो हम लोग 80 प्रतिशत अपने ऑफिस वापस लौट हैं. बेंगलुरु अकेला ऐसा शहर है जहां अभी तक केवल 60 प्रतिशत लोग ऑफिस लौटे हैं. बेंगलुरु को अभी और भी ग्रो करना है. अगर हम इसे दो हिस्‍सों में बांट दें तो ऑफिस स्‍पेस अभी और ग्रो करेगा, इससे ऑफिस ट्रैवल भी और बढ़ेगा. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

लौह अयस्क होगा महंगा, स्क्रैप बनेगा स्टील इंडस्ट्री का सबसे बड़ा कच्चा माल: डॉ. अशोक पांडा

सेल के सीएमडी डॉ. अशोक कुमार पांडा ने कहा कि स्टील किसी भी अर्थव्यवस्था की रीढ़ है. इसका प्रत्यक्ष योगदान भले ही 7-8 प्रतिशत के आसपास हो, लेकिन यह पूरे औद्योगिक विकास को गति देता है.

4 hours ago

35 अरब डॉलर के माइक्रोफाइनेंस पोर्टफोलियो पर संकट, कमजोर मानसून बढ़ा सकता है डिफॉल्ट

ग्रामीण आय पर दबाव से माइक्रोफाइनेंस कंपनियों की रिकवरी को झटका लगने की आशंका

8 hours ago

सेबी का बड़ा फैसला: अब रुपये में होगी FPI फीस की पेमेंट, MF को भी मिली इंट्रा-डे उधारी की छूट

विदेशी निवेशकों के लिए शुल्क भुगतान की प्रक्रिया होगी आसान, म्युचुअल फंड सेटलमेंट में बढ़ेगी लिक्विडिटी

8 hours ago

भारत के ऑटो कंपोनेंट उद्योग ने भरी रफ्तार, FY26 में कारोबार 12.7% बढ़कर 7.6 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

एसोसिएशन का अनुमान है कि वित्त वर्ष 2026-27 में भी उद्योग 8% से 10% की दर से बढ़ सकता है. इसके पीछे घरेलू बाजार में मजबूत मांग और निर्यात में बढ़ोतरी को प्रमुख कारण बताया गया है.

10 hours ago

भारत में स्टील की मांग ने पकड़ी रफ्तार, Q1 में 8.3% बढ़ी खपत; आयात में 49% का उछाल

बुनियादी ढांचा और ऑटो सेक्टर की मजबूत मांग से बढ़ी स्टील की खपत, चीन समेत तीन देशों से आयात पर एंटी-डंपिंग जांच शुरू

10 hours ago

बड़ी खबरें

लौह अयस्क होगा महंगा, स्क्रैप बनेगा स्टील इंडस्ट्री का सबसे बड़ा कच्चा माल: डॉ. अशोक पांडा

सेल के सीएमडी डॉ. अशोक कुमार पांडा ने कहा कि स्टील किसी भी अर्थव्यवस्था की रीढ़ है. इसका प्रत्यक्ष योगदान भले ही 7-8 प्रतिशत के आसपास हो, लेकिन यह पूरे औद्योगिक विकास को गति देता है.

4 hours ago

सेबी का बड़ा फैसला: अब रुपये में होगी FPI फीस की पेमेंट, MF को भी मिली इंट्रा-डे उधारी की छूट

विदेशी निवेशकों के लिए शुल्क भुगतान की प्रक्रिया होगी आसान, म्युचुअल फंड सेटलमेंट में बढ़ेगी लिक्विडिटी

8 hours ago

शनि वक्री 2026: रणनीतिक आत्ममंथन जो अटूट कारोबारी नींव तैयार करता है

ज्योतिषाचार्य विक्रम चन्दीरमानी लिखते हैं, करियर से लेकर रिश्तों तक, शनि वक्री लोगों को त्वरित परिणामों के पीछे भागने के बजाय दीर्घकालिक फैसलों की समीक्षा करने के लिए प्रेरित करता है.

6 hours ago