✕

होम / बिजनेस / अमेरिका ने 37 और चीनी कंपनियों से आयात पर लगाया बैन, इस वजह से लिया ये बड़ा फैसला!

अमेरिका ने 37 और चीनी कंपनियों से आयात पर लगाया बैन, इस वजह से लिया ये बड़ा फैसला!

इन कंपनियों में Huafu Fashion Co. शामिल है, जो दुनिया की सबसे बड़ी कपड़ा निर्माता कंपनियों में से एक है, और इसकी 25 सहायक कंपनियां भी शामिल हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

अमेरिका ने मंगलवार को चीनी कंपनियों के एक और समूह से आयात पर प्रतिबंध लगाया है. यह कदम उइगर मुसलमानों से जुड़े मानवाधिकारों के उल्लंघन के आरोपों के कारण उठाया गया है. इस बार 37 कपड़ा, खनन और सौर ऊर्जा कंपनियों को निशाना बनाया गया है, जिसमें Huafu फैशन कंपनी भी शामिल है. यह दुनिया की सबसे बड़ी कपड़ा निर्माताओं में से एक है.

क्या है मामला?

इन कंपनियों को "उइगर जबरन श्रम रोकथाम कानून" की सूची में जोड़ा गया है. यह कानून उन सामानों के आयात पर रोक लगाता है, जिनका संबंध चीन के मानवाधिकार उल्लंघन और शिनजियांग उइगर क्षेत्र में चल रहे अत्याचारों से है. अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि चीनी सरकार ने शिनजियांग क्षेत्र में उइगर और अन्य धार्मिक व जातीय अल्पसंख्यकों के लिए जबरन शिविर बनाए हैं. हालांकि, चीन इन आरोपों से इनकार करता है.

चीन ने अभी तक इन दावों कुछ नहीं कहा

नई सूची में डोंगहाई JA सोलर टेक्नोलॉजी कंपनी और हांग्युआन ग्रीन एनर्जी कंपनी भी शामिल हैं. ये कंपनियां शिनजियांग से पॉलिसिलिकॉन सामग्री का उपयोग करती हैं. इसके अलावा, ज़िजिन माइनिंग ग्रुप और इसकी तीन सहायक कंपनियां, जो क्षेत्र से जिंक, कॉपर और अन्य धातुओं का खनन करती हैं, भी सूची में शामिल हैं. इस सूची में 2021 में कानून बनने के बाद से अब तक 144 कंपनियों को जोड़ा जा चुका है. आपको बता दें कि चीन के वॉशिंगटन दूतावास के प्रवक्ता ने इस पर कोई टिप्पणी नहीं की है.

अमेरिका ने चीनी स्मार्ट कारों पर लगाई रोक

इसके अलावा, एक अन्य कदम में, बाइडेन प्रशासन ने चीनी टेक्नोलॉजी कंपनियों पर नियमों को कड़ा कर दिया है. अमेरिकी कार बनाने वाली और एआई  का समर्थन करने वाली कंपनियों के लिए ये कदम उठाया जा रहा है. ये बदलाव डोनाल्ड ट्रम्प के पदभार ग्रहण करने से पहले काफी अहम हो सकता है. मंगलवार को, चीन और रूस से नई व्यक्तिगत स्मार्ट कारों पर रोक लगाने वाले नियम को मंजूरी दी गई. अमेरिकी अधिकारी यह भी जांच करने की योजना बना रहे हैं कि क्या इस प्रतिबंध को बसों और ट्रकों जैसे कॉमर्शियल वाहनों तक बढ़ाया जाए.

इन एक्शन ने ट्रम्प को चीन के प्रति अपने फैसलों को कड़े तौर पर लेने का मौका दिया है. वह बाइडेन के कुछ हालिया नियमों को रद्द कर सकते हैं. हालांकि स्मार्ट कार प्रतिबंध को वापस लेने में समय लगेगा, और उन्हें यह फैसला लेना होगा कि अन्य योजनाओं को पूरा करना है या नहीं.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

10 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

12 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

13 hours ago

G20 में पीयूष गोयल ने ओवरकैपेसिटी के आरोपों को नकारा, कहा- WTO नियमों से चले वैश्विक व्यापार

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत एक बड़ा बाजार और उत्पादक देश है, जो अपनी घरेलू जरूरतों के साथ वैश्विक मांग को पूरा करने में भी योगदान देता है.

16 hours ago

RBI के फॉरेक्स नियमों से बैंकों को $500 मिलियन का नुकसान, बाद में $400 मिलियन की भरपाई

यह नुकसान भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से रुपये में बैंकों की नेट ओपन पोजीशन पर 100 मिलियन डॉलर की सीमा तय किए जाने के बाद हुआ.

16 hours ago


बड़ी खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

10 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

13 hours ago

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

11 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

12 hours ago

विदेशी बाजार में बढ़ी भारत की मिसाइलों की मांग, 600 मिलियन डॉलर पार हो सकता है एक्सपोर्ट

ब्रह्मोस और आकाश जैसे स्वदेशी सिस्टम भारत के डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट क्षमता के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इन उत्पादों की विदेशी मांग बढ़ने से भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के नए अवसर भी बन रहे हैं.

16 hours ago