✕

होम / बिजनेस / बड़ी कंपिनयों से लेकर स्टार्टअप तक को लोन देंगे अंबानी, इस कंपनी से साथ चल रही डील की तैयारी...

बड़ी कंपिनयों से लेकर स्टार्टअप तक को लोन देंगे अंबानी, इस कंपनी से साथ चल रही डील की तैयारी...

मल्टीनेशनल इंवेस्टमेंट कंपनी BlackRock Inc और मुकेश अंबानी की Jio Financial Services मिलकर  एक प्राइवेट क्रेडिट वेंचर स्थापित करने की योजना बना रहे हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

दुनिया की सबसे बड़ी एसेट मैनेजर कंपनी ब्लैकरॉक इंक (BlackRock Inc)  और रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी की जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड (Jio Finance Services ltd) के बीच एक बड़ी डील होने जा रही है. ये दोनों फर्म एक प्राइवेट क्रेडिट वेंचर स्थापित करने की योजना बना रहे हैं. इस डील का उद्देश्य डायरेक्‍ट लेंड‍िंग के बढ़ते अपॉर्च्युनिटी का फायदा उठाना है. तो आइए जानते हैं क्या है इन दोनों कंपनियों की पूरी योजना ?

दोनों कंपनियों की 50-50 प्रतिशत की हिस्सेदारी

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस नए वेंचर में दोनों कंपनियों की 50-50 प्रतिशत हिस्सेदारी होगी. ये कंपनी बड़ी कंपनियों से लेकर स्टार्टअप तक को लोन प्रोवाइड कराएगी. अगर यह डील फाइनल होती है तो दोनों कंपनियों के बीच तीसरा वेंचर होगा. बता दें,  दोनों कंपनियां एसेट मैनेजमेंट और स्टॉक ब्रोकिंग में हाथ मिला चुकी हैं. बता दें कि भारत एशिया में प्राइवेट क्रेडिट के लिए एक ब्राइट स्पॉट रहा है. अपोलो ग्लोबल मैनेजमेंट, सेर्बेरस कैपिटल मैनेजमेंट एलपी और वर्डे पार्टनर्स जैसी ग्लोबल कंपनियां लोकल कंपनियों की बढ़ती फंडिंग जरूरतों को पूरा करने के लिए कारोबार को आगे बढ़ा रही हैं. एक रिपोर्ट के अनुसार 2024 की पहली छमाही में दक्षिण एशियाई देश में प्राइवेट क्रेडिट इनवेस्टमेंट रिकॉर्ड 6 अरब डॉलर तक पहुंच गया है.

क्या है दोनों कंपनियों के शेयर का हाल?
गुरुवार यानी 17 अक्टूबर 2024 को खबर लिखने तक जियो फाइनेंशियल का शेयर 1.21 प्रतिशत की गिरावट के साथ 329.60  रुपये पर कारोबार करता दिखा. वहीं, पिछले छह महीने में इस कंपनी के शेयर में 13 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई है. हालांकि, इस साल अब तक यह शेयर 42 प्रतिशत चढ़ गया है. वहीं, ब्लैकरॉक का शेयर 0.87 प्रतिशक की तेजी के साथ 1,015.75 USD पर कारोबार करते दिखे.  

इसे भी पढ़ें-YouTube ने अपने शॉर्ट्स फीचर में किया बड़ा अपडेट, क्रिएटर्स को होगा फायदा...

टैग्स  
सम्बंधित खबरें

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

2 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

5 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

6 hours ago

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

6 hours ago

IRDAI के प्रस्तावित सुधारों पर IBAI की चिंता, PM मोदी से कहा- 10 लाख नौकरियों पर पड़ सकता है असर

इंश्योरेंस ब्रोकर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने कमीशन कैप और खर्च सीमा में बदलाव टालने की मांग की, 2028 तक मौजूदा व्यवस्था जारी रखने की अपील

9 hours ago

बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

6 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

6 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

2 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

4 hours ago