✕

होम / बिजनेस / टैक्स देने में भी अंबानी बने अव्वल, सरकारी खजाने में दिए इतने लाख करोड़

टैक्स देने में भी अंबानी बने अव्वल, सरकारी खजाने में दिए इतने लाख करोड़

यह लगातार छठा साल है, जब राष्ट्रीय खजाने में RIL का योगदान 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा रहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

देश के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने एक और अनोखा रिकॉर्ड बना दिया है. कंपनी ने कॉरपोरेट इनकम टैक्स के रूप में सरकारी खजाने में 1.86 लाख करोड़ रुपये का योगदान दिया है, जो भारत सरकार के बजट के लगभग 4 फीसदी के बराबर है. अंबानी की कंपनी ने यह जानकारी अपनी हालिया सालाना रिपोर्ट में दी है. कंपनी ने बताया है कि यह साल भर पहले की तुलना में लगभग 9 हजार करोड़ रुपये ज्यादा है. कंपनी ने एक साल पहले यानी वित्त वर्ष 2022-23 में 1.77 लाख करोड़ रुपये का इनकम टैक्स जमा किया था.

यह उपलब्धि पाने वाली पहली भारतीय कंपनी

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने रिपोर्ट में बताया कि पिछले वित्त वर्ष यानी फाइनेंशियल ईयर 2023-24 में उसने 20 लाख करोड़ के बाजार पूंजीकरण का आंकड़ा पार  कर लिया और ऐसा करने वाली वह भारत की पहली कंपनी बन गई. पिछले वित्त वर्ष के दौरान कंपनी के बाजार पूंजीकरण में 27 फीसदी की तेजी आई है. बाजार पूंजीकरण के आधार पर रिलायंस इंडस्ट्रीज अभी दुनिया की 48 वीं सबसे बड़ी कंपनी है. कंपनी ने कंसोलिडेटेड रेवेन्यू के मामले में भी पिछले वित्त वर्ष के दौरान 10 लाख करोड़ के आंकड़े को पार कर लिया.

इतना हुआ कंपनी को मुनाफा

कंपनी का टैक्स के बाद मुनाफा 31 मार्च 2024 को समाप्त हुए बीते वित्त वर्ष में 79 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा रहा. एक साल पहले कंपनी का टैक्स जमा करने के बाद मुनाफा 73 हजार 670 करोड़ रुपये रहा था. यानी कंपनी को टैक्स जमा करने के बाद हुए मुनाफे में पिछले वित्त वर्ष के दौरान 7.3 फीसदी की तेजी आई. इस दौरान देश की सबसे बड़ी कंपनी का निर्यात से लेकर प्राइवेट इन्वेस्टमेंट और CSR में भी योगदान बढ़ा है. कंपनी की सालाना रिपोर्ट के अनुसार, पिछले वित्त वर्ष में उसने करीब 3 लाख करोड़ रुपये का निर्यात किया. वहीं बीते वित्त वर्ष में उसने 1 लाख 35 हजार करोड़ से ज्यादा का निवेश किया.  CSR के मोर्चे पर कंपनी ने कुल 1,592 करोड़ रुपये खर्च किए. यह साल भर पहले के मुकाबले यह 300 करोड़ रुपये ज्यादा है.

राष्ट्र निर्माण में योगदान गर्व की बात- अंबानी 

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी ने वार्षिक रिपोर्ट में कहा, पिछले दशक में वैश्विक आर्थिक परिदृश्य में भारत का महत्व कई गुना बढ़ा है. अस्थिरता और अनिश्चितता की इस दुनिया में भारत स्थिरता और समृद्धि के प्रतीक के रूप में चमक रहा है. सभी क्षेत्रों में मजबूत विकास 140 करोड़ भारतीयों के सामूहिक प्रयास का नतीजा है. भारत और भारतीयता की यही भावना रिलायंस को निरंतर इनोवेशन करने और हर उद्यम में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रेरित करती है. रिलायंस परिवार के लिए भारत के विकास की कहानी का हिस्सा बनना और इसकी शानदार वृद्धि में योगदान देना गर्व की बात है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

4 hours ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

6 hours ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

6 hours ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

7 hours ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

10 hours ago

बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

4 hours ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.

1 hour ago