होम / बिजनेस / पैसों की लगा दूं ढेरी: एक ही दिन में Ambani और Adani ने कमा डाले इतने, हो जाएंगे हैरान

पैसों की लगा दूं ढेरी: एक ही दिन में Ambani और Adani ने कमा डाले इतने, हो जाएंगे हैरान

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी और अडानी समूह के चेयरमैन गौतम अडानी के लिए सोमवार का दिन शानदार रहा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

एशिया के सबसे अमीर कारोबारी मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) और अमीर हो गए हैं. सप्ताह के पहले दिन यानी सोमवार को उन्होंने सबसे ज्यादा कमाई की है और इसी के साथ वह दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 11वें नंबर पर पहुंच गए हैं. रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) के शेयरों में सोमवार को छह फीसदी से अधिक तेजी आई थी. इस तेजी के चलते कंपनी के चेयरमैन अंबानी की नेटवर्थ में 6.86 अरब डॉलर का उछाल आया और सोमवार को अंबानी सबसे ज्यादा कमाई करने वाले अरबपति बन गए. उनकी दौलत का कुल आंकड़ा 108 अरब डॉलर पहुंच गया है.

Elon Musk अब भी नंबर 1
इसी तरह, अडानी समूह के चेयरमैन गौतम अडानी ने भी सोमवार को अच्छी-खासी कमाई की. उनकी नेटवर्थ में 4.28 अरब डॉलर का इजाफा हुआ. ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स में एलन मस्क (Elon Musk) अभी भी टॉप पर बने हुए हैं. उनकी नेटवर्थ सोमवार को 5.49 अरब डॉलर की तेजी के साथ 204 अरब डॉलर पहुंच गई. हालांकि, इस साल उनकी दौलत में 25 अरब डॉलर की कमी भी आई है. जबकि पिछले साल उन्होंने 92 अरब डॉलर कमाए थे. Amazon के फाउंडर जेफ बेजोस 186 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति हैं. 

जुकरबर्ग ने कमाया सबसे ज्यादा
फ्रांस के कारोबारी बर्नार्ड आरनॉल्ट 183 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ दुनिया के अमीरों की लिस्ट में तीसरे, माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स (145 अरब डॉलर) चौथे, फेसबुक के फाउंडर मार्क जुकरबर्ग (145 अरब डॉलर) पांचवें, स्टीव बालमर (142 अरब डॉलर) छठे, लैरी पेज (137 अरब डॉलर) सातवें, सर्गेई ब्रिन (130 अरब डॉलर) आठवें, लैरी एलिसन (128 अरब डॉलर) नौवें और मशहूर इन्वेस्टर वॉरेन बफे 128 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ 10वें नंबर पर हैं. इस साल अब तक कमाई के मामले में मार्क जुकरबर्ग पहले नंबर पर हैं. इस दौरान, उन्होंने 16.5 अरब डॉलर कमाए हैं.

अडानी भी बहुत खुश होंगे
गौतम अडानी की नेटवर्थ में 4.28 अरब डॉलर की तेजी के साथ 95.9 अरब डॉलर पहुंच चुकी है. इस साल उनकी नेटवर्थ में 11.6 अरब डॉलर का उछाल आया है. अडानी इस साल अब तक सबसे ज्यादा कमाई करने के मामले में मार्क जुकरबर्ग के बाद दूसरे नंबर पर हैं. बता दें कि पिछले साल हिंडनबर्ग रिसर्च की एक रिपोर्ट के बाद गौतम अडानी को बड़ा नुकसान उठाना पड़ा था. उनकी कंपनियों के शेयर आसमान से सीधे जमीन पर आ गए थे. हालांकि, अब स्थिति काफी हद तक पहले जैसी हो गई है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

3 hours ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

6 hours ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

6 hours ago

स्टील इंपोर्ट विवादों के समाधान की पहल, मंत्रालय ने 9 जुलाई को बुलाई ओपन हाउस बैठक

इस बैठक में स्टील आयात से जुड़े विभिन्न नियामकीय और प्रक्रियागत मुद्दों पर चर्चा की जाएगी.

7 hours ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

7 hours ago

बड़ी खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

3 hours ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

7 hours ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

6 hours ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

6 hours ago

इफको टोकियो जीआईसी ने अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया

कंपनी ने अनुभवी बीमा क्षेत्र की विशेषज्ञ अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया है. वह कंपनी की विकास रणनीति, ब्रांड सशक्तिकरण और ग्राहक जुड़ाव को नई दिशा देंगी.

7 hours ago