होम / बिजनेस / आखिर इस कंपनी में ऐसा क्या है खास, जो खरीदने के लिए लाइन में खड़े हैं अंबानी, अडानी  

आखिर इस कंपनी में ऐसा क्या है खास, जो खरीदने के लिए लाइन में खड़े हैं अंबानी, अडानी  

कर्ज में डूबी लैंको अमरकंटक पावर बिकने जा रही है और इसे खरीदने के लिए गौतम अडानी और मुकेश अंबानी आमने-सामने हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

मुकेश अंबानी और गौतम अडानी दोनों तेजी से अपना कारोबार फैलाने में लगे हैं. दोनों नई-नई कंपनियां खरीद रहे हैं, नए-नए सेक्टर्स में दाखिल हो रहे हैं. हाल ही में जहां अडानी ने NDTV में हिस्सेदारी खरीदकर मीडिया सेक्टर में खुद को मजबूत करने की कोशिश की. वहीं, अंबानी ने सॉफ्ट ड्रिंक ब्रांड कैम्पा खरीदकर FMCG सेक्टर में प्रवेश किया. अब दोनों अरबपति एक कर्ज में डूबी कंपनी को अपना बनाने के लिए लाइन में लगे हैं. इस लाइन में इन अरबपतियों के अलावा सरकार भी है. 

अंबानी दौड़ में सबसे आगे
कर्ज में डूबी लैंको अमरकंटक पावर बिकने जा रही है और इसे खरीदने के लिए गौतम अडानी और मुकेश अंबानी आमने-सामने हैं. इसके अलावा, सरकारी कंपनी पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन (PFC) ने भी REC लिमिटेड के साथ साझेदारी में बोली लगाई है. हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस कोल बेस्ड पावर प्रोजेक्ट को अपना बनाने की दौड़ में मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज सबसे आगे मानी जा रही है. कंपनी ने इसके लिए 1960 करोड़ रुपए के कैश अपफ्रंट की पेशकश की है.

अडानी ने दिया ये ऑफर
अगर रिलायंस यह बोली जीतती है, तो वह लैंको अमरकंटक पावर के जरिए पहली बार कोल बेस्ड पावर प्रॉडक्शन में उतरेगी. मीडिया रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि दुनियाभर के अरबपतियों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर मौजूद गौतम अडानी की अडानी पावर ने 1800 करोड़ रुपए की बोली लगाई है, जो बॉन्ड्स के रूप में है जिसका भुगतान 8% ब्याज के साथ 5 सालों में किया जाना है. वहीं, PFC-REC कंसोर्टियम ने 3400 करोड़ रुपए का ऑफर दिया है. यह राशि अगले 20 सालों में दी जानी है.  

लैंकों पर कितना है कर्जा?
लैंको ने वित्तीय संस्थानों और बैंकों के 17 सदस्यीय समूह से 14600 करोड़ का लोन लिया है. 2012 से ही लैंको की आर्थिक स्थिति खराब चल रही है. उसका आंध्रप्रदेश स्थित अनपरा पावर प्लांट पहले ही अडानी ग्रुप ने खरीद लिया है. जब कंपनी लोन चुकाने में नाकाम रही, तब नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (एनसीएलटी) ने इसकी नीलामी की प्रक्रिया शुरू की. इस लैंको को खरीदने की दौड़ में कई कंपनियां शामिल हुईं, लेकिन माना जा रहा है कि यह डील मुकेश अंबानी के साथ सील हो सकती है. 

क्या करती है कंपनी?
लैंको अमरकंटक पावर छत्तीसगढ़ के कोरबा-चांपा राज्य राजमार्ग पर कोयला आधारित थर्मल पावर प्रोजेक्ट चलाती है. पहले चरण में 300-300 मेगावाट की दो यूनिट से बिजली पैदा की जा रही है. इनसे हरियाणा, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ को बिजली की आपूर्ति होती है. जबकि दूसरे चरण के तहत दो यूनिट और बनाई जा रही हैं, इनमें प्रत्येक की क्षमता 660 मेगावाट है. इसके अलावा, तीसरे चरण में भी 660 मेगावाट की दो यूनिट तैयार होनी हैं. हालांकि, इन पर अभी काम शुरू नहीं हुआ है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत के रिटेल बाजार में D2C ब्रांड्स की बढ़ी पकड़, H1 2026 में लीजिंग गतिविधियों में 28% हिस्सेदारी: CBRE

देश में कुल रिटेल लीजिंग गतिविधि जनवरी से जून 2026 के बीच सालाना आधार पर 20 फीसदी बढ़कर करीब 39 लाख वर्ग फुट पहुंच गई. इसमें अप्रैल-जून तिमाही का योगदान करीब 20 लाख वर्ग फुट रहा.

2 minutes ago

SBI ने AT-1 बॉन्ड से जुटाए ₹4,691 करोड़, निवेशकों के भरोसे से मजबूत हुई पूंजी

SBI ने इस AT-1 बॉन्ड इश्यू का बेस साइज 3,000 करोड़ रुपये रखा था, जबकि कुल इश्यू साइज 5,000 करोड़ रुपये था.

12 minutes ago

अडानी पोर्ट्स के Q1 नतीजे दमदार, मुनाफा ₹3,620 करोड़; इंटरनेशनल पोर्ट्स कारोबार ने दी रफ्तार

कार्गो वॉल्यूम, इंटरनेशनल पोर्ट्स और लॉजिस्टिक्स कारोबार की मजबूत ग्रोथ से बढ़ी कमाई. FY27 के लिए ₹45,000 करोड़ तक के रेवेन्यू का अनुमान बरकरार.

1 hour ago

पावर प्ले: क्या रिटायर्ड नौकरशाहों के हाथों में सिमट गई है भारत की वित्तीय व्यवस्था?

तीस रिटायर्ड नौकरशाह. सबसे ताकतवर कुर्सियां. भारत की पूरी वित्तीय व्यवस्था पर खामोश कब्जा

3 hours ago

फ्लिपकार्ट का बड़ा दांव, MSME और D2C ब्रांड्स के लिए खुला Ekart Logistics नेटवर्क

फ्रेंचाइजी मॉडल के जरिए 2026 के अंत तक 1,000 आउटलेट्स का लक्ष्य, 10 लाख वर्गफुट से ज्यादा वेयरहाउसिंग क्षमता उपलब्ध कराएगी कंपनी

5 hours ago


बड़ी खबरें

SBI ने AT-1 बॉन्ड से जुटाए ₹4,691 करोड़, निवेशकों के भरोसे से मजबूत हुई पूंजी

SBI ने इस AT-1 बॉन्ड इश्यू का बेस साइज 3,000 करोड़ रुपये रखा था, जबकि कुल इश्यू साइज 5,000 करोड़ रुपये था.

12 minutes ago

भारत के रिटेल बाजार में D2C ब्रांड्स की बढ़ी पकड़, H1 2026 में लीजिंग गतिविधियों में 28% हिस्सेदारी: CBRE

देश में कुल रिटेल लीजिंग गतिविधि जनवरी से जून 2026 के बीच सालाना आधार पर 20 फीसदी बढ़कर करीब 39 लाख वर्ग फुट पहुंच गई. इसमें अप्रैल-जून तिमाही का योगदान करीब 20 लाख वर्ग फुट रहा.

2 minutes ago

अडानी पोर्ट्स के Q1 नतीजे दमदार, मुनाफा ₹3,620 करोड़; इंटरनेशनल पोर्ट्स कारोबार ने दी रफ्तार

कार्गो वॉल्यूम, इंटरनेशनल पोर्ट्स और लॉजिस्टिक्स कारोबार की मजबूत ग्रोथ से बढ़ी कमाई. FY27 के लिए ₹45,000 करोड़ तक के रेवेन्यू का अनुमान बरकरार.

1 hour ago

लोकसभा से पास हुआ एंटी पेपर लीक संशोधन बिल; दोषियों को 10 साल जेल और 50 लाख रुपये तक जुर्माना

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने 27 जुलाई को यह संशोधन विधेयक लोकसभा में पेश किया था. यह कदम देश में प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी और पेपर लीक को लेकर बढ़ी चिंताओं के बीच उठाया गया है.

33 minutes ago

GST फ्रॉड पर बड़ा शिकंजा: ₹74,782 करोड़ के फर्जी ITC दावों का खुलासा, महाराष्ट्र-गुजरात में सबसे ज्यादा मामले

सरकार ने फर्जी GST रजिस्ट्रेशन के मामलों की जानकारी भी साझा की. वित्त वर्ष 2025-26 में जाली PAN और आधार कार्ड जैसे दस्तावेजों के जरिए बनाए गए 1,517 नकली GST रजिस्ट्रेशन पकड़े गए.

5 hours ago