✕

होम / बिजनेस / Amazon भी अब 10 मिनट में करेगा सामान की डिलीवरी, Blinkit और Zepto को मिलेगी टक्कर!

Amazon भी अब 10 मिनट में करेगा सामान की डिलीवरी, Blinkit और Zepto को मिलेगी टक्कर!

भारत में Blinkit और Zepto की तरह अब Amazon भी आपको केवल 10 मिनट में सामान की डिलीवरी करेगा. इसके लिए Amazon एक नई सर्विस ‘Tez’ पर काम कर रहा है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

सबसे बड़े ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स में से एक अमेजन (Amazon) भी अब भारतीय मार्केट के क्विक कॉमर्स स्पेस में एंट्री करने जा रहा है. अमेजन भारत में जल्द ही क्विक ई-कॉमर्स सेवा 'Tez' को लॉन्च करने वाला है. अमेजन अपने Tez प्लेटफॉर्म के जरिए ग्राहकों को केवल 10 मिनट में सामान की डिलिवरी करेगा. अमेजन अपने इस नए प्लेटफॉर्म को लॉन्च करके जोमैटो के Blinkit और Zepto जैसे विकल्पों को सीधी टक्कर देगी. तो आइए जानते हैं आपके लिए ये सर्विस कब तक लॉन्च होगी? 

अमेजन फ्रेश के जरिए 24 से 48 घंटे में होती है डिलीवरी
बता दें, अभी ग्रहकों को अमेजन फ्रेश पर सामान मंगवाने का विकल्प मिलता है, लेकिन इसके जरिए कंपनी 24 से 48 घंटे के बीच डिलीवरी करती है. वहीं अब इस नए क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म के जरिए ग्राहकों को केवल 10 मिनट के अंदर सामान की डिलीवरी की जाएगी. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इसके लिए अमेजन अपना नया वेंचर शुरू करेगी. इसके तहत Amazon की नई सेवा को नए नाम से मौजूदा ऐप का हिस्सा बनाया जा सकता है. 

कब तक लॉन्च होगी सर्विस?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार  कुछ चुनिंदा शहरों में यह सर्विस दिसंबर या फिर 2025 की शुरुआत में लॉन्च हो सकती है. अमेजन ने नई सेवा के लिए हायरिंग भी शुरू कर दी है, ऐसे में कंपनी इसे जल्द ही लॉन्च करने वाली है. बता दें, भारत में क्विक ई-कॉमर्स का मार्केट तेजी से बढ़ रहा है और बड़े शहरों के बाद टियर-2 और टियर-3 में भी इसकी जरूरत महसूस की जाने लगी है. खासकर कोविड-19 लॉकडाउन के बाद से यूजर्स घर बैठे सामान मंगवाने को कहीं सुविधाजनक समझ रहे हैं. 

इन क्विक ई-कॉमर्स ऐप्स को मिलेगी टक्कर
Amazon की क्विक ई-कॉमर्स स्पेस में एंट्री से मौजूदा ऐप्स और प्लेटफॉर्म्स को बड़ी चुनौती मिल सकती है. इनकी लिस्ट में अभी Blinkit, Swiggy, Instamart और Zepto जैसे बड़े नाम शामिल हैं. अमेजन के पास पहले ही ऑनलाइन शॉपिंग करने वालों का बड़ा यूजरबेस है, ऐसे में इसके सामने नए ग्राहकों तक पहुंचने की चुनौती नहीं होगी. यूजर्स को फटाफट सामान मंगवाना हो, तो किसी अन्य ऐप के बजाय भी अमेजन ऐप काम आ सकेगा.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

UPI पर MDR का असर! ट्रांजैक्शन वैल्यू 10% और वॉल्यूम 4% तक घटने का अनुमान

15 अक्टूबर से ₹2,000 से अधिक के मर्चेंट UPI भुगतान पर 0.4% MDR लागू होने का प्रस्ताव है. सर्वे के मुताबिक, अतिरिक्त शुल्क लगने पर 76% यूजर्स बड़े भुगतान के लिए कैश, कार्ड या बैंक ट्रांसफर का रुख कर सकते हैं.

5 hours ago

अगस्त में कपड़ा उत्पादन 13.1% बढ़ा, परिधान उत्पादन 7.4% गिरा; दोनों क्षेत्रों में बढ़ा अंतर

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) के आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त 2026 में देश का औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) 8% बढ़ा, जो जुलाई के 6.7% की तुलना में अधिक है.

7 hours ago

IPO बाजार में इस हफ्ते रहेगी सुस्ती, सिर्फ एक नया इश्यू खुलेगा; 29 कंपनियों की होगी लिस्टिंग

इस सप्ताह नया इश्यू लाने वाली एकमात्र कंपनी R K Fashion Accessories है. कोलकाता स्थित यह कंपनी नकली आभूषणों के वितरण का कारोबार करती है. कंपनी आईपीओ के जरिए 34.99 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है.

7 hours ago

FSSAI का एवरेस्ट पर बड़ा एक्शन, कीटनाशक तय सीमा से ज्यादा मिलने पर जीरा पाउडर का बैच रिकॉल

एवरेस्ट को वापस मंगाए गए उत्पाद का पूरा रिकॉर्ड रखने और तय समय-सीमा के भीतर जरूरी जानकारी तथा स्टेटस रिपोर्ट जमा करने को कहा गया है.

8 hours ago

शेयर बाजार में आज तेजी के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 130 अंक चढ़ा; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी 1 अक्टूबर को सेंसेक्स 570.59 अंक यानी 0.79 फीसदी गिरकर 71,909.70 पर और निफ्टी 198.50 अंक यानी 0.88 फीसदी टूटकर 22,421.95 पर बंद हुआ था.

8 hours ago

बड़ी खबरें