✕

होम / बिजनेस / शिपिंग के कारोबार में फिर उतरेगा Amazon, इन कंपनियों को मिलने जा रही है चुनौती 

शिपिंग के कारोबार में फिर उतरेगा Amazon, इन कंपनियों को मिलने जा रही है चुनौती 

 कोविड के दौर में अमेजन ने अपनी शिपिंग सर्विसेज सीमित कर चुका है. लेकिन अब एक बार फिर कंपनी इसे शुरू करने जा रही है. कंपनी ने इससे जुड़ने के लिए योग्‍यताओं के बारे में भी विस्‍तार से जानकारी दी है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन जल्‍द ही अपनी शिपिंग यूनिट को फिर से शुरू करने जा रही है. अमेजन की इस घोषणा के बाद माना जा रहा है कि इससे Fed X और UPS  के लिए प्रतिस्‍पर्धा बढ़ जाएगी. अभी मौजूदा समय में अमेजन अपने सेलर को बाहरी कंपनियों से शिपिंग करने की अनुमति देता है. 

इस पर क्‍या कहा कंपनी ने? 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इसके बारे में विस्‍तार से जानकारी देते हुए अमेजन के प्रवक्‍ता ने कहा कि अगर किसी को इस सेवा का फायदा लेना है तो उसके लिए उसे अमेजन का सेलर होना आवश्‍यक है. अमेजन पहले से उन खुदरा व्‍यापारियों को सुविधा प्रदान कर रही है जो उसके डिस्‍ट्रीब्‍यूसन और  स्‍टोरेज सुविधा का लाभ उठाते हैं.  अमेजन अपने उन सेलर्स को इसका इस्‍तेमाल करने की अनुमति देगा जो उसके वेयरहाउस में अपने प्रोडक्‍ट को स्‍टोरेज नहीं करते हैं. ये केवल घरेलू शिपमेंट का काम कर रहा था. 

अमेजन इसकी पहले जांच कर चुका है
अमेजन अपनी इस सेवा की जांच पहले कर चुका है, लेकिन 2020 में कोरोना के कारण उसने इस सेवा को बंद कर दिया था. कंपनी ने प्रवक्‍ता ने इसे लेकर कहा है कि वो हमेशा ही अपने सेलरों को बेस्‍ट अनुभव देने के लिए नई तकनीक का इस्‍तेमाल करते रहते हैं, जिससे उनके ऑर्डर को समय पर और कम लागत में डिलीवर किया जा सके. कंपनी की प्रवक्‍ता ने कहा कि इसे लेकर हमें पिछले लंबे समय से काफी सकारात्‍मक प्रतिक्रिया मिल रही है जिसके बाद हमने इसका विस्‍तार करने की सोची है. कोरोना के दौरान लगातार बढ़ते ऑनलाइन ऑर्डर को मैनेज करने के लिए अमेजन ने अपने लॉजिस्टिक ऑपरेशन में विस्‍तार किया था. इसके बाद कंपनी को अतिरिक्‍त लॉजिस्टिक समस्‍या का सामना करना पड़ा. लेकिन कंपनी ने इसके चलते अपनी बेस्‍ट सर्विस भी प्रोवाइड कराई जिसमें ऑर्डर को जल्‍द से जल्‍द डिलीवर करना शामिल था. 

सेलर पर लग रहा है नया चार्ज 
अमेजन अपने उन सेलरों पर नया चार्ज लगा रहा है जो उसकी लॉजिस्टिक सेवा का इस्‍तेमाल नहीं कर रहे हैं. इनमें से ज्‍यादातर सेलर इसे अनावश्‍यक चार्ज बता रहे हैं. क्‍योंकि अमेरिकी सरकार कंपनी के खिलाफ एक अविश्‍वास मुकदमा दायर करने की तैयारी कर रही है. अमेजन के द्वारा अपने प्रोडक्‍ट भेजने वाले हजारों थर्ड पार्टी मर्चेंट को अक्‍टूबर से 2 प्रतिशत अतिरिक्‍त चार्ज देना होगा. जबकि अमेजन पर अपना प्रोडक्‍ट सेल करने के लिए सेलर 15 प्रतिशत की फीस पहले ही चुका रहा है. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

3 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

6 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

7 hours ago

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

7 hours ago

IRDAI के प्रस्तावित सुधारों पर IBAI की चिंता, PM मोदी से कहा- 10 लाख नौकरियों पर पड़ सकता है असर

इंश्योरेंस ब्रोकर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने कमीशन कैप और खर्च सीमा में बदलाव टालने की मांग की, 2028 तक मौजूदा व्यवस्था जारी रखने की अपील

10 hours ago

बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

7 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

7 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

3 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

5 hours ago