✕

होम / बिजनेस / Amazon India के कंट्री हेड मनीष तिवारी ने दिया इस्तीफा, दूसरी कंपनी ज्वॉइन करने की योजना

Amazon India के कंट्री हेड मनीष तिवारी ने दिया इस्तीफा, दूसरी कंपनी ज्वॉइन करने की योजना

मनीष तिवारी लगभग 8.5 साल से अमेजन के कंट्री हेड थे. उन्होंने अमेजन के बिजनेस को तेजी से आगे बढ़ाया. वह फिलहाल अक्टूबर तक अपने पद पर बने रहेंगे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भारत में अमेजन (Amazon India) के प्रमुख (कंट्री हेड) मनीष तिवारी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया. तिवारी पिछले आठ साल से कंपनी से जुड़े थे। मनीष तिवारी अक्टूबर में ई-कॉमर्स दिग्गज को छोड़ देंगे। अमेजन इंडिया ने यह जानकारी दी है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनका इस्तीफा ऐसे समय में आया है जब अमेजन भारत में तेजी से विस्तार कर रहा है. कंपनी की यहां साल 2030 तक 26 बिलियन डॉलर का निवेश करने की योजना है.

साल 2016 में अमेजन से जुड़े थे मनीष तिवारी

ईकॉमर्स सेक्टर (E Commerce Sector) की दिग्गज कंपनी में लगभग 8.5 साल से मनीष तिवारी काम कर रहे थे. मनीष तिवारी ने अमेजन के कारोबार को इंडिया में तेजी से फैलाने में अहम भूमिका निभाई है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उनका इस्तीफा कंपनी के लिए एक झटका माना जा रहा है. उन्होंने यूनिलिवर (Unilever) में काम करने के बाद साल 2016 में अमेजन से जुड़ने का फैसला लिया था. उनके आने के बाद सेलर सर्विस और कंज्यूमर पर फोकस रखते हुए अमेजन ने तेजी से कारोबार बढ़ाया. अमेजन ने उनके इस्तीफे की पुष्टि कर दी है. हालांकि, फिलहाल इससे ज्यादा कुछ भी बताने से कंपनी ने इंकार किया है.

किसी दूसरी कंपनी में करना चाहते हैं काम 

अमेजन (Amazon India) प्रवक्ता ने बताया कि मनीष तिवारी ने अमेजन के बाहर संभावनाएं तलाशने का फैसला किया है. उनके नेतृत्व में हमने पिछले 8 साल में कई कीर्तिमान रचे हैं. उन्होंने न सिर्फ सेलर्स का ध्यान रखा बल्कि कस्टमर को भी हर तरह से संतुष्ट रखने के प्रयास किए. यही वजह है कि भारत में कंपनी ने ईकॉमर्स सेक्टर में अपनी छाप छोड़ी है. वह अक्टूबर तक अमेजन के साथ जुड़े रहेंगे. ताकि नए नेतृत्व को कोई दिक्कत न हो.

भारत में अपने प्रदर्शन से कंपनी संतुष्ट 

अमेजन प्रवक्ता ने कहा कि भारत हमारे लिए एक महत्वपूर्ण बाजार है. हम भारत में अपने प्रदर्शन से खुश हैं. साथ ही नए ग्राहकों को अपने साथ जोड़ने के लिए उत्साहित हैं. साथ ही सेलर्स को भी कारोबार के नए अवसर उपलब्ध कराना चाहते हैं. हम कस्टमर को तकनीक के आधार पर ज्यादा से ज्यादा लाभ पहुंचाने की कोशिश करते रहेंगे.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

6 hours ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

7 hours ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

8 hours ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

8 hours ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

11 hours ago

बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

6 hours ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.

2 hours ago