होम / बिजनेस / Amazon दे रहा है घर को सस्ते में रिनोवेट करने का मौका, मिलेगा बंपर डिस्काउंट

Amazon दे रहा है घर को सस्ते में रिनोवेट करने का मौका, मिलेगा बंपर डिस्काउंट

अमेजन पर 1 से 4 जून तक होम शॉपिंग सेल चलेगी, जिसमें विभिन्न आइटम्स पर बंपर डिस्काउंट मिलेगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

यदि होम डेकोर के आइटम्स ऑनलाइन मंगाना आपकी आदत बन गया है, तो आपके लिए अच्छी खबर है. अमेजन (Amazon) पर 1 जून से होम शॉपिंग सेल (Home Shopping Sale) शुरू हो रही है. चार दिनों तक चलने वाली इस सेल में हेवेल्स, ब्लू स्टार, यूरेका, पिजन और प्रेस्टीज जैसे फेमस ब्रैंड्स पर कई रोमांचक डील और ऑफर्स मिलेंगे. यानी आपको अपने घर को पूरी तरह से रिनोवेट करने का बेहतरीन मौका मिलने वाला है.

इन आइटम्स पर डिस्काउंट 
1 से 4 जून तक चलने वाली सेल के दौरान होम डेकोर, होम इम्प्रूवमेंट, समर एप्लायंसेस, किचन एप्लायंसेस, लॉन एंड गार्डन उपकरण से लेकर वॉल डेकोर, मिक्सर ग्राइंडर, पंखे, वैक्यूम क्लीनर, कुकवेयर, पावर टूल्स, ऑटो प्रोडक्ट्स, बाथरूम फिटिंग्‍स आदि पर 70 प्रतिशत तक की छूट का लाभ उठाया जा सकता है. इसके अलावा एसबीआई बैंक क्रेडिट कार्ड पर 750 रुपए तक का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट और 1000 रुपए के न्यूनतम खर्च पर 100 रुपए का कूपन भी दिया जाएगा. 

इतना उठा सकते हैं लाभ
होम शॉपिंग सेल के दौरान, विभिन्न प्रोडक्ट्स पर अलग-अलग डिस्काउंट मिलेगा. उदाहरण के तौर पर पंखे पर 45% तक की छूट मिलेगी. इसी तरह, वॉटर प्यूरीफायर्स पर 40% और वैक्यूम्स क्लीनर पर 35% तक का डिस्काउंट उपलब्ध रहेगा. किचन और डाइनिंग पर टॉप ऑफर्स की बात करें, तो 1 से 4 जून तक कुकवेयर की खरीदारी पर अमेजन यूजर 60% छूट का लाभ उठा सकते हैं. बोतल आदि पर 20%, टेबलवेयर पर 30% का डिस्काउंट मिलेगा. वहीं, यदि आप बोतल आदि खरीदते हैं तो आप 79 रुपए तक की बचत कर सकते हैं.  

यहां भी मिल रही है छूट
Amazon की तरफ से बताया गया है कि होम शॉपिंग सेल के दौरान फर्नीचर की खरीदारी पर भी अच्छा खासा डिस्काउंट मिलेगा. यदि आप Mattress यानी गद्दे खरीदते हैं, तो 60% तक की छूट का लाभ उठा सकते हैं. इसी तरह, कुर्सी या डेस्क, बेड्स पर 60% और सोफा सेट पर 70 प्रतिशत तक का डिस्काउंट उपलब्ध रहेगा. बिजनेस इं‍डस्ट्रियल और स्पेसिफिक सप्लाई (BISS) से जुड़े प्रोडक्ट्स पर भी सेल में डिस्काउंट मिलेगा. पावर टूल्‍स आप 60% सस्ते में खरीद सकते हैं. जबकि मेडिकल सप्‍लाई पर 45%, थर्मल प्रिंटर्स पर 40% और डीप फ्रीजर्स पर 50% तक की छूट हासिल की जा सकती है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

RBI का नया ड्राफ्ट: बैंकों और NBFC को डेटा जोखिम प्रबंधन के लिए बनानी होगी मजबूत व्यवस्था

RBI का मानना है कि इस व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए बैंकों और NBFC को अपने डेटा इंफ्रास्ट्रक्चर और डेटा मैनेजमेंट सिस्टम को पहले से मजबूत करना होगा.

1 hour ago

नंद किशोर गोयनका के विचार सदैव जीवित रहेंगे, उनकी सेवा की विरासत पीढ़ियों को प्रेरित करेगी: मनोहर लाल खट्टर

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर, कई मंत्री, उद्योगपति, संत और हजारों लोगों ने नंद किशोर गोयनका को श्रद्धांजलि अर्पित की.

2 hours ago

अब जहाज निर्माण सेक्टर में उतरेगा टाटा ग्रुप, केरल में 10,000 करोड़ रुपये के मेगा निवेश की तैयारी

केरल के मुख्यमंत्री वी. डी. सतीसन ने एक इंटरव्यू में बताया है कि टाटा ग्रुप ने राज्य में शिपबिल्डिंग यूनिट लगाने का प्रस्ताव दिया है.

3 hours ago

कच्चे तेल में उछाल के बीच सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ा विंडफॉल टैक्स

सरकार ने पेट्रोल के निर्यात पर लगने वाली एक्सपोर्ट ड्यूटी में राहत देते हुए इसे 4 रुपये प्रति लीटर से घटाकर 2.5 रुपये प्रति लीटर कर दिया है. यह बदलाव वैश्विक तेल बाजार की मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए किया गया है.

6 hours ago

सेमीकंडक्टर सेक्टर में सरकार का बड़ा दांव, ₹1.27 लाख करोड़ की नई योजना को कैबिनेट की मंजूरी

नई योजना के तहत सेमीकंडक्टर उपकरण, विशेष रसायन, गैस और सामग्री बनाने वाली कंपनियों को भारत में विनिर्माण इकाइयां लगाने पर परियोजना लागत का 30% तक सीधा प्रोत्साहन मिलेगा.

6 hours ago

बड़ी खबरें

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.