होम / बिजनेस / घटिया सामान बेचने पर फ्लिपकार्ट-अमेजन के ऊपर लगा लाखों का जुर्माना, पैसे भी करेंगे वापस

घटिया सामान बेचने पर फ्लिपकार्ट-अमेजन के ऊपर लगा लाखों का जुर्माना, पैसे भी करेंगे वापस

सरकार ने प्रेशर कुकर के प्रोडक्शन और बिक्री के लिए मानक तय किया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्लीः ई-कॉमर्स की दिग्गज कंपनियां-फ्लिपकार्ट और अमेजन पर हाल ही में घटिया सामान बेचने पर केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (CCPA) ने जुर्माना लगाया है. फ्लिपकार्ट और अमेजन पर घटिया प्रेशर कुकर बेचने पर एक लाख-एक लाख का जुर्माना लगाया गया है. 

दिग्गज कंपनियों पर कैसे बेचे गए घटिया प्रेशर कुकर

सीसीपीए की मुख्य आयुक्त निधि खरे ने कहा कि फ्लिपकार्ट और अमेजन ने अपने प्लेटफॉर्म पर घटिया प्रेशर कुकर की बिक्री की अनुमति देने और उपभोक्ताओं के अधिकारों का उल्लंघन करने के लिए एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है. दोनों कंपनियों ने तय मानकों के खिलाफ जाकर ऐसे विक्रेताओं को अपने-अपने प्लेटफॉर्म पर प्रेशर कुकर बेचने की अनुमति दी. ऐसे में ग्राहकों की जान भी जा सकती थी. 

खरीदारों को पैसे वापस करेंगी कंपनियां

फ्लिपकार्ट ने अपने प्लेटफॉर्म से 598 घटिया प्रेशर कुकर बेचे थे. वहीं अमेजन के प्लेटफॉर्म पर 2,265 कुकर की बिक्री हुई थी. उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के मुताबिक मानक के अनुसार ही इन कंपनियों को प्रेशर कुकर बेचने की अनुमति देनी चाहिए थी. सरकार ने प्रेशर कुकर के प्रोडक्शन और बिक्री के लिए मानक तय किया है. इस मानक से कमतर प्रोडक्ट की बिक्री भारत में नहीं हो सकती है. 

सीसीपीए ने दोनों कंपनियों को अपने-अपने प्लेटफॉर्म के माध्यम से खरीदारों को सूचित करने और उनसे प्रोडक्ट वापस मंगाने का निर्देश दिया था, साथ ही ग्राहकों के पैसे वापस करने का भी निर्देश दिया गया है.

मंत्रालय ने कहा कि फ्लिपकार्ट ने अपने ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर ऐसे प्रेशर कुकर की बिक्री के माध्यम से कुल 1,84,263 रुपये की कमाई की थी. कुछ इसी तरह हेलमेटों की बिक्री में भी अनियमितता पाई जाती है. मंत्रालय ने कहा, 1,435 प्रेशर कुकर और 1,088 हेलमेट जो अनिवार्य मानकों के अनुरूप नहीं थे, उन्हें BIS द्वारा जब्त कर लिया गया है. CCPA ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों को भी पत्र लिखकर कानून के तहत आवश्यक कार्रवाई करने और उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा के लिए केंद्र सरकार द्वारा अनिवार्य उपयोग के लिए बनाए गए मानकों का अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा है.

VIDEO: रेलवे ने दिया बड़ा झटका!

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

NTPC का ग्रीन ट्रांजिशन: FY37 तक 250 GW क्षमता और 16.8 लाख करोड़ रुपये निवेश की तैयारी

NTPC ने FY2037 तक कुल 250 गीगावाट उत्पादन क्षमता और 136 गीगावाट रिन्यूएबल क्षमता विकसित करने का लक्ष्य रखा है, जिसके लिए 16.8 लाख करोड़ रुपये के निवेश की योजना बनाई गई है. 

1 hour ago

RBI का नया नियम: 1 अक्टूबर से बल्क डिपॉजिट पर अलग-अलग ब्याज दरें तय कर सकेंगे बैंक

यह सुविधा घरेलू रुपये के बल्क डिपॉजिट और अनिवासी भारतीयों (NRI) के रुपये वाले बल्क डिपॉजिट, दोनों पर लागू होगी.

1 hour ago

लगातार दूसरे दिन तेजी के बाद बाजार पर नजर, GIFT Nifty चढ़ा; आज इन शेयरों में दिख सकती है हलचल

गुरुवार को बीएसई सेंसेक्स 273.55 अंक यानी 0.35% की बढ़त के साथ 77,928.15 अंक पर बंद हुआ, जबकि एनएसई निफ्टी 66.95 अंक चढ़कर 24,317.15 के स्तर पर पहुंचकर बंद हुआ.

1 hour ago

हुरुन इंडिया वुमन लीडर्स लिस्ट 2026: कारोबार से खेल तक 117 महिलाओं ने बनाई खास जगह

इस वर्ष सूची में 12 श्रेणियों के तहत 117 महिलाओं को सम्मानित किया गया है. बिजनेस, स्टार्टअप, खेल, मीडिया, साहित्य और सामाजिक प्रभाव जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली इन महिलाओं ने भारत में नेतृत्व की नई मिसाल पेश की है.

16 hours ago

Eicher Motors ने Royal Enfield के आंध्र प्रदेश प्लांट के लिए 1,225 करोड़ रुपये के निवेश को दी मंजूरी, बढ़ेगी उत्पादन क्षमता

स्टॉक एक्सचेंज को दी गई नियामकीय सूचना में Eicher Motors ने कहा कि यह निवेश भविष्य में मिलने वाले दीर्घकालिक विकास अवसरों के लिए कंपनी को तैयार रखने और चरणबद्ध तरीके से उत्पादन क्षमता बढ़ाने की रणनीति का हिस्सा है.

17 hours ago


बड़ी खबरें

लगातार दूसरे दिन तेजी के बाद बाजार पर नजर, GIFT Nifty चढ़ा; आज इन शेयरों में दिख सकती है हलचल

गुरुवार को बीएसई सेंसेक्स 273.55 अंक यानी 0.35% की बढ़त के साथ 77,928.15 अंक पर बंद हुआ, जबकि एनएसई निफ्टी 66.95 अंक चढ़कर 24,317.15 के स्तर पर पहुंचकर बंद हुआ.

1 hour ago

एंटी-पेपर लीक कानून पर PM मोदी का बड़ा संदेश, बोले- पेपर माफियाओं के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई

प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार लंबे समय से परीक्षा प्रणाली में सुधार, तकनीक के बेहतर इस्तेमाल और मजबूत कानूनी प्रावधानों के जरिए पारदर्शी एवं प्रभावी व्यवस्था बनाने पर काम कर रही है.

1 hour ago

NTPC का ग्रीन ट्रांजिशन: FY37 तक 250 GW क्षमता और 16.8 लाख करोड़ रुपये निवेश की तैयारी

NTPC ने FY2037 तक कुल 250 गीगावाट उत्पादन क्षमता और 136 गीगावाट रिन्यूएबल क्षमता विकसित करने का लक्ष्य रखा है, जिसके लिए 16.8 लाख करोड़ रुपये के निवेश की योजना बनाई गई है. 

1 hour ago

RBI का नया नियम: 1 अक्टूबर से बल्क डिपॉजिट पर अलग-अलग ब्याज दरें तय कर सकेंगे बैंक

यह सुविधा घरेलू रुपये के बल्क डिपॉजिट और अनिवासी भारतीयों (NRI) के रुपये वाले बल्क डिपॉजिट, दोनों पर लागू होगी.

1 hour ago

पतंजलि की इंश्योरेंस सेक्टर में एंट्री, मैग्मा जनरल इंश्योरेंस में ₹4,500 करोड़ की डील को IRDAI की मंजूरी

यह अधिग्रहण पतंजलि के लिए एफएमसीजी और आयुर्वेद उत्पादों से आगे बढ़कर वित्तीय सेवाओं के क्षेत्र में प्रवेश का रास्ता खोलेगा.

21 hours ago