✕

होम / बिजनेस / Asian Paints पर दबाव के आरोप, CCI में पहुंची Birla Opus, जानें पूरा मामला

Asian Paints पर दबाव के आरोप, CCI में पहुंची Birla Opus, जानें पूरा मामला

बिरला ग्रुप की नई पेंट कंपनी बिरला ओपस ने भारत की प्रमुख पेंट कंपनी एशियन पेंट्स के खिलाफ प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) में एंटीट्रस्ट शिकायत दर्ज की है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारत के पेंट उद्योग में तेजी से उभरती बिरला ग्रुप (Birla Group) की नई पेंट कंपनी बिरला ओपस (Birla Opus) ने देश की सबसे बड़ी पेंट निर्माता एशियन पेंट्स (Asian Paints) के खिलाफ प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) में एंटीट्रस्ट शिकायत दर्ज की है. शिकायत में एशियन पेंट्स पर अपने प्रभुत्व का दुरुपयोग करने और खुदरा विक्रेताओं पर दबाव बनाने का आरोप लगाया गया है. आइए इस मामले के बारे में विस्तार से जानते हैं.

बाजार में हिस्सेदारी को लेकर बढ़ी तनातनी

एशियन पेंट्स वर्तमान में भारत के पेंट बाजार में 52 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ अग्रणी है लेकिन फरवरी 2024 में आदित्य बिरला ग्रुप द्वारा लॉन्च की गई बिरला ओपस ने तेजी से बढ़त बनाई और मार्च 2025 तक लगभग 7 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी हासिल कर ली. इस तेजी से बढ़ते प्रतिस्पर्धी को लेकर अब दो बड़ी कंपनियाँ आमने-सामने हैं.

डीलरों पर दबाव डालने के आरोप

शिकायत के मुताबिक एशियन पेंट्स ने अपने खुदरा विक्रेताओं को चेतावनी दी थी कि वे बिरला ओपस के उत्पाद स्टॉक न करें ऐसा करने पर उनकी क्रेडिट सुविधाएं और सप्लाई में कटौती की धमकी दी गई. एक अन्य आरोप यह भी है कि डीलरों को कहा गया कि यदि वे बिरला के पेंट उत्पादों के विज्ञापन या होर्डिंग लगाते हैं तो सप्लाई रोकी जा सकती है. 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार CCI ने हाल ही में बिरला ओपस द्वारा दायर की गई शिकायत को समीक्षा के लिए लिया है यह शिकायत फिलहाल शुरुआती चरण में है और यह तय होना बाकी है कि आयोग इस पर विस्तृत जांच करेगा या नहीं.

बिरला की चुप्पी एशियन पेंट्स की सफाई

बिरला ओपस जोकि ग्रासिम इंडस्ट्रीज की पेंट शाखा है ने इस मामले में रॉयटर्स को कोई जवाब नहीं दिया. वहीं एशियन पेंट्स को शिकायत की औपचारिक जानकारी नहीं दी गई है लेकिन मीडिया से मिले सवालों के जवाब में कंपनी ने CCI को एक गोपनीय पत्र भेजा है इस पत्र में कहा गया है कि उन्हें अपना पक्ष रखने का मौका दिया जाए.

पत्र में एशियन पेंट्स का कहना है “बिरला ओपस की तेज़ और व्यापक वृद्धि यह दिखाती है कि बाजार में प्रवेश के लिए कोई बाधा नहीं है और मौजूदा कंपनियों द्वारा प्रतिस्पर्धा विरोधी कार्य नहीं किए जा रहे हैं”.

बिरला का विस्तार और एशियन पेंट्स की स्थिति

बिरला ग्रुप ने पिछले वर्ष पेंट उद्योग में प्रवेश करते हुए 1.2 बिलियन डॉलर का निवेश किया था और अब इसके पास 5 परिचालित प्लांट हैं. वहीं, एशियन पेंट्स ने वित्त वर्ष 2024-25 में 294 अरब रुपये (करीब 3.43 बिलियन डॉलर) का राजस्व अर्जित किया है और इसकी 26 फैक्ट्रियाँ दुनिया भर में स्थित हैं.

एशियन पेंट्स पर पूर्व में भी आरोप लग चुके हैं

यह पहला मौका नहीं है जब एशियन पेंट्स पर प्रतिस्पर्धा कानूनों के उल्लंघन का आरोप लगा हो 2022 में JSW पेंट्स ने भी ऐसा ही मामला दायर किया था जिसे CCI ने बाद में खारिज कर दिया था यह कहते हुए कि कोई उल्लंघन नहीं पाया गया. भारत के तेजी से बढ़ते पेंट बाजार में प्रतिस्पर्धा अब खुले टकराव में बदलती दिख रही है एक ओर एशियन पेंट्स अपनी लीडरशिप को बचाने में लगी है वहीं बिरला ओपस आक्रामक रणनीति के साथ मैदान में उतर चुकी है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

1 day ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

1 day ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

1 day ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

1 day ago

UPITS 2026: YEIDA में 469 करोड़ रुपये की 5 औद्योगिक परियोजनाओं के लिए जमीन आवंटित

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 के उद्घाटन के दौरान इन कंपनियों को जमीन आवंटन पत्र सौंपे गए. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पांचों कंपनियों के प्रतिनिधियों को लेटर ऑफ अलॉटमेंट प्रदान किए.

1 day ago


बड़ी खबरें

बीमा बेचने के तरीके में बड़ा बदलाव! एजेंटों के कमीशन से लेकर मिस-सेलिंग तक IRDAI का नया प्लान

IRDAI ने सार्वजनिक बीमा रजिस्ट्री बनाने का प्रस्ताव भी रखा है. इसके जरिए ग्राहक बीमा उत्पाद, बीमा कंपनी और वितरक से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी एक जगह देख सकेंगे.

17 minutes ago

कंज्यूमर ड्यूरेबल्स बाजार में आएगी तेजी, 2030 तक ₹3.25 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान: रिपोर्ट

रिपोर्ट के अनुसार, भारत का कंज्यूमर ड्यूरेबल्स बाजार 2030 तक सालाना 8-10 फीसदी की दर से बढ़कर 30-35 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है. रूम एयर कंडीशनर (RAC) इस वृद्धि में अहम भूमिका निभा सकता है.

2 hours ago

बैंक हड़ताल टली, आज सामान्य रहेगा कामकाज; 5 दिन कामकाज पर बनेगी हाईलेवल कमेटी

बैंक कर्मचारियों की तीन दिन की देशव्यापी हड़ताल अब नहीं होगी. UFBU ने रविवार को हड़ताल स्थगित करने की घोषणा की. यह हड़ताल सोमवार से शुरू होनी थी और बैंकों की छमाही क्लोजिंग के समय प्रस्तावित थी.

3 hours ago

दिल्ली में 120 लोगों की हुई हृदय संबंधी जांच, विशेषज्ञों ने समय रहते जोखिम पहचानने पर दिया जोर

विश्व हृदय दिवस के अवसर पर आयोजित इस कैंप में क्लीनिकल जांच, लैब टेस्ट और कार्डियक इमेजिंग को एक साथ शामिल किया गया. इसका उद्देश्य लोगों को हृदय रोग के जोखिम के बारे में जागरूक करना और गंभीर हृदय संबंधी घटना से पहले बीमारी की पहचान तथा रोकथाम पर जोर देना था.

46 minutes ago

स्मार्ट कारोबार बाजार में बदलाव से पहले तैयारी करते हैं: राजीव दुबे

BW Marketing World के साथ बातचीत में American Business Solutions Inc. के President और CEO ने नए बाजारों की पहचान करने, कारोबारी चक्रों का अनुमान लगाने और उन क्षेत्रों में निवेश करने के बारे में बात की, जहां तकनीक मानवीय विशेषज्ञता की पूरक है.

1 day ago