✕

होम / बिजनेस / RBI का आदेश: संडे को भी खुलेंगे बैंक, 31 मार्च तक नहीं होगी कोई छुट्टी 

RBI का आदेश: संडे को भी खुलेंगे बैंक, 31 मार्च तक नहीं होगी कोई छुट्टी 

रिजर्व बैंक के आदेश के अनुसार सभी बैंक 31 मार्च तक लगातार खुले रहेंगे, यानी संडे को भी उनकी छुट्टी नहीं होगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने सभी बैंकों को 31 मार्च तक बना किसी छुट्टी के सभी शाखाएं खुली रखने का आदेश दिया है. जिसका मतलब है कि बैंकों में रविवार को भी कामकाज होगा. RBI की तरफ से कहा गया है कि 31 मार्च को वित्तीय वर्ष 2022-23 खत्म हो रहा है. सरकार से जुड़े सभी लेन-देन इस तारीख तक पूरे हो जाने चाहिए. नेशनल इलेक्ट्रॉनिक फंड्स ट्रांसफर (NEFT) और रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट (RTGS) सिस्टम के जरिए होने वाले लेन-देन 31 मार्च की रात 12 बजे तक जारी रहेंगे.

1-2 अप्रैल को बंद रहेंगे बैंक
आरबीआई के अनुसार, सभी बैंक अपनी शाखाओं को सरकारी ट्रांजेक्शनों से जुड़े काउंटर ट्रांजेक्शनों के लिए काम करने के सामान्य समय के अनुरूप 31 मार्च 2023 तक खुला रखें. सरकारी चेक के कलेक्शन के लिए स्पेशल क्लियरिंग कंडक्ट किए जाएंगे, जिसके लिए डिपार्टमेंट ऑफ पेमेंट एंड सेटलमेंट सिस्टम्स (DPSS) जरूरी निर्देश जारी करेगा. RBI के आदेश के मुताबिक, बैंकों को अपनी सभी शाखाएं 31 मार्च तक खुली रखनी होंगी. हालांकि, 31 मार्च के बाद यानी अप्रैल की पहली और दूसरी तारीख को बैंक बंद रहेंगे.  

देर तक खुलेगी रिपोर्टिंग विंडो
रिजर्व बैंक ने आदेश में कहा गया है कि 31 मार्च को सरकारी चेकों को क्लियर करने के लिए स्पेशल क्लीयरिंग का आयोजन भी किया जाएगा और इसके लिए RBI का DPSS (डिपार्टमेंट ऑफ पेमेंट एंड सेटलमेंट सिस्टम्स) आवश्यक निर्देश जारी करेगा. RBI को केंद्र और राज्य सरकारों के ट्रांजेक्शनों की रिपोर्टिंग के सम्बन्ध में RBI ने कहा है कि, GST की अपलोडिंग और TIN 2.0 ई-रिसिप्ट लगेज फाइल्स की रिपोर्टिंग के लिए 31 मार्च की रिपोर्टिंग विंडो को 1 अप्रैल को 12 बजे तक के लिए खुला रखा जाएगा. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

तमिलनाडु में 5 लाख से अधिक ग्रामीण घरों को मिलेगा ब्रॉडबैंड कनेक्शन, केंद्र ने दी सब्सिडी को मंजूरी

संशोधित भारतनेट कार्यक्रम के तहत तमिलनाडु के 4,767 गांवों तक मांग के आधार पर ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी पहुंचाई जाएगी. केंद्र की वित्तीय सहायता से ग्रामीण इलाकों में इंटरनेट नेटवर्क का विस्तार और डिजिटल सेवाओं तक पहुंच आसान होगी.

4 hours ago

पीयूष गोयल की FMCG कंपनियों से अपील, ONDC के जरिए 1.4 करोड़ किराना दुकानों को डिजिटल बनाने में करें सहयोग

सरकार का लक्ष्य डिजिटल खरीदारी को बढ़ावा देने, सप्लाई चेन मजबूत करने और छोटे खुदरा कारोबारियों को कर्ज की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए उद्योग जगत के साथ मिलकर काम करना है.

4 hours ago

IDBI बेच रही थी LIC, उसी दौरान Fairfax की कंपनी के बोर्ड में भी रहे LIC के निदेशक

पूर्व नीति आयोग प्रमुख, RBI के डिप्टी गवर्नर, SEBI बोर्ड के सदस्य, रक्षा सचिव और LIC के चेयरमैन जैसे सार्वजनिक पदों पर रह चुके लोगों को Fairfax की भारतीय कंपनियों ने अपने साथ जोड़ा.

8 hours ago

विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार दूसरे सप्ताह गिरावट, 1.2 अरब डॉलर घटे; सोने के भंडार में भी बड़ी कमी

गोल्ड रिजर्व की वैल्यू में 2.6 अरब डॉलर की कमी, विदेशी मुद्रा संपत्ति और SDR में दर्ज हुई बढ़ोतरी; सितंबर में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने के बाद से Forex Reserve में जारी है गिरावट

8 hours ago

रिलायंस इंडस्ट्रीज का मुनाफा 40.6% बढ़कर ₹25,548 करोड़ पहुंचा, रेवेन्यू में 28.6% का उछाल

ऑयल-टू-केमिकल्स और डिजिटल कारोबार के दम पर कंपनी ने दर्ज की मजबूत ग्रोथ, रिटेल कारोबार के एबिटा में आई गिरावट; ₹15,000 करोड़ जुटाने के लिए एनसीडी जारी करने को बोर्ड की मंजूरी

8 hours ago

बड़ी खबरें

दिल्ली में 1 नवंबर से BS-6 से पुराने वाहनों की नो एंट्री, जानें किन गाड़ियों को मिलेगी छूट

इस फैसले का असर दिल्ली से सटे हरियाणा के शहरों से आने वाले वाहनों पर भी पड़ेगा. खासतौर पर गुरुग्राम और फरीदाबाद से दिल्ली आने वाले वाहन चालकों को इस नियम का ध्यान रखना होगा.

3 hours ago

तमिलनाडु में 5 लाख से अधिक ग्रामीण घरों को मिलेगा ब्रॉडबैंड कनेक्शन, केंद्र ने दी सब्सिडी को मंजूरी

संशोधित भारतनेट कार्यक्रम के तहत तमिलनाडु के 4,767 गांवों तक मांग के आधार पर ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी पहुंचाई जाएगी. केंद्र की वित्तीय सहायता से ग्रामीण इलाकों में इंटरनेट नेटवर्क का विस्तार और डिजिटल सेवाओं तक पहुंच आसान होगी.

4 hours ago

सोना 4,200 रुपये और चांदी 10 हजार रुपये टूटी, एक साल के निचले स्तर पर पहुंचे भाव; जानें गिरावट की वजह

MCX पर चांदी करीब 5 फीसदी और सोना 3 फीसदी तक टूट गया. अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी दोनों कीमती धातुओं की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई.