होम / बिजनेस / मार्क जुकरबर्ग के लिए भारत से आई बुरी खबर, Meta इंडिया चीफ ने उठाया ये कदम
मार्क जुकरबर्ग के लिए भारत से आई बुरी खबर, Meta इंडिया चीफ ने उठाया ये कदम
मार्क जुकरबर्ग को कई मोर्चों पर मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. फेसबुक का रिवेन्यु उनकी उम्मीद के अनुरूप नहीं है.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago
मुश्किल दौर से गुजर रहे मार्क जुकरबर्ग को भारत में तगड़ा झटका लगा है. भारत में Meta Platforms के चीफ अजित मोहन ने अचानक अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि मोहन फेसबुक की प्रतिद्वंद्वी सोशल नेटवर्किंग कंपनी Snap से जुड़ने जा रहे हैं. हालांकि, अजित मोहन ने फिलहाल इस बारे में कोई बयान नहीं दिया है. बता दें कि जुकरबर्ग को कई मोर्चों पर मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. फेसबुक का रिवेन्यु उनकी उम्मीद के अनुरूप नहीं है. फेसबुक यूजर्स दूसरे प्लेटफ़ॉर्म पर शिफ्ट हो रहे हैं. इस बीच, मोहन का अचनक पद छोड़ना निश्चित तौर पर उनकी परेशानी बढ़ाएगा.
2019 में जुड़े थे कंपनी से
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, Meta ने अजित मोहन के इस्तीफे की पुष्टि करते हुए बताया है कि भारत में कंपनी के डायरेक्टर और हेड ऑफ पार्टनरशिप्स मनीष चोपड़ा फिलहाल उनका कामकाज देखेंगे. मोहन 2019 में फेसबुक (अब Meta) से जुड़े थे. वह कंपनी के भारतीय बिजनेस के वाइस प्रेजिडेंट और मैनेजिंग डायरेक्टर थे. फेसबुक में आने से पहले वह हॉटस्टार में थे.
Meta ने दी शुभकामनाएं
मेटा के ग्लोबल बिजनेस ग्रुप की उपाध्यक्ष निकोला मेंडेलसोहन का कहना है कि अजीत ने मेटा से अपने पद को छोड़ने का फैसला किया है. उन्होंने कहा कि पिछले चार वर्षों में हमारे भारतीय ऑपरेशन के संचालन को आकार देने और बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. हम भारत के लिए गहराई से प्रतिबद्ध हैं और हमारे पास सभी काम और साझेदारी पर आगे बढ़ने के लिए एक मजबूत लीडरशिप टीम है. हम अजीत के नेतृत्व और योगदान के लिए आभारी हैं और उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हैं.
Snap की ये है तैयारी
मोहन ने काफी सोच-समझकर Snap के साथ जुड़ने का फैसला लिया है. कंपनी अपनी फोटो शेयरिंग एप्लिकेशन के माध्यम से भारत में रिवेन्यू बढ़ाने की कोशिश में है. एक रिपोर्ट में बताया गया है कि स्नैप टियर-2 और टियर-3 शहरों में अपनी लोकप्रियता का फायदा उठाना चाहती है. ऐसे में मोहन उसने लिए महत्वपूर्ण कड़ी साबित हो सकते हैं. क्योंकि मोहन की लीडरशिप में ही मेटा के ऐप्स ने 20 करोड़ से अधिक सब्सक्राइबर्स जोड़े थे. बता दें कि Meta के पोर्टफोलियो में फेसबुक के अलावा WhatsApp, Instagram और Messenger हैं.
टैग्स