✕

होम / बिजनेस / सैटेलाइट नेटवर्क देने के लिए Airtel की तैयारी पूरी, इन दो राज्यों में बनाए बेस स्टेशन!

सैटेलाइट नेटवर्क देने के लिए Airtel की तैयारी पूरी, इन दो राज्यों में बनाए बेस स्टेशन!

Starlink के बाद अब Jio और Airtel भी अपने यूजर्स को सैटेलाइट सर्विस देने के लिए तैयार हैं. इसके लिए एयरटेल ने अपने दो बेस स्टेशन भी तैयार कर लिए हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

सैटेलाइट नेटवर्क इन दिनों काफी चर्चा में है. दरअसल, एलन मस्क की स्टारलिंक (Stralink) जहां एक तरफ सैटेलाइट सर्विस शुरू कर चुकी है. वहीं, जियो (Jio) और एयरटेल (Airtel) भी इसके लिए पूरी तरह से तैयार बैठे हैं. एयरटेल ने साफ कर दिया है कि वह भारत में सैटेलाइट टेलीकॉम सर्विस शुरू करने के लिए पूरी तरह से तैयार है. कंपनी को केवल अब सरकार से हरी झंडी मिलने का इंतजार है. बता दें, एयरटेल कंपनी भारत एंटरप्राइज के माध्यम से पहले ही 635 सैटेलाइट लॉन्च कर चुकी है. तो आइए जानते हैं कंपनी की पूरी प्लानिंग क्या है?

गुजरात और तमिलनाडु में बनाए बेस स्टेशन

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एयरटेल के वाइस चेयरमैन राजन भारती मित्तन ने बताया कि भारत में कंपनी स्पेक्ट्रम आवंटन का इंतजार कर रही है. एक बार ऐसा होने के बाद उनके लिए चीजें आसान हो जाएंगी. कंपनी के 2 स्टेशन पूरी तरह तैयार हैं, जिसमें से एक स्टेशन गुजरात और दूसरा स्टेशन तमिलनाडु में तैयार है. बेस स्टेशन तैयार हो चुके हैं. जैसे ही हमें इजाजत मिलेगी, हम तुरंत अपना सैटेलाइट नेटवर्क भारत में लॉन्च कर देंगे. 

एयरटेल दुनिया के कई हिस्सों में पहले से दे रही सर्विस
बता दें, भारत एंटरप्राइज ने पहले ही 635 सैटेलाइट लॉन्च कर दी है और दुनिया के अन्य हिस्सों में अपनी सर्विस प्रोवाइड भी करवा रही हैं. अब भारत में भी जल्द सैटेलाइट सर्विस शुरू की जाएगी. 

कैसे होना चाहिए स्पेक्ट्रम का आवंटन?
स्पेक्ट्रम आवंटन पर एक डिबेट भी चल रही है. दरअसल कुछ कंपनियां चाहती हैं कि आवंटन प्रशासनिक प्रोसेस से होना चाहिए जबकि कुछ चाहती हैं कि इसकी नीलामी होनी चाहिए. इस सवाल पर राजन कहते हैं कि कंपनियों को लाइसेंस फीस जरूर देनी चाहिए और उन्हें नीलामी के माध्यम से ही स्पेक्ट्रम मिलना चाहिए. क्योंकि इसी प्रोसेस को ट्रेडिशनल टेलीकॉम ऑपरेटर्स फॉलो करते आ रहे हैं. सैटेलाइट नेटवर्क का समर्थन करते हुए उन्होंने कहा कि ये कई मामलों में अच्छा साबित होता है. ऐसे इलाकों में इसकी पहुंच बहुत अच्छी होने वाली है, जहां पर नेटवर्क लाइन नहीं पहुंच पाती है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

5 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

7 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

8 hours ago

G20 में पीयूष गोयल ने ओवरकैपेसिटी के आरोपों को नकारा, कहा- WTO नियमों से चले वैश्विक व्यापार

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत एक बड़ा बाजार और उत्पादक देश है, जो अपनी घरेलू जरूरतों के साथ वैश्विक मांग को पूरा करने में भी योगदान देता है.

11 hours ago

RBI के फॉरेक्स नियमों से बैंकों को $500 मिलियन का नुकसान, बाद में $400 मिलियन की भरपाई

यह नुकसान भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से रुपये में बैंकों की नेट ओपन पोजीशन पर 100 मिलियन डॉलर की सीमा तय किए जाने के बाद हुआ.

11 hours ago


बड़ी खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

5 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

8 hours ago

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

6 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

7 hours ago

विदेशी बाजार में बढ़ी भारत की मिसाइलों की मांग, 600 मिलियन डॉलर पार हो सकता है एक्सपोर्ट

ब्रह्मोस और आकाश जैसे स्वदेशी सिस्टम भारत के डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट क्षमता के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इन उत्पादों की विदेशी मांग बढ़ने से भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के नए अवसर भी बन रहे हैं.

11 hours ago