✕

होम / बिजनेस / 5G विस्तार पर काम करेगी Airtel, Nokia को दिया अरबों डॉलर का ठेका, जानिए क्या है प्लान?

5G विस्तार पर काम करेगी Airtel, Nokia को दिया अरबों डॉलर का ठेका, जानिए क्या है प्लान?

इस डील के तहत नोकिया अपने डिवाइसेज को डिप्लोय करेगी और एयरटेल के नेटवर्क को असाधारण 5G क्षमता और कवरेज के साथ बढ़ाएगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारत की दिग्गज टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल ने फिनलैंड की टेलीकॉम इक्विपमेंट कंपनी नोकिया को अरबों डॉलर का ठेका दिया है. भारती एयरटेल द्वारा नोकिया को दिया गया ये कॉन्ट्रैक्ट कई सालों तक चलेगा. दोनों कंपनियों के बीच हुई इस डील के तहत नोकिया भारत के प्रमुख शहरों और राज्यों में 4G और 5G डिवाइस लगाएगी. कंपनी ने बयान जारी करके ये जानकारी दी. कॉन्ट्रैक्ट के अनुसार, नोकिया अपने 5G एयरस्केल पोर्टफोलियो से इक्विपमेंट लगाएगी. इनमें बेस स्टेशन, बेसबैंड यूनिट्स और विशाल एमआईएमओ रेडियो की लेटेस्ट जनरेशन शामिल है, जो सभी इसकी ऊर्जा-कुशल ‘रीफशार्क सिस्टम-ऑन-चिप तकनीक’ द्वारा संचालित हैं.

एयरटेल यूजर्स को मिलेगा नया एक्सपीरियंस

बयान में कहा गया है, “नोकिया को भारती एयरटेल द्वारा प्रमुख भारतीय शहरों और राज्यों में 4G और 5G नेटवर्क एक्सपेंशन प्लान के तहत डिवाइस लगाने के लिए कई सालों के लिए कई अरब डॉलर का एक्सपेंशन कॉन्ट्रैक्ट दिया गया है.” ये समाधान एयरटेल के नेटवर्क को असाधारण 5G क्षमता और कवरेज के साथ बढ़ाएंगे और इसके नेटवर्क डेवलपमेंट को सपोर्ट करेंगे. दोनों कंपनियों के बीच हुई इस डील के तहत नोकिया मल्टीबैंड रेडियो और बेसबैंड डिवाइस के साथ एयरटेल के मौजूदा 4G नेटवर्क को भी आधुनिक बनाएगी, जो 5G नेटवर्क को भी सहयोग कर सकते हैं. 

पर्यावरण अनुकूल होगा भारती एयरटेल का नेटवर्क

देश की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल के वाइस चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर गोपाल विट्टल ने कहा, “नोकिया के साथ ये रणनीतिक साझेदारी हमारे नेटवर्क इंफ्रा को भविष्य के लिए सुरक्षित बनाएगी और ग्राहकों को यूनिक यूजर एक्सपीरियंस प्रदान करेगी. ये पार्टनरशिप ऐसा नेटवर्क भी उपलब्ध कराएगी जो पर्यावरण अनुकूल होगा.” नोकिया के प्रेसिडेंट और सीईओ पेक्का लुंडमार्क ने कहा कि ये रणनीतिक समझौता भारत में कंपनी की उपस्थिति को और मजबूत करेगा. साथ ही एयरटेल के साथ इसका लॉन्ग टर्म सहयोग भी मजबूत होगा.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

UPI पर MDR का असर! ट्रांजैक्शन वैल्यू 10% और वॉल्यूम 4% तक घटने का अनुमान

15 अक्टूबर से ₹2,000 से अधिक के मर्चेंट UPI भुगतान पर 0.4% MDR लागू होने का प्रस्ताव है. सर्वे के मुताबिक, अतिरिक्त शुल्क लगने पर 76% यूजर्स बड़े भुगतान के लिए कैश, कार्ड या बैंक ट्रांसफर का रुख कर सकते हैं.

9 hours ago

अगस्त में कपड़ा उत्पादन 13.1% बढ़ा, परिधान उत्पादन 7.4% गिरा; दोनों क्षेत्रों में बढ़ा अंतर

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) के आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त 2026 में देश का औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) 8% बढ़ा, जो जुलाई के 6.7% की तुलना में अधिक है.

11 hours ago

IPO बाजार में इस हफ्ते रहेगी सुस्ती, सिर्फ एक नया इश्यू खुलेगा; 29 कंपनियों की होगी लिस्टिंग

इस सप्ताह नया इश्यू लाने वाली एकमात्र कंपनी R K Fashion Accessories है. कोलकाता स्थित यह कंपनी नकली आभूषणों के वितरण का कारोबार करती है. कंपनी आईपीओ के जरिए 34.99 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है.

12 hours ago

FSSAI का एवरेस्ट पर बड़ा एक्शन, कीटनाशक तय सीमा से ज्यादा मिलने पर जीरा पाउडर का बैच रिकॉल

एवरेस्ट को वापस मंगाए गए उत्पाद का पूरा रिकॉर्ड रखने और तय समय-सीमा के भीतर जरूरी जानकारी तथा स्टेटस रिपोर्ट जमा करने को कहा गया है.

12 hours ago

शेयर बाजार में आज तेजी के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 130 अंक चढ़ा; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी 1 अक्टूबर को सेंसेक्स 570.59 अंक यानी 0.79 फीसदी गिरकर 71,909.70 पर और निफ्टी 198.50 अंक यानी 0.88 फीसदी टूटकर 22,421.95 पर बंद हुआ था.

12 hours ago

बड़ी खबरें