✕

होम / बिजनेस / भारत के सबसे बड़े डिजिटल प्लेटफॉर्म्स में शामिल होने के लिए Airtel और Bajaj Finance ने मिलाया हाथ, ये है पूरी प्लानिंग

भारत के सबसे बड़े डिजिटल प्लेटफॉर्म्स में शामिल होने के लिए Airtel और Bajaj Finance ने मिलाया हाथ, ये है पूरी प्लानिंग

Airtel अपने सभी 375 मिलियन ग्राहकों को Bajaj Finance की अधिकांश रिटेल फाइनेंस सर्विस उपलब्ध करायेगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारत की सबसे बड़ी दूरसंचार सेवा प्रदाताओं में से एक भारती एयरटेल (Airtel) और देश की निजी क्षेत्र की सबसे बड़ी गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (NBFC) बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) ने आज यानी 20 जनवरी, 2025 वित्तीय सेवाओं के लिए भारत के सबसे बड़े डिजिटल प्लेटफार्मों में से एक बनने और वित्तीय सेवाओं को समाज के अंतिम छोर तक पहुंचाने के उद्देश्य से एक रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की है. इस साझेदारी में एयरटेल के 375 मिलियन सक्रिय ग्राहक, 12 लाख से अधिक का विशाल डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क, बजाज फाइनेंस के 27  प्रोडक्ट्स लाइनों का विविध समूह और 5,000 से अधिक शाखाएं व 70,000 क्षेत्रीय एजेंट शामिल हैं.

एयरटेल थैंक्स ऐप और स्टोर मिलेगी सर्विस 

एयरटेल, बजाज फाइनेंस के खुदरा वित्तीय उत्पाद शुरुआत में अपने एयरटेल थैंक्स ऐप पर, और बाद में अपने स्टोर के राष्ट्रव्यापी नेटवर्क के माध्यम से भी उपलब्ध कराएगा, ताकि ग्राहकों को इस सुविधा का सहज और सुरक्षित अनुभव मिल सके. दोनो कंपनियों की डिजिटल परिसम्पतियों की संयुक्त ताकत एयरटेल और बजाज फाइनेंस को वित्तीय उत्पादों और सेवाओं की पहुंच को और बेहतर बनाने में सक्षम बनाएगी.
 
एयरटेल फाइनेंस को सभी वित्तीय जरूरतों के लिए वन-स्टॉप शॉप बनाना लक्ष्य

भारती एयरटेल के वाइस चेयरमैन और एमडी गोपाल विट्टल ने कहा है कि एयरटेल और बजाज फाइनेंस, इस देश के दो भरोसेमंद नाम हैं, जो लाखों भारतीयों को वित्तीय जरूरतों के विविध पोर्टफोलियो के साथ सशक्त बनाने का साझा दृष्टिकोण रखते हैं. दोनों कंपनियों की संयुक्त पहुंच, पैमाना और वितरण शक्ति इस साझेदारी की आधारशिला के रूप में काम करेगी और हमें बाजार में सफल होने में मदद करेगी. हम एयरटेल फाइनेंस को कंपनी के लिए एक रणनीतिक परिसंपत्ति के रूप में विकसित कर रहे हैं और इसमें निवेश तथा इसका विकास करना जारी रखेंगे.  हमारा लक्ष्य एयरटेल फाइनेंस को अपने ग्राहकों की सभी वित्तीय जरूरतों के लिए वन-स्टॉप शॉप बनाना है. वहीं, बजाज फाइनेंस के प्रबंध निदेशक राजीव जैन ने कहा है कि भारत का डिजिटल इकोसिस्टम, डेटा-संचालित क्रेडिट अंडरराइटिंग और वित्तीय समावेशन के केंद्र में रहा है. एयरटेल के साथ हमारी साझेदारी न केवल समावेशी विकास के लिए भारत के डिजिटल बुनियादी ढांचे का लाभ उठाती है, बल्कि भारत के दो अग्रणी और सबसे भरोसेमंद ब्रैंडों की विशेषज्ञता और पहुंच को भी एक मंच पर लेकर आती है. एयरटेल के साथ मिलकर, हम भारतीयों के लिए पसंदीदा फाइनेंसर बनना चाहते हैं और  दूरदराज के इलाकों में भी लाखों लोगों तक ये सेवाएं प्रदान करना चाहते हैं. 

एयरटेल थैंक्स ऐप पर मिलेंगे ये प्रोडक्ट्स

अब तक एयरटेल थैंक्स ऐप पर बजाज फाइनेंस के दो उत्पादों का परीक्षण किया जा चुका है. मार्च तक एयरटेल थैंक्स ऐप पर बजाज फाइनेंस के चार प्रोडक्ट्स ग्राहकों के लिए उपलब्ध होंगे. इनमें गोल्ड लोन, बिजनेस लोन, को-ब्रैंडेड इंस्टा ईएमआई कार्ड और पर्सनल लोन शामिल हैं. एयरटेल इस कैलेंडर वर्ष के दौरान बजाज फाइनेंस के लगभग 10 वित्तीय उत्पाद पेश करेगा. एयरटेल के ग्राहक एयरटेल थैंक्स ऐप और बाद में इसके राष्ट्रव्यापी स्टोर नेटवर्क के माध्यम से एयरटेल-बजाज फिनसर्व इंस्टा ईएमआई कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं. 

ग्राहकों के लिए कई ऑफर्स भी उपलब्ध

एयरटेल-बजाज फिनसर्व ईएमआई कार्ड बजाज फाइनेंस ग्राहकों को उपलब्ध कई तरह के ऑफर की सुविधा प्रदान करता है. उपयोगकर्ताओं को 4,000 से अधिक शहरों में 1.5 लाख से अधिक पार्टनर स्टोर पर इलेक्ट्रॉनिक्स, फर्नीचर और किराने का सामान सहित विभिन्न सामान खरीदने के लिए सुगम ईएमआई विकल्पों और भुगतान योजनाओं का लाभ मिल सकेगा. इसके अतिरिक्त, सह-ब्रैंडेड कार्ड कई प्लेटफॉर्म पर ई-कॉमर्स लेनदेन के लिए भी मान्य है. एयरटेल थैंक्स ऐप अब ग्राहकों को गोल्ड लोन भी दिलाता है, जिससे नए क्रेडिट ग्राहकों को वित्त सुविधा दिलाने और औपचारिक वित्तीय प्रणाली के साथ जोड़ने में मदद मिलती है. 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

7 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

9 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

9 hours ago

G20 में पीयूष गोयल ने ओवरकैपेसिटी के आरोपों को नकारा, कहा- WTO नियमों से चले वैश्विक व्यापार

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत एक बड़ा बाजार और उत्पादक देश है, जो अपनी घरेलू जरूरतों के साथ वैश्विक मांग को पूरा करने में भी योगदान देता है.

12 hours ago

RBI के फॉरेक्स नियमों से बैंकों को $500 मिलियन का नुकसान, बाद में $400 मिलियन की भरपाई

यह नुकसान भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से रुपये में बैंकों की नेट ओपन पोजीशन पर 100 मिलियन डॉलर की सीमा तय किए जाने के बाद हुआ.

12 hours ago


बड़ी खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

7 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

9 hours ago

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

7 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

9 hours ago

विदेशी बाजार में बढ़ी भारत की मिसाइलों की मांग, 600 मिलियन डॉलर पार हो सकता है एक्सपोर्ट

ब्रह्मोस और आकाश जैसे स्वदेशी सिस्टम भारत के डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट क्षमता के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इन उत्पादों की विदेशी मांग बढ़ने से भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के नए अवसर भी बन रहे हैं.

12 hours ago