✕

होम / बिजनेस / भारत के आठ शहरों में एयरबस शुरू करेगी मैन्‍युफैक्‍चरिंग यूनिट, इस कंपनी के साथ हुआ गठजोड़

भारत के आठ शहरों में एयरबस शुरू करेगी मैन्‍युफैक्‍चरिंग यूनिट, इस कंपनी के साथ हुआ गठजोड़

कंपनी भारत की तेजी से आगे बढ़ती अर्थव्‍यवस्‍था के बीच अपने लिए यहां बड़ा बाजार देख रही है. कंपनी का मानना है कि आने वाले 20 सालों में वो 500 हेलीकॉप्‍टर का उत्‍पादन करेगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

दुनिया भर की एविएशन कंपनियों के लिए एयरक्राफ्ट बनाने वाली कंपनी एयरबस देश में बड़ी असेंबली लाइन शुरू करने की तैयारी कर रही है. कंपनी ने इसके लिए देश के आठ शहरों का नाम फाइनल किया है. कंपनी ने इसके लिए टाटा एडवांस्‍ड सिस्‍टम लिमिटेड के साथ हाथ मिलाया है. कंपनी यहां एडवांस्‍ड किस्‍म के हेलीकॉप्‍टर बनाएगी. sकंपनी जल्‍द ही अपनी पहली असेंबली लाइन का उद्घाटन करने जा रही है. पहली असेंबली लाइन में कंपनी सी 295 एयरक्राफ्ट का निर्माण करने जा रही है. 

कंपनी के चेयरमैन ने कही ये बात 
एयरबस के एग्जिक्‍यूटिव चेयरमैन oliviear Micalon ने कहा कि हमने इन प्‍लांट के लिए आठ शहरों का चयन किया है. हालांकि उन्‍होंने इन शहरों के नाम नहीं बताए. कंपनी इन शहरों में अपनी आखिरी असेंबली लाइन को शुरू करने की योजना बना रही है. उन्‍होंने कहा कि ये कंपनी के चौथा प्‍लांट होगा, जहां सिंगल इंजन के हेलीकॉप्‍टर बनाए जाएंगे. इससे पहले कंपनी सिंगल इंजन के हेलीकॉप्‍टर अमेरिका, फ्रांस और ब्राजील जैसे देशों में इन्‍हें बना रही है. अगर सबकुछ ठीक रहा और कंपनी अपने इन प्‍लांट को शुरू करने में कामयाब रहती है तो ये प्राइवेट सेक्‍टर में सिविल हेलीकॉप्‍टर बनाने वाली पहली कंपनी होगी. 

कंपनी के लिए बड़ा बाजार साबित होगा भारत 
कंपनी भारत की तेजी से आगे बढ़ती अर्थव्‍यवस्‍था के बीच अपने लिए यहां बड़ा बाजार देख रही है. कंपनी का मानना है कि आने वाले 20 सालों में वो 500 हेलीकॉप्‍टर का उत्‍पादन करेगी. कंपनी को उम्‍मीद है कि वो हर साल एक प्‍लांट से 10 हेलीकॉप्‍टर का उत्‍पादन करने में कामयाब रहेगी. कंपनी का कहना है कि भारत में बनने वाले हेलीकॉप्‍टर कम समय में बनने के साथ साथ आसपास के देशों की डिमांड को भी पूरा करेंगे. कंपनी का ये भी मानना है कि एच 125 हेलीकॉप्‍टर भारत में ए 320 एयरबस के समान ही सफल होंगे. एयरबस की पहली असेंबली लाइन गुजरात में बन रही है जहां वो बनकर लगभग तैयार हो चुकी है. 

ये भी पढ़ें: विशेष राज्‍य के दर्जे को लेकर टूट गया बिहार का सपना, जानिए कैसे मिलता है Special Status?
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

22 hours ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

23 hours ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

1 day ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

1 day ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

1 day ago

बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

22 hours ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.

18 hours ago