✕

होम / बिजनेस / हवाई यात्रा फिर हो सकती है महंगी!  ये रहा इसका कारण 

हवाई यात्रा फिर हो सकती है महंगी!  ये रहा इसका कारण 

हर महीने की एक तारीख को होने वाले बदलावों में ATF के दाम भी शामिल हैं. इस बार इसकी कीमत में इजाफा 4 महीने के बाद हुआ है.  जबकि पेट्रोल-डीजल के दामों में इजाफा नहीं हुआ है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

इंटरनेशनल मार्केट में तेल की कीमतों के इजाफे के संकेत के बाद देश में भी जेट फ्यूल के दामों में इजाफा हो गया है. ये इजाफा चार महीनों के बाद हुआ है. कीमतों में हुए इजाफे  के बाद जेट ईंधन की कीमतों में 1.65% की बढ़ोतरी की गई है. पिछले चार महीनों के बाद ये पहली मूल्‍य बढ़ोतरी है. इस बढ़ोतरी के बाद राजधानी दिल्‍ली में एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) की कीमतें 1,476.79 रुपये प्रति किलोलीटर बढ़कर 90,779.88 रुपये प्रति किलोलीटर कर पहुंच गई है. हालांकि इस बढ़ोतरी के बाद दिल्‍ली में कमर्शियल एलपीजी की कीमतों में कोई इजाफा नहीं हुआ है. लेकिन मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में मामूली वृद्धि हुई.

कितने फीसदी का हुआ है इजाफा 
हर महीने की पहली तारीख को होने वाली दामों की समीक्षा में शनिवार को जेट ईंधन या ATF की कीमत में 1.65 प्रतिशत की बढ़ोतरी हो गई. पिछले कुछ महीनों में तेल के दामों में कमी के बाद अब इस महीने इजाफा कर दिया गया है. 1.65 प्रतिशत के इस इजाफे के बाद राष्ट्रीय राजधानी में एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) की कीमत 1,476.79 रुपये प्रति किलोलीटर या 1.65 प्रतिशत बढ़कर 90,779.88 रुपये प्रति किलोलीटर हो गई. ATF की कीमतें हर राज्‍य में अलग-अलग होती है. इसमें लोकल सेल्‍स टैक्‍स या वैट जैसे कारक शामिल होते हैं. पिछले महीने एटीएफ के दामों में कमी की गई थी. उस वक्‍त दाम 6,632.25 रुपये प्रति किलोलीटर तक कम हो गए थे. 

कमर्शियल एलपीजी के दामों में नहीं हुआ बदलाव 
एक ओर जहां ATF की कीमतों में इजाफा हुआ वहीं दूसरी ओर कमर्शियल सिलेंडर के दामों में दिल्‍ली में तो इजाफा नहीं हुआ है लेकिन बाकी मेट्रो सिटी में जरुर इजाफा हुआ है. दिल्‍ली में 19 किलोग्राम के वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर पहले की तरह 1,773 रुपये बनी रहेगी जबकि मुंबई में दर 8.50 रुपये प्रति सिलेंडर बढ़कर 1,733.50 रुपये हो गई है. कोलकाता में कीमत 20 रुपये प्रति सिलेंडर बढ़कर 1,895 रुपये और चेन्नई में 8 रुपये बढ़कर 1,945 रुपये प्रति 19 किलोग्राम सिलेंडर हो गई. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उद्योग के अधिकारियों कहना है कि दर में बदलाव मुख्य रूप से टैक्‍स और ट्रांसपोर्ट के लोकल कारणों के चलते हुआ है. पिछले तीन कटौतियों में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 346 रुपये की तक कमी हो चुकी है. जबकि रसोई गैस के दामों में कहीं कोई बदलाव नहीं हुआ है और ये पहले की तरह 1,103 रुपये प्रति 14.2 किलोग्राम प्रति सिलेंडर बनी रहेगी. घरेलू एलपीजी दरों में आखिरी बार 1 मार्च को 50 रुपये प्रति सिलेंडर का इजाफा हुआ था. 

पेट्रोल और डीजल के दामों में नहीं हुआ बदलाव 
इन सभी बदलावों के बीच पेट्रोल और डीजल की कीमतें लगातार 15वें महीने से रिकॉर्ड स्‍तर पर स्थिर बनी रहीं हैं. राष्ट्रीय राजधानी में पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये प्रति लीटर है और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर है. हालांकि पेट्रोल डीजल के दाम हर रोज तय होते हैं लेकिन इनके दामों में पिछले 6 अप्रैल 2022 से कोई बदलाव नहीं हुआ है. कीमतों में आखिरी बार सरकार की ओर से बदलाव हुआ था जब 22 मई को बदलाव किया गया था और जब सरकार ने उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए उत्पाद शुल्क में कटौती की थी.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

AI नेटवर्क पर 450 मिलियन डॉलर तक खर्च करेगी टाटा कम्यूनिकेशन्स, बनाएगी 10,000 किमी फाइबर नेटवर्क

मुंबई-पुणे-हैदराबाद-चेन्नई कॉरिडोर से शुरू होगा नेटवर्क का पहला चरण, देश के प्रमुख डेटा सेंटर और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस केंद्रों को जोड़ने पर रहेगा जोर

5 hours ago

अमेजन के फेस्टिव सेल में विक्रेताओं की बिक्री 3.5 गुना बढ़ी, छोटे कारोबारों ने भी बनाया रिकॉर्ड

अमेजन के फेस्टिव सेल के पहले सप्ताह में 10 लाख रुपये से अधिक की बिक्री करने वाले छोटे और मध्यम कारोबारों की संख्या 4.6 गुना बढ़ी, महिला उद्यमियों और पारंपरिक कारीगरों को भी मिला फायदा

6 hours ago

दिल्ली के आर्टशिला में शुरू हुआ ‘सूई धागा’ उत्सव, 16 देशों की कढ़ाई परंपराओं की झलक

एशिया-प्रशांत क्षेत्र की पारंपरिक कढ़ाई, समकालीन कला और सांस्कृतिक विरासत को एक मंच पर लाया गया. 17 जनवरी 2027 तक चलने वाले इस उत्सव में प्रदर्शनियों, कलाकारों के रेजिडेंसी कार्यक्रमों और संवाद सत्रों का होगा आयोजन.

8 hours ago

वॉकी-टॉकी के विज्ञापन में नियमों का उल्लंघन, CCPA ने कंपनी पर लगाया ₹1 लाख का जुर्माना

CCPA ने फ्रीक्वेंसी, लाइसेंस और सरकारी मंजूरी से जुड़ी जरूरी जानकारी नहीं देने पर की कार्रवाई; ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर नियमों का उल्लंघन करने वाली 12 कंपनियों पर अब तक 58 लाख रुपये का जुर्माना

9 hours ago

म्यूचुअल फंड में नए निवेशकों की रफ्तार घटी, NFO से 5 साल में सबसे कम रकम जुटी

सितंबर 2026 तक म्यूचुअल फंड उद्योग से जुड़े 44 लाख नए निवेशक, कुल संख्या 6.33 करोड़ पहुंची; अप्रैल-जून तिमाही में नए फंड ऑफरिंग से केवल 1,759 करोड़ रुपये जुटे

11 hours ago


बड़ी खबरें

स्कैनर का सवाल: अस्पतालों में बेहतर फैसलों के लिए क्यों जरूरी है वित्तीय समझ और चिकित्सकीय ज्ञान का तालमेल

वित्त टीम की शुरुआत लाभ-हानि विवरण से होती है. इससे पता चलता है कि परामर्श, प्रक्रियाओं, डायग्नोस्टिक्स और फार्मेसी से होने वाली आय अस्पताल चलाने की लागत को पूरा करती है या नहीं.

7 hours ago

AI नेटवर्क पर 450 मिलियन डॉलर तक खर्च करेगी टाटा कम्यूनिकेशन्स, बनाएगी 10,000 किमी फाइबर नेटवर्क

मुंबई-पुणे-हैदराबाद-चेन्नई कॉरिडोर से शुरू होगा नेटवर्क का पहला चरण, देश के प्रमुख डेटा सेंटर और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस केंद्रों को जोड़ने पर रहेगा जोर

5 hours ago

दिल्ली के आर्टशिला में शुरू हुआ ‘सूई धागा’ उत्सव, 16 देशों की कढ़ाई परंपराओं की झलक

एशिया-प्रशांत क्षेत्र की पारंपरिक कढ़ाई, समकालीन कला और सांस्कृतिक विरासत को एक मंच पर लाया गया. 17 जनवरी 2027 तक चलने वाले इस उत्सव में प्रदर्शनियों, कलाकारों के रेजिडेंसी कार्यक्रमों और संवाद सत्रों का होगा आयोजन.

8 hours ago

Zee Entertainment ने कोमल नाहटा को बनाया क्रिएटिव डायरेक्टर, फिल्मों के कारोबार की संभालेंगे कमान

कंपनी ने फिल्म कारोबार के पुनर्गठन के तहत स्टूडियो संचालन और फिल्मों के अधिग्रहण से जुड़े कामकाज को एकीकृत किया, फैसले लेने की प्रक्रिया तेज करने पर जोर

7 hours ago

अमेजन के फेस्टिव सेल में विक्रेताओं की बिक्री 3.5 गुना बढ़ी, छोटे कारोबारों ने भी बनाया रिकॉर्ड

अमेजन के फेस्टिव सेल के पहले सप्ताह में 10 लाख रुपये से अधिक की बिक्री करने वाले छोटे और मध्यम कारोबारों की संख्या 4.6 गुना बढ़ी, महिला उद्यमियों और पारंपरिक कारीगरों को भी मिला फायदा

6 hours ago