होम / बिजनेस / दिल्‍ली से अयोध्‍या का हवाई टिकट सिर्फ 1622, इस कंपनी ने दिया ऑफर 

दिल्‍ली से अयोध्‍या का हवाई टिकट सिर्फ 1622, इस कंपनी ने दिया ऑफर 

अयोध्‍या में सोमवार 22 जनवरी को ही भव्‍य प्राण प्रतिष्‍ठा कार्यक्रम संपन्‍न हुआ है, जिसके बाद मंगलवार को अयोध्‍या में भक्‍तों का सैलाब उमड़ पड़ा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

22 तारीख को अयोध्‍या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्‍ठा कार्यक्रम के सकुशल निपटने के बाद अब ऑफर की शुरुआत हो चुकी है. एविएशन कंपनियों ने अयोध्‍या जाने वालों को अपनी ओर लुभाने के लिए ऑफर की शुरुआत कर दी है. इसी कड़ी में Spicejet की ओर से नया ऑफर जारी किया गया है जो 28 जनवरी लागू रहेगा. इस ऑफर के तहत आप दिल्‍ली से अयोध्‍या की फ्लाइट सिर्फ 1622 रुपये में हासिल कर सकते हैं. 

क्‍या है ये ऑफर? 
अयोध्‍या में भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्‍ठा के साथ ही 22 जनवरी से स्‍पाइसजेट की ओर से ऑफर की शुरुआत की गई है. स्‍पाइसजेट का ये ऑफर 22 जनवरी से शुरू होकर 28 जनवरी तक चलेगा. इस ऑफर के तहत आप 30 सितंबर तक फ्लाइट की टिकट बुक करवा सकते हैं. कंपनी ने ऑफर में कुछ शर्तों के बारे में भी बताया है जिसके तहत ये ग्रुप बुकिंग पर लागू नहीं होगा. इसके तहत टिकट पहले आओ और पहले पाओ के आधार पर दिए जा रहे हैं. अगर आप टिकट कैंसिल कराते हैं तो आपको कैंसिलेशन चार्ज काटकर पैसा वापस कर दिया जाएगा. 

1 फरवरी से शुरू हो रही है ये सेवा 
 Spicejet 1 फरवरी से कई शहरों से अपनी सेवाओं की शुरुआत कर रहा है. इन सेवाओं में जिन शहरों से सीधी फ्लाइट शुरू की जा रही है उनमें दिल्‍ली, मुंबई, चेन्‍नई, अहमदाबाद,बेंगलुरु, जयपुर, पटना और दरभंगा जैसे शहरों को शामिल किया गया है. इस ऑफर में अयोध्‍या से आने जाने वाली फ्लाइटों पर इंवेंट्री भी उपलब्‍ध है. वहीं कंपनी की ओर से मील पर भी 30 प्रतिशत का ऑफ दिया जा रहा है. इस ऑफर का फायदा लेने के लिए आपको स्‍पाइसजेट के मोबाइल ऐप का इस्‍तेमाल करना होगा. 

प्राण प्रतिष्‍ठा कार्यक्रम में पहुंचे थे अजय सिंह
22 जनवरी को संपन्‍न हुए कार्यक्रम में कई उद्योपतियों के साथ स्‍पाइसजेट के प्रमुख अजय सिंह भी पहुंचे हुए थे. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अजय सिंह ने इस मौके पर कहा कि पिछले कुछ समय में अयोध्‍या में बड़ा बदलाव हुआ है. यहां विश्‍वास और आशा की किरण दिखाई दे रही है. उन्‍होंने कहा कि आने वाले समय में यहां बड़ी संख्‍या में पर्यटक पहुंचने वाले हैं.  

ये भी पढ़ें: जानते हैं Hero की इस नई बाइक में क्‍या है खास? किसे टक्‍कर देने जा रहा है ये मॉडल
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

10 hours ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

13 hours ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

14 hours ago

स्टील इंपोर्ट विवादों के समाधान की पहल, मंत्रालय ने 9 जुलाई को बुलाई ओपन हाउस बैठक

इस बैठक में स्टील आयात से जुड़े विभिन्न नियामकीय और प्रक्रियागत मुद्दों पर चर्चा की जाएगी.

14 hours ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

15 hours ago

बड़ी खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

10 hours ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

15 hours ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

13 hours ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

14 hours ago

इफको टोकियो जीआईसी ने अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया

कंपनी ने अनुभवी बीमा क्षेत्र की विशेषज्ञ अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया है. वह कंपनी की विकास रणनीति, ब्रांड सशक्तिकरण और ग्राहक जुड़ाव को नई दिशा देंगी.

14 hours ago