होम / बिजनेस / एयर इंडिया-विस्तारा मर्जर: टाटा का प्रयास, सेप्रेशन संख्या को 700 से कम रखने का

एयर इंडिया-विस्तारा मर्जर: टाटा का प्रयास, सेप्रेशन संख्या को 700 से कम रखने का

एयर इंडिया और विस्तार के मर्जर के दौरान छंटनी की खबरों पर टाटा समूह ने स्पष्ट किया है कि अधिकांश कर्मचारियों की नौकरी सुरक्षित रखी जाएगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

देश की दो सबसे बड़ी एयरलाइंस एयर इंडिया और विस्तारा का मर्जर हो रहा है. जिसके चलते दोनों एयरलाइंस के कुछ कर्मियों की नौकरियां जा सकती हैं. हालांकि जब भी दो एयरलाइंस का मर्जर होता है तो लगभग 60 प्रतिशत कर्मचारियों की नौकरियां जाती हैं. ये global standard है. लेकिन एयर इंडिया ने लगभग 95 प्रतिशत कर्मचारियों की नौकरियों को सुरक्षित रखा है. मर्जर के बाद टाटा समूह  एयर इंडिया के कुछ कर्मचारियों को समूह की दूसरी कंपनियों में नौकरी की पेशकश कर रहा है.

किसके, कितने कर्मचारी?
एयर इंडिया में इस समय करीब 18,000 कर्मचारी हैं. जबकि विस्तार के कर्मचारियों की संख्या  6000 के आसपास है. ऐसे में मर्जर के बाद कर्मचारियों की कुल संख्या काफी ज्यादा हो जाएगी. लिहाजा, दोनों कंपनियां कुछ कर्मचारियों को नौकरी से निकाल सकती हैं. हालांकि टाटा ग्रुप ने स्पष्ट किया है कि वो एयर इंडिया के स्टाफ को समूह की दूसरी कंपनियों में शामिल करेगा, जिससे अधिकांश कर्मचारियों की नौकरी सुरक्षित रहेगी.

एक साल तक छंटनी थी बैन
एयर इंडिया 2022 में सरकारी से प्राइवेट हुई थी. टाटा समूह ने इस एयरलाइन को खरीदा था. प्राइवेटाइजेशन के दौरान सरकार से हुए समझौते के तहत कंपनी के एक साल तक किसी भी कर्मचारी को नौकरी से निकालने पर रोक लगी थी. हालांकि मर्जर के बाद इस समझौते पर ब्रेक लग सकता है.गौरतलब है कि एयर इंडिया और विस्‍तारा के मर्जर का रास्ता अब पूरी तरह साफ हो गया ई. इसे DGCA का भी अप्रूवल मिल चुका है. कॉम्‍पटीशन कमिशन ऑफ इंडिया पहले ही इस मर्जर को मंजूरी दे चुका है. अब माना जा रहा है कि साल के अंत तक विलय की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी.

इतनी होगी हिस्सेदारी
विस्तार के पास 70 विमानों का बेड़ा है, जिसमें 63 विमान एयरबस-320 फैमिली के हैं. विस्तार टाटा समूह और सिंगापुर एयरलाइंस का जॉइंट वेंचर है. फिलहाल इसमें सिंगापुर एयरलाइंस की हिस्सेदारी 49% है. इस मर्जर के बाद कंपनी में सिंगापुर का स्टेक 25.1% होगा और बाकी 74.9% की हिस्सेदारी टाटा समूह के पास आएगी. एक्सपर्ट्स का मानना है कि मर्जर एयर इंडिया के लिए फायदे का सौदा रहेगा. इसके उसका बेड़ा और नेटवर्क दोनों में मजबूती आएगी. हालांकि , ये बात अलग है कि कम से कम 700 परिवार इस मर्जर की मार झेलेंगे. 

2013 में हुई थी स्थापना
विस्तारा एयरलाइन की स्थापना 2013 में हुई थी. इसका मिडिल ईस्ट, एशिया और यूरोप में अंतरराष्ट्रीय ऑपरेशन है. विलय सौदे के तहत, सिंगापुर एयरलाइंस 'एयर इंडिया' में 2,059 करोड़ रुपए भी निवेश करेगी. टाटा ग्रुप ने कुछ वक्त पहले बताया था कि इस विलय के बाद एयर इंडिया 218 एयरक्राफ्ट्स के साथ देश की प्रमुख घरेलू और अंतरराष्ट्रीय एयरलाइन बन जाएगी. टाटा समूह के पास इस समय विस्तारा, एयर इंडिया, एयरएशिया इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस का मालिकाना हक है.

इंडिगो का है दबदबा
टाटा समूह एयर इंडिया को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मजबूत करने की योजना पर काम कर रहा है. इसी के मद्देनजर एयर इंडिया अब तक कई विमानों के ऑर्डर दे चुकी है. इसमें छोटे-बड़े विमान शामिल हैं . मौजूदा वक्त में इंडिगो देश की सबसे बड़ी एयरलाइन है और उसका मार्केट शेयर एयर इंडिया से ज्यादा है. इंडिगो 100 डेस्टिनेशन कवर करती है, जिसमें 74 घरेलू और 26 अंतर्राष्ट्रीय शामिल हैं. दिसंबर 2023 के आंकड़े के अनुसार, इंडिगो का मार्केट शेयर 60.5 प्रतिशत है. वहीं, टाटा समूह की एयर इंडिया का 9.7%, विस्तारा का 9.1%, एयर एशिया का 7.1%, स्पाइसजेट का 5.5%, दिवंगत निवेशक राकेश झुनझुनवाला की अकासा एयर का 4.2% और अन्य का 3.9 प्रतिशत है. इंडिगो की शुरुआत साल अगस्त 2006 में हुई थी.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

कोलकाता स्टॉक एक्सचेंज फिर बनेगा फाइनेंशियल हब, CSE को पुनर्जीवित करने की कवायद शुरू

राज्य सरकार का मानना है कि एक्सचेंज के दोबारा शुरू होने से कोलकाता को एक बार फिर पूर्वी भारत की आर्थिक राजधानी के रूप में विकसित करने में मदद मिलेगी.

1 hour ago

JSW Infra का ₹7,503 करोड़ का QIP लॉन्च, विस्तार और कर्ज घटाने पर कंपनी का बड़ा दांव

फंड जुटाने की इस योजना में 6,555 करोड़ रुपये के नए इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे, जबकि 947.7 करोड़ रुपये के शेयर प्रमोटर समूह की ओर से ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए बेचे जाएंगे.

1 hour ago

₹4.38 लाख करोड़ का बजट, 'विकसित बांग्ला' पर बड़ा दांव, इंफ्रास्ट्रक्चर और उद्योग को मिलेगी रफ्तार

राज्य सरकार 'पश्चिम बंगाल निवेश ढांचा' लागू करने की तैयारी में है, जिसके तहत औद्योगिक क्लस्टरों और कॉरिडोर के जरिए निवेश आकर्षित किया जाएगा.

2 hours ago

कमजोर मॉनसून से बढ़ सकती है महंगाई की मार, आर्थिक विकास की रफ्तार पर भी मंडरा रहा खतरा: RBI

आरबीआई की डिप्टी गवर्नर पूनम गुप्ता की अगुवाई में तैयार रिपोर्ट में कहा गया है कि कमजोर मॉनसून कृषि उत्पादन, खाद्य कीमतों और आर्थिक गतिविधियों पर असर डाल सकता है.

4 hours ago

क्रेड के संस्थापक कुणाल शाह मेटा से जुड़े, व्हाट्सऐप के ग्लोबल हेड की जिम्मेदारी संभालेंगे

Meta ने CRED में किया बड़ा निवेश, कंपनी की वैल्यू 4.5 अरब डॉलर पहुंची

5 hours ago


बड़ी खबरें

कोलकाता स्टॉक एक्सचेंज फिर बनेगा फाइनेंशियल हब, CSE को पुनर्जीवित करने की कवायद शुरू

राज्य सरकार का मानना है कि एक्सचेंज के दोबारा शुरू होने से कोलकाता को एक बार फिर पूर्वी भारत की आर्थिक राजधानी के रूप में विकसित करने में मदद मिलेगी.

1 hour ago

SKF India में बड़ा नेतृत्व बदलाव, मानसा नागराजू बनीं IT और डिजिटलीकरण प्रमुख

मानसा नागराजू, भारत, दक्षिण-पूर्व एशिया और मध्य पूर्व क्षेत्र की डिजिटल रणनीति संभालेंगी.

2 hours ago

JSW Infra का ₹7,503 करोड़ का QIP लॉन्च, विस्तार और कर्ज घटाने पर कंपनी का बड़ा दांव

फंड जुटाने की इस योजना में 6,555 करोड़ रुपये के नए इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे, जबकि 947.7 करोड़ रुपये के शेयर प्रमोटर समूह की ओर से ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए बेचे जाएंगे.

1 hour ago

KCC के नियमों में बड़ा बदलाव: 2 लाख रुपये तक बिना गारंटी मिलेगा लोन, किसानों को राहत

RBI ने किसान क्रेडिट कार्ड के नियम बदले, फसल अवधि से लेकर लोन सीमा तक कई अहम बदलाव 1 जनवरी 2027 से लागू होंगे.

1 hour ago

₹4.38 लाख करोड़ का बजट, 'विकसित बांग्ला' पर बड़ा दांव, इंफ्रास्ट्रक्चर और उद्योग को मिलेगी रफ्तार

राज्य सरकार 'पश्चिम बंगाल निवेश ढांचा' लागू करने की तैयारी में है, जिसके तहत औद्योगिक क्लस्टरों और कॉरिडोर के जरिए निवेश आकर्षित किया जाएगा.

2 hours ago