होम / बिजनेस / Air India 180 कमर्शियल पायलट को देगा सालाना ट्रेनिंग, हजारों लोगों को मिलेगा रोजगार

Air India 180 कमर्शियल पायलट को देगा सालाना ट्रेनिंग, हजारों लोगों को मिलेगा रोजगार

एयर इंडिया (Air India) अपने कमर्शियल पायलट के लिए महाराष्ट्र के अमरावती में एक ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट सेट-अप कर रहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

टाटा ग्रुप (Tata Group) के स्वामित्व वाली एयरलाइन एयर इंडिया (Air India) जल्द ही कमर्शियल पायलट्स के लिए ट्रेनिंग प्रोग्राम शुरू करने वाली है. यह ट्रेनिंग फ्लाइट ट्रेनिंग संगठन (FTO) द्वारा दी जाएगी. ट्रेनिंग प्रोग्राम एविएशन सेक्टर के विकास में भी मदद करेगा. तो आइए जानते हैं इस ट्रेनिंग प्रोग्राम से एविएशन सेक्टर को क्या लाभ होगा?

साउथ-एशिया का सबसे बड़ा पायलट ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट
एयर इंडिया महाराष्ट्र के अमरावती में एक ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट सेट-अप कर रहा है, जिसमें 180 कमर्शियल पायलट को एनुअल ट्रेनिंग दी जाएगी. एयर इंडिया के अनुसार ये ट्रेनिंग डीजीसीए से मान्यता प्राप्त ट्रेनिंग फ्लाइट ट्रेनिंग संगठन (FTO) द्वारा बेलोरा एयरपोर्ट पर दी जाएगी. अगले कारोबारी साल से ये ट्रेनिंग प्रोग्राम शुरू हो जाएगा. इस ट्रेनिंग के शुरू हो जाने के बाद बेलोरा एयरपोर्ट साउथ-एशिया का सबसे बड़े पायलट ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट बन जाएगा. एयरलाइन ने बताया कि इस ट्रेनिंग में 31 सिंग्ल-इंजन एयरक्राफ्ट और तीन ट्विन-इंजन एयरक्राफ्ट शामिल है. इसके लिए उन्हें महाराष्ट्र एयरपोर्ट डेवलपमेंट कंपनी (MADC) से टेंडर मिला है और यह टेंडर 30 साल तक मान्य रहेगा.

एयर इंडिया को मिलेगा ये लाभ 
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एयर इंडिया ऐसी पहली भारतीय एयरलाइन है, जो कमर्शियल पायलट को ट्रेनिंग दे रही है. एफटीओ द्वारा उठाए गए इस कदम से इंडियन एविएशन सेक्टर को बढ़ावा मिलेगा. साथ ही जो युवा पायलट बनने का सपना देख रहे हैं. उनके सपने को साकार करने में मदद मिलेगी. एयर इंडिया के अनुसार एफटीओ से निकलने वाले युवा पायलट एयर इंडिया की विश्व स्तरीय एयरलाइन बनने की महत्वाकांक्षा को बढ़ावा देंगे. कमर्शियल पायलट को ट्रेनिंग देने के लिए एयर इंडिया ने 10 एकड़ की फैसेलिटी शुरू की है. इसमें डिजिटली क्लासरूम, हॉस्टल, ऑपरेशन सेंटर और मैंटेनेंस यूनिट शामिल हैं. एमएडीसी और एयर इंडिया के बीच सहयोगात्मक पहल से एविएशन सेक्टर में 3,000 से अधिक नए रोजगार के अवसरों प्राप्त होंगे. इसके साथ ही यह देश की अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देगी. 

इसे भी पढ़ें-IndiaFirst Life में MD और CEO पद पर नियुक्त हुए Rushabh Gadhi
 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

महंगाई के दबाव में सुस्त पड़ी रिटेल बिक्री, मई में ग्रोथ घटकर 5% रही: RAI

महंगाई और वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच उपभोक्ता खर्च में सतर्कता बढ़ी है, जिससे रिटेल सेक्टर की रफ्तार धीमी हुई है.

11 hours ago

LiLLBUD ने जुटाए ₹6 करोड़, भारत के अर्ली लर्निंग मार्केट में बढ़ाए कदम

इस फंडिंग राउंड में CRED के संस्थापक कुणाल शाह और Shadowfax के सीईओ अभिषेक बंसल समेत कई एंजेल निवेशकों ने भी निवेश किया है.

12 hours ago

कोलकाता स्टॉक एक्सचेंज फिर बनेगा फाइनेंशियल हब, CSE को पुनर्जीवित करने की कवायद शुरू

राज्य सरकार का मानना है कि एक्सचेंज के दोबारा शुरू होने से कोलकाता को एक बार फिर पूर्वी भारत की आर्थिक राजधानी के रूप में विकसित करने में मदद मिलेगी.

15 hours ago

JSW Infra का ₹7,503 करोड़ का QIP लॉन्च, विस्तार और कर्ज घटाने पर कंपनी का बड़ा दांव

फंड जुटाने की इस योजना में 6,555 करोड़ रुपये के नए इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे, जबकि 947.7 करोड़ रुपये के शेयर प्रमोटर समूह की ओर से ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए बेचे जाएंगे.

15 hours ago

₹4.38 लाख करोड़ का बजट, 'विकसित बांग्ला' पर बड़ा दांव, इंफ्रास्ट्रक्चर और उद्योग को मिलेगी रफ्तार

राज्य सरकार 'पश्चिम बंगाल निवेश ढांचा' लागू करने की तैयारी में है, जिसके तहत औद्योगिक क्लस्टरों और कॉरिडोर के जरिए निवेश आकर्षित किया जाएगा.

16 hours ago


बड़ी खबरें

मार्केटिंग का सबसे बड़ा बदलाव, अब क्रिएटर्स बन रहे हैं रणनीतिक बिजनेस पार्टनर

भारत में डिजिटल खरीदारी अब काफी हद तक विजुअल, मोबाइल-केंद्रित और क्रिएटर-आधारित हो चुकी है, जिसे 49.1 करोड़ से अधिक सक्रिय सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं और ई-रिटेल के तेज विस्तार से बल मिला है.

13 hours ago

महंगाई के दबाव में सुस्त पड़ी रिटेल बिक्री, मई में ग्रोथ घटकर 5% रही: RAI

महंगाई और वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच उपभोक्ता खर्च में सतर्कता बढ़ी है, जिससे रिटेल सेक्टर की रफ्तार धीमी हुई है.

11 hours ago

LiLLBUD ने जुटाए ₹6 करोड़, भारत के अर्ली लर्निंग मार्केट में बढ़ाए कदम

इस फंडिंग राउंड में CRED के संस्थापक कुणाल शाह और Shadowfax के सीईओ अभिषेक बंसल समेत कई एंजेल निवेशकों ने भी निवेश किया है.

12 hours ago

कोलकाता स्टॉक एक्सचेंज फिर बनेगा फाइनेंशियल हब, CSE को पुनर्जीवित करने की कवायद शुरू

राज्य सरकार का मानना है कि एक्सचेंज के दोबारा शुरू होने से कोलकाता को एक बार फिर पूर्वी भारत की आर्थिक राजधानी के रूप में विकसित करने में मदद मिलेगी.

15 hours ago

मार्केटप्लेस के पीछे का खेल: डिजिटल उपभोक्ता शोषण का नया चेहरा

डिजिटल कॉमर्स की असली सफलता केवल बिक्री बढ़ाने में नहीं, बल्कि पारदर्शिता और विश्वास बनाए रखने में निहित है.

11 hours ago