होम / बिजनेस / Air India के बेड़े में शामिल हुआ Bharat का पहला AIRBUS A350 एयरक्राफ्ट

Air India के बेड़े में शामिल हुआ Bharat का पहला AIRBUS A350 एयरक्राफ्ट

एयर इंडिया लगातार खुद को मजबूत करने में जुटी है. इसी के तहत कंपनी को एयरबस A350-900 एयरक्राफ्ट मिल गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

एयर इंडिया (Air India) जब से टाटा समूह (TATA Group) के हाथों में आई है, तब से वो लगातार मजबूत होती जा रही है. कंपनी यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने के साथ-साथ आकाश में अपना दायरा बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित कर रही है. इसी क्रम में कंपनी को भारत का पहला एयरबस A350-900 एयरक्राफ्ट मिल गया है. हाल ही में फ्रांस के शहर टूलूज (Toulouse) से उड़ान भरकर ये विमान नई दिल्ली पहुंचा. एयर इंडिया ने ऐसे 20 विमानों का ऑर्डर दिया है, जिनमें से अभी एक की डिलीवर हुई है.

ज्यादा आरामदायक होगा सफर
एयर इंडिया की वरिष्ठ कमांडर कैप्टन मोनिका बत्रा वैद्य (Capt. Monika Batra Vaidya) उन भारतीय पायलट्स में शुमार हैं, जिन्होंने एयरबस A350-900 को उड़ाने का प्रशिक्षण लिया है. वह भी पर्यवेक्षक के तौर पर प्लेन में सवार थीं. एयर इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं प्रबंध निदेशक कैंपबेल विल्सन (Campbell Wilson) ने इस मौके पर कहा कि यह क्षण हम सभी के लिए बेहद खास है. एयरबस A350-900 लंबी दूरी की यात्रा के अनुभव को शानदार बनाएगा. इसमें यात्रियों का सफर और भी ज्यादा आरामदायक हो जाएगा.

ये भी पढ़ें - मारुति ने Grand Vitara को लेकर बनाया है बड़ा प्लान, Tata और Mahindra की बढ़ेगी टेंशन! 

जनवरी से भरेगा उड़ान
एयर इंडिया का एयरबस A350-900 एयरक्राफ्ट जनवरी 2024 से अपनी कमर्शियल एक्टिविटी शुरू करेगा. इस विमान को कोलिन्स एयरोस्पेस (Collins Aerospace) ने डिजाइन किया है. इसमें 316 सीटों के साथ तीन केटेगरी के केबिन हैं. इसमें फुल-फ्लैट बेड के साथ 28 प्राइवेट बिजनेस क्लास सुइट्स, अतिरिक्त लेगरूम और कई अन्य विशिष्ट सुविधाओं के साथ 24 प्रीमियम इकोनॉमी क्लास सीटें और 264 इकोनॉमी क्लास सीटें हैं. सभी सीटें बेहतर अनुभव प्रदान करने के लिए लेटेस्ट जनरेशन के पैनासोनिक eX3 इन-फ्लाइट मनोरंजन सिस्टम और HD स्क्रीन से लैस हैं

IndiGo से है मुकाबला
भारतीय आकाश में एयर इंडिया का मुकाबला इंडिगो (IndiGo) से है और कंपनी उसे कड़ी टक्कर देने के लिए अपने बेड़े को मजबूत कर रही है. इसी के तहत एयर इंडिया ने 20 एयरबस A350-900 विमानों का ऑर्डर दिया है, जिसमें से शनिवार को एक विमान की डिलीवरी हो गई है. मार्च 2024 तक 5 और विमानों की डिलीवरी की जानी है. बता दें कि एयर इंडिया ने अपने मेकओवर कर लिया है. फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा (Manish Malhotra) से एयरलाइन के केबिन और कॉकपिट क्रू के लिए नई ड्रेस डिजाइन की है. इसके अलावा, भी एयर इंडिया में कई बदलाव हो रहे हैं.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

विज्ञापन और मार्केटिंग जगत के दिग्गज जिष्णु सेन का निधन

जिष्णु सेन को उन चुनिंदा मार्केटिंग नेताओं में गिना जाता था जिन्होंने पारंपरिक ब्रांड निर्माण और आधुनिक डिजिटल मार्केटिंग, रिटेल तथा कंज्यूमर-टेक ग्रोथ के बीच सफल संतुलन स्थापित किया. उनका निधन भारतीय विज्ञापन और मार्केटिंग उद्योग के लिए एक बड़ी क्षति माना जा रहा है.

7 hours ago

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

1 day ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

1 day ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

1 day ago

स्टील इंपोर्ट विवादों के समाधान की पहल, मंत्रालय ने 9 जुलाई को बुलाई ओपन हाउस बैठक

इस बैठक में स्टील आयात से जुड़े विभिन्न नियामकीय और प्रक्रियागत मुद्दों पर चर्चा की जाएगी.

1 day ago

बड़ी खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

1 day ago

विज्ञापन और मार्केटिंग जगत के दिग्गज जिष्णु सेन का निधन

जिष्णु सेन को उन चुनिंदा मार्केटिंग नेताओं में गिना जाता था जिन्होंने पारंपरिक ब्रांड निर्माण और आधुनिक डिजिटल मार्केटिंग, रिटेल तथा कंज्यूमर-टेक ग्रोथ के बीच सफल संतुलन स्थापित किया. उनका निधन भारतीय विज्ञापन और मार्केटिंग उद्योग के लिए एक बड़ी क्षति माना जा रहा है.

7 hours ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.