होम / बिजनेस / कठघरे में TATA समूह की Air India, अपनों ने ही लगाए हैं गंभीर आरोप!

कठघरे में TATA समूह की Air India, अपनों ने ही लगाए हैं गंभीर आरोप!

एयर इंडिया पायलट यूनियनों ने प्रबंधन को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कंपनी के MD को इस बारे में पत्र लिखा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

टाटा समूह (TATA Group) की एयरलाइन 'एयर इंडिया' (Air India) कठघरे में है और उस पर 'अपनों' ने ही गंभीर आरोप लगाए हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एयर इंडिया पायलट यूनियनों का दावा है कि एयरलाइन प्रबंधन उनके कुछ सदस्यों को डराकर ज्यादा काम के लिए मजबूर कर रहा है. मैनेजमेंट पायलटों पर उड़ान ड्यूटी का समय निर्धारित सीमा से आगे बढ़ाने के लिए लगातार दबाव बनाए हुए है. इंडियन कमर्शियल पायलट एसोसिएशन (ICPA) और इंडियन पायलट गिल्ड (IPG) ने एयर इंडिया के प्रबंध निदेशक (MD) और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) कैंपबेल विल्सन को पत्र लिखकर इस इस पूरे मामले से अवगत कराया है.

सुरक्षा से समझौते के समान
ICPA और IPG ने 28 जनवरी को संयुक्त रूप से लिखे पत्र में यह भी कहा है कि पायलट्स के लिए उड़ान ड्यूटी समयसीमा (FDTL) को बढ़ाने का एयरलाइन का दृष्टिकोण स्थापित नियमों का उल्लंघन है. साथ ही यह पायलटों की सुरक्षा के साथ ‘समझौता’ करने के समान है. बता दें कि आईसीपीए छोटे आकार वाले विमान के पायलटों का संगठन है. जबकि बड़े साइज वाले विमान के पायलट IPG के सदस्य हैं. यूनियनों ने अपने लेटर में कहा है - यह संज्ञान में आया है कि कुछ पायलटों को अपने एफडीटीएल को निर्धारित सीमा से आगे बढ़ाने के लिए धमकी और दबाव का सामना करना पड़ रहा है. उनकी करियर ग्रोथ को खतरे में डालने की धमकियां भी दी जा रही हैं. यह स्थिति गंभीर चिंता का विषय है.

ये भी पढ़ें - सामने आया वो असली कारण, जिसके चलते टूट गई ZEE-Sony की डील! 

इसलिए चौंकाते हैं ये आरोप
इस संबंध में एयर इंडिया की तरफ से फिलहाल कोई बयान सामने नहीं आया है. एयर इंडिया पर ये आरोप ऐसे समय लगे हैं जब नियामक नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) पायलटों के लिए संशोधित एफडीटीएल मानदंड लेकर आ रहा है. इसमें साप्ताहिक अराम की समयसीमा में बढ़ोतरी, रात के घंटों में एक घंटे का विस्तार और पहले के 6 की तुलना में केवल 2 नाइट लैंडिंग का प्रावधान किया गया है. गौरतलब है कि TATA समूह की गिनती ऐसे नियोक्ताओं में होती है, जहां कर्मचारियों की सहूलियतों का ज्यादा ध्यान रखा जाता है. लिहाजा, उस समूह से जुड़ी एयरलाइन पर इस तरह के गंभीर आरोप वाकई चौंकाने वाले हैं.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

3 hours ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

6 hours ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

6 hours ago

स्टील इंपोर्ट विवादों के समाधान की पहल, मंत्रालय ने 9 जुलाई को बुलाई ओपन हाउस बैठक

इस बैठक में स्टील आयात से जुड़े विभिन्न नियामकीय और प्रक्रियागत मुद्दों पर चर्चा की जाएगी.

7 hours ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

7 hours ago

बड़ी खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

3 hours ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

7 hours ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

6 hours ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

6 hours ago

इफको टोकियो जीआईसी ने अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया

कंपनी ने अनुभवी बीमा क्षेत्र की विशेषज्ञ अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया है. वह कंपनी की विकास रणनीति, ब्रांड सशक्तिकरण और ग्राहक जुड़ाव को नई दिशा देंगी.

7 hours ago