✕

होम / बिजनेस / Air India ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी, मर्जर के बाद बदल जाएगा Vistara का फ्लाइट कोड

Air India ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी, मर्जर के बाद बदल जाएगा Vistara का फ्लाइट कोड

एयर इंडिया में मर्जर के बाद विस्तारा एयरलाइन का पूरा रंग-रूप बदल जाने वाला है. लेकिन विस्तारा के पैसेंजर्स को मिलने वाली प्रीमियम सर्विसेज में कोई बदलाव नहीं होगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

जल्द ही एयरलाइन सेक्टर का सबसे बड़ा मर्जर होने जा रहा है. दरअसल, टाटा ग्रुप (Tata Group) के स्वामित्व वाली कंपनी एयर इंडिया (Air India) और सिंगापुर एयरलाइन विस्तारा (Vistara) के मर्जर का समय अब नजदीर आ गया है. इस मर्जर के बाद यात्रियों को सभी सुविधाएं पहले की तरह ही मिलेगी, यानी पैसेंजर्स को मिलने वाली सर्विस पर इस मर्जर का कोई असर नहीं पड़ेगा. हालांकि मर्जर के बाद कुछ चीजों में बदलाव जरूर होगा, जिसे लेकर एयर इंडिया ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स (X) पर एक पोस्ट शेयर की है. तो आइए जानते हैं ये मर्जर कब होगा और इसके बाद क्या बदलाव होंगे?

12 नवंबर को एयर इंडिया और विस्तारा का होगा मर्जर  
बता दें, एयर इंडिया और विस्तारा का मर्जर प्रोसेस 12 नवंबर को पूरा होने वाला है. इस नई यूनिट में सिंगापुर एयरलाइंस की 25.1 प्रतिशत हिस्सेदारी होगी. एयर इंडिया ने कहा कि टाटा ग्रुप और सिंगापुर एयरलाइंस के ज्वाइंट वेंचर विस्तारा और एयर इंडिया के विलय के बाद विस्तारा में ग्राहकों का अनुभव पहले जैसे ही रहेगा. फ्लाइट की सर्विस में किसी तरह का बदलाव नहीं किया जाएगा. विस्तारा फ्लाइट्स द्वारा संचालित रुट्स और टाइम-टेबल वही रहेगी. साथ ही उड़ान के दौरान एयरलाइन का अनुभव भी समान रहेगा. 

बदल जाएगा विस्तारा का फ्लाइट कोड
एयर इंडिया ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर एक पोस्ट शेयर करके जानकारी दी है कि मर्जर के बाद विस्तारा का अनुभव पहले की तरह ही होगा, लेकिन उसका फ्लाइट कोड बदल जाएगा. मौजूदा समय में एयर इंडिया की ओर से एयरलाइन कोड 'एआई' का उपयोग किया जाता है. वहीं, विस्तारा की ओर से 'यूके' कोड का इस्तेमाल किया जाता है. हालांकि, अभी विस्तारा एयरलाइन का नाम नहीं मिटेगा, एयरलाइन इसी नाम से चलती रहेगी, लेकिन उसका कोड बदल जाएगा. मर्जर के बाद विस्तारा की पहचान चार अंकों वाले एक विशेष एयर इंडिया कोड (Air India Flight Code) से होगी, जिसकी शुरुआत अंक ‘2’ से होगी. बयान में कहा गया है कि उदाहरण के लिए ‘यूके 955’ 12 नवंबर के बाद एआई 2955 बन जाएगा, जिससे बुकिंग के समय ग्राहकों को उनकी पहचान करने में मदद मिलेगी.

महाराजा क्लब में मर्ज किए जाएंगे क्लब विस्तारा और फ्लाइंग रिटर्न्स
एयर इंडिया और विस्तारा के मर्जर के बाद बनने वाली बड़ी एयरलाइन 90 घरेलू और इंटरनेशनल रूट पर अपनी सेवाएं देगी. साथ ही करीब 800 डेस्टिनेशन पर कोडशेयर और इंटरलाइन पार्टनर के जरिए अपनी पहुंच बनाएगी. एयर इंडिया में विस्तारा के मर्जर के बाद कस्टमर्स के 'फ्रीक्वेंट फ्लायर' प्रोग्राम को विंटेज महाराजा के जरिए बरकरार रखा जाएगा.  क्लब विस्तारा (Club Vistara) के कस्टमर्स को एयर इंडिया फ्लाइंग रिटर्न्स (Flying Returns) प्रोग्राम से जोड़ दिया जाएगा. इन्हें धीरे-धीरे महाराजा क्लब (Maharaja Club) में मर्ज कर दिया जाएगा. 

इसे भी पढ़ें-आम जनता पर पड़ेगी महंगाई की मार, बढ़ सकते हैं CNG के दाम, जानिए क्यों?

27 विमानों को दिया जा रहा नया रूप, बढ़ जाएंगे एयरक्राफ्ट
एयर इंडिया के पास इस मर्जर के बाद विमानों की संख्या भी बढ़ जाएगी. इनमें 6 A350 एयरक्राफ्ट भी होंगे. अभी ये दिल्ली से लंदन के बीच उड़ान भर रहे हैं. जल्द ही इन्हें दिल्ली से न्यूयॉर्क के लिए भी चलाया जाएगा. इसके अलावा एयर इंडिया 27 विमानों को मॉडर्न बनाने पर भी काम कर रही है. यह काम 2025 के मध्य तक पूरा हो जाएगा. इनका इंटीरियर आपको आधुनिक विमानों का अनुभव देगा.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

फेस्टिव सीजन से पहले अमेजन देशभर में खोलेगा 50 नए आश्रय केंद्र, 2026 के अंत तक 250 का लक्ष्य

त्योहारी सीजन से पहले डिलीवरी नेटवर्क से जुड़े ड्राइवरों के लिए सुविधाओं का विस्तार, बेंगलुरु में दो मोबाइल आश्रय वैन शुरू; कंपनी ने 2026 में ऑपरेशंस नेटवर्क के सहयोगियों के लिए 2,800 करोड़ रुपये से अधिक निवेश की बात कही

8 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

8 hours ago

भारतीय कंपनियों के लिए श्रीलंका में कारोबार के नए अवसर, जनवरी 2027 में होगा बड़ा एक्सपो

पोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल सर्विसेज तक कई क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं, श्रीलंका ने भारतीय कारोबारियों और निवेशकों को ‘श्रीलंका एक्सपो 2027’ में शामिल होने का न्योता दिया.

8 hours ago

RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, महंगा होगा कर्ज; रियल एस्टेट से NBFC तक एक्सपर्ट्स ने बताया असर

RBI के 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी के बाद इंडस्ट्री की मिली-जुली प्रतिक्रिया, विशेषज्ञों ने महंगे कर्ज के बीच मजबूत मांग और लंबी अवधि के ग्रोथ आउटलुक को बताया अहम

11 hours ago

पारंपरिक कारोबार से नए ग्रोथ इंजन तक, BW Businessworld के नए अंक में पार्थ जिंदल पर फोकस

नए अंक में अगली पीढ़ी के नेतृत्व, बदलते उपभोक्ता बाजार और कारोबार के विस्तार पर विशेष कवरेज; BW Future of Design Summit and Awards 2026 पर भी विशेष पैकेज

14 hours ago


बड़ी खबरें

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

14 hours ago

भारतीय कंपनियों के लिए श्रीलंका में कारोबार के नए अवसर, जनवरी 2027 में होगा बड़ा एक्सपो

पोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल सर्विसेज तक कई क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं, श्रीलंका ने भारतीय कारोबारियों और निवेशकों को ‘श्रीलंका एक्सपो 2027’ में शामिल होने का न्योता दिया.

8 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

8 hours ago

खाद्य सुरक्षा से किसान सुरक्षा तक: 2014 के बाद भारत की कृषि नीति के ढांचे में कैसे आया बदलाव

लेखक बंशीलाल गुर्जर और नीरज सहरावत के अनुसार, इस बदलाव की सबसे सीधी अभिव्यक्ति प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में दिखाई देती है. पीएम-किसान पात्र भूमिधारक किसान परिवारों को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से सालाना 6,000 रुपये की आय सहायता प्रदान करता है.

9 hours ago

RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, महंगा होगा कर्ज; रियल एस्टेट से NBFC तक एक्सपर्ट्स ने बताया असर

RBI के 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी के बाद इंडस्ट्री की मिली-जुली प्रतिक्रिया, विशेषज्ञों ने महंगे कर्ज के बीच मजबूत मांग और लंबी अवधि के ग्रोथ आउटलुक को बताया अहम

11 hours ago