✕

होम / बिजनेस / TATA ग्रुप की इस कंपनी में थम नहीं रही रार, मैनेजमेंट पर कर्मचारियों का बड़ा आरोप

TATA ग्रुप की इस कंपनी में थम नहीं रही रार, मैनेजमेंट पर कर्मचारियों का बड़ा आरोप

Tata समूह की एक एयरलाइन में कर्मचारी और प्रबंधन आमने-सामने हैं. सुलह की कोशिशों के बीच एक बार फिर से विवाद गहरा गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

टाटा ग्रुप (Tata Group) के एयरलाइन कारोबार में कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है. लगभग हर रोज समूह की एयरलाइन्स से जुड़ी कोई न कोई नकारात्मक खबर सामने आ रही है. अब एयर इंडिया एक्सप्रेस (Air India Express) पर अनुचित श्रम व्यवहार का आरोप लगा है. इस मुद्दे को लेकर चालक दल के सदस्यों के संगठन ने लेबर कमिश्नर का दरवाजा खटखटाया है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध एयर इंडिया एक्सप्रेस कर्मचारी संघ (AIXEU) ने मुख्य श्रम आयुक्त (केंद्रीय) को पत्र लिखकर मामले में हस्तक्षेप की मांग की है.

क्या लिखा है पत्र में? 
कर्मचारी यूनियन ने यह पत्र ऐसे समय लिखा है जब चालक दल सदस्यों और एयरलाइन प्रबंधन के बीच चीफ लेबर कमिश्नर के समक्ष सुलह की कार्यवाही चल रही है. यूनियन का कहना है कि एयर इंडिया एक्सप्रेस का मैनेजमेंट कई ऐसे उपाय अपना रहा है, जो अच्छे औद्योगिक संबंध बनाने के अनुकूल नहीं हैं. 28 जून को लिखे पत्र के अनुसार, कंपनी प्रबंधन की कार्रवाइयां औद्योगिक संबंधों को बद से बदतर कर रही हैं. एयर इंडिया एक्सप्रेस की ओर से इस आरोप पर अब तक कोई टिप्पणी नहीं आई है. 

यह भी लगाया आरोप
यूनियन ने यह भी दावा किया है कि छह से आठ मई तक बीमारी की छुट्टी लेने वाले चालक दल के सदस्यों को आरोप पत्र जारी कर दिया गया है. इतना ही नहीं, कुछ यूनियन सदस्यों के खिलाफ जांच शुरू की जा रही है. बता दें कि एयर इंडिया एक्सप्रेस पिछले कुछ समय से खबरों में बनी हुई है. कंपनी के करीब 200 चालक दल सदस्य सात मई को हड़ताल पर चले गए थे. इस वजह से एयरलाइन को सैकड़ों उड़ानें रद्द करनी पड़ी थीं. कंपनी ने सख्त कदम उठाते हुए चालक दल के 25 सदस्यों की सेवाएं समाप्त कर दीं थीं और अन्य को काम पर लौटने की चेतावनी दी थी. हालांकि, नौ मई को दोनों पक्षों की बातचीत के बाद टर्मिनेशन लेटर वापस ले लिए गए. अब लगता है वही स्थिति फिर उत्पन्न हो रही है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

NTPC की को-जेनरेशन परियोजनाओं में 26% हिस्सेदारी का मौका, औद्योगिक कंपनियों से मांगी रुचि

कंपनी इन परियोजनाओं में 26 फीसदी इक्विटी हिस्सेदारी की पेशकश कर रही है. इसका उद्देश्य उद्योगों को भरोसेमंद और किफायती ऊर्जा उपलब्ध कराने के साथ अपने ऊर्जा समाधान कारोबार का विस्तार करना है.

1 hour ago

ट्रंप का दावा- रूस और यूक्रेन ऊर्जा ठिकानों पर हमले रोकने को सहमत, जेलेंस्की ने मांगी स्पष्टता

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि रूस और यूक्रेन ऊर्जा ढांचे पर हमले रोकने के लिए ‘एनर्जी सीजफायर’ पर सहमत हो गए हैं. हालांकि, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि वह इन बातचीत में शामिल नहीं थे.

1 hour ago

वेदांता, TCS और आनंद राठी वेल्थ देंगे अंतरिम डिविडेंड, जानें रिकॉर्ड डेट और कितना मिलेगा पैसा

शेयर बाजार में इस हफ्ते तीन कंपनियों के निवेशकों को डिविडेंड से कमाई का मौका मिलेगा. वेदांता, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) और आनंद राठी वेल्थ ने अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है.

1 hour ago

दिवाली से पहले ऑनलाइन शॉपिंग में तेजी, दो दिन में 24,200 करोड़ रुपये की बिक्री; मोबाइल की सबसे ज्यादा मांग

रिपोर्ट के मुताबिक, शुरुआती दिनों में खरीदारी करने वालों में करीब एक-तिहाई हिस्सेदारी जेनरेशन जेड यानी युवा पीढ़ी की रही. यह आंकड़ा त्योहारी ऑनलाइन खरीदारी में युवाओं की भागीदारी को दिखाता है.

3 hours ago

अक्टूबर में खुलेंगे 12 कंपनियों के IPO, जियो प्लेटफॉर्म्स के 30,000 करोड़ रुपये से बड़े इश्यू पर नजर

इन कंपनियों का संबंध टेक्नोलॉजी, विनिर्माण, स्वास्थ्य सेवाओं, रक्षा, नवीकरणीय ऊर्जा और जल उपचार जैसे क्षेत्रों से है, जिनमें जियो प्लेटफॉर्म्स का प्रस्तावित आईपीओ सबसे बड़ा आकर्षण है.

4 hours ago

बड़ी खबरें

NTPC की को-जेनरेशन परियोजनाओं में 26% हिस्सेदारी का मौका, औद्योगिक कंपनियों से मांगी रुचि

कंपनी इन परियोजनाओं में 26 फीसदी इक्विटी हिस्सेदारी की पेशकश कर रही है. इसका उद्देश्य उद्योगों को भरोसेमंद और किफायती ऊर्जा उपलब्ध कराने के साथ अपने ऊर्जा समाधान कारोबार का विस्तार करना है.

1 hour ago

ट्रंप का दावा- रूस और यूक्रेन ऊर्जा ठिकानों पर हमले रोकने को सहमत, जेलेंस्की ने मांगी स्पष्टता

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि रूस और यूक्रेन ऊर्जा ढांचे पर हमले रोकने के लिए ‘एनर्जी सीजफायर’ पर सहमत हो गए हैं. हालांकि, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि वह इन बातचीत में शामिल नहीं थे.

1 hour ago

दिल्ली में ट्रैफिक को लेकर एडवाइजरी जारी, 30 जगहों पर डायवर्जन की चेतावनी; गैर-जरूरी यात्रा से बचें

सेंट्रल दिल्ली, कनॉट प्लेस और प्रमुख सड़कों पर पाबंदियों के चलते यात्रियों को वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करने और गैर-जरूरी यात्रा से बचने की सलाह दी गई है.