✕

होम / बिजनेस / जिस परेशानी ने सबको किया पस्त, उससे Air India रही अछूती, 1 फ्लाइट भी नहीं हुई रद्द 

जिस परेशानी ने सबको किया पस्त, उससे Air India रही अछूती, 1 फ्लाइट भी नहीं हुई रद्द 

माइक्रोसॉफ्ट आउटरेज के चलते कल पूरी दुनिया कुछ घंटों के लिए थम गई. इसकी सबसे ज्यादा मार एविएशन सेक्टर पर पड़ी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अमेरिकी एंटी-वायरस कंपनी क्राउडस्ट्राइक के सॉफ्टवेयर अपडेट के चलते कल पूरी दुनिया में माइक्रोसॉफ्ट के सिस्टम प्रभावित हुए और सबकुछ थम गया. पूरी दुनिया के करीब 95% कंप्यूटर माइक्रोसॉफ्ट के ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलते हैं, इसलिए इसका प्रभाव व्यापक रहा. सबसे ज्यादा मार एविएशन और IT सेक्टर पर पड़ी. विश्व भर में करीब 4,295 फ्लाइट रद्द करनी पड़ीं और सैंकड़ों देरी से उड़ान भर पाईं. अमेरिका से लेकर भारत तक के हवाईअड्डों पर अफरा-तफरी का माहौल रहा. वहीं, नागर विमानन मंत्री के. राममोहन नायडू ने बताया कि अब एयरलाइन प्रणालियां सामान्य रूप से काम करने लगी हैं. मिनिस्ट्री हवाई अड्डों तथा एयरलाइनों के परिचालन की लगातार निगरानी कर रही है. 

इंडिगो की 200 फ्लाइट्स रद्द  
जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को दुनिया भर में करीब  4,295 उड़ानें रद्द हुईं और 33,139 से ज्यादा उड़ानों में देरी हुई. अमेरिका में सबसे ज्यादा डेल्टा एयरलाइन (Air India) की 788 उड़ानें रद्द हुईं. भारत भी इसके प्रभाव से अछूता नहीं रहा. देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो (IndiGO) को अपनी 200 उड़ानें रद्द करनी पड़ी. इसी तरह, लो-कॉस्ट एयरलाइन अकासा की 45 उड़ानें देरी से और दो रद्द हुईं. स्पाइसजेट की 17 फ्लाइट कैंसिल करनी पड़ीं, जबकि 86 उड़ानें देरी से उड़ान भर पाईं. वहीं, एयरपोर्ट  की बात करें, तो दिल्ली के इंदिरा गांधी हवाईअड्डे पर 27 उड़ानें रद्द हुईं और 247 देरी से चलीं. मुंबई एयरपोर्ट पर 168 उड़ानों में देरी हुई, छह रद्द हुईं. इसी तरह, Hyderabad और Bengaluru पर भी विमानों का संचालन प्रभावित हुआ. 

देरी हुई लेकिन कैंसिल नहीं  
एक रिपोर्ट में बताया गया है कि सरकार यानी Airports Authority of India (AAI) द्वारा संचालित एयरपोर्ट्स इस खराबी से अप्रभावी रहे. इसके अलावा, एयर इंडिया भी बाकी एयरलाइन जितना प्रभावित नहीं हुई. टाटा समूह की एयर इंडिया का दावा है कि कल इतनी परेशानियों के बावजूद उसकी एक भी उड़ान रद्द नहीं की गई. एयर इंडिया के प्रवक्ता ने कहा कि हम इस बात की पुष्टि करते हैं कि 19 जुलाई को एयर इंडिया की कोई भी उड़ान आउटेज के कारण रद्द नहीं की गई. हवाई अड्डे की सेवाओं में कुछ देरी ज़रूर हुई, लेकिन हमारी कोई फ्लाइट रद्द नहीं हुई. एयर इंडिया का आईटी इन्फ्रास्ट्रक्चर इस अपडेट से  प्रभावित नहीं हुआ और सामान्य रूप से काम करता रहा.

ऐसे सिस्टम पर पड़ी मार 
माइक्रोसॉफ्ट दुनिया की सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनी है. माइक्रोसॉफ्ट का विंडोज ऑपरेटिंग सिस्टम इस्तेमाल करने वाले कंप्यूटर कल ठप पड़ गए. मूल रूप से समस्या ऐसे कंप्यूटरों में आई, जो माइक्रोसॉफ्ट की उस क्लाउड सेवा का इस्तेमाल कर रहे थे, जिसमें क्राउडस्ट्राइक का फायरवॉल सिस्टम था. दरअसल, दुनियाभर के उद्योग अपने नेटवर्क को हैकरों आदि से बचाने के लिए साइबर सुरक्षा फर्म क्राउडस्ट्राइक के सॉफ्टवेयर इस्तेमाल करते हैं. क्राउडस्ट्राइक अपने इस सुरक्षा सॉफ्टवेयर को अपडेट कर रहा था और अपडेट में आई तकनीकी खामी से स्थिति बिगड़ती चली गई. अब स्थिति काफी हद तक ठीक हो गई है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

1 day ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

1 day ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

1 day ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

1 day ago

बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.

20 hours ago