✕

होम / बिजनेस / पूरी दुनिया में महसूस हो रही ईरान-इजरायल संघर्ष की तपिश, Air India ने उठाया ये कदम

पूरी दुनिया में महसूस हो रही ईरान-इजरायल संघर्ष की तपिश, Air India ने उठाया ये कदम

ईरान और इजरायल में जंग के आसार बन रहे हैं. ईरान ने हमास लीडर की हत्या का बदला लेने का ऐलान किया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

हमास के टॉप लीडर इस्माइल हानिया की ईरान में हुई हत्या के बाद पश्चिम एशिया में तनाव अपने चरम पर है. ईरान ने हानिया की मौत का इंतकाम लेने का ऐलान किया है. वहीं. हमास भी इजरायल को चोट पहुंचाने की कोशिशों में लगा है. ऐसे में इसकी आशंका बढ़ गई है कि पूरी दुनिया फिर कोई युद्ध देखे. यदि ईरान अपनी धमकी को सही साबित करता है और इजरायल पर हमला बोलता है तो फिर हालात नियंत्रण से बाहर हो जाएंगे. ऐसे में भारत सहित तमाम देशों ने अपने नागरिकों को अलर्ट कर दिया है.  

8 अगस्त रह रहेगी रोक
इस बीच, स्थिति की गंभीरता को समझते हुए एयर इंडिया ने भारत और इजरायल की राजधानी तेल अवीव के बीच संचालित होने वाली सभी उड़ानों को रोकने का फैसला लिया है. एयर इंडिया ने एक बयान जारी कर बताया कि पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए तेल अवीव के लिए प्रस्तावित उड़ानों को तुरंत प्रभाव से निलंबित करने का फैसला लिया गया है. तेल अवीव से यहां आने वाली और यहां से तेल अवीव जाने वाली फ्लाइट्स 8 अगस्त तक रोकी गई हैं. 

इन्होंने बदल लिया रूट
एयर इंडिया के अनुसार, इस अवधि के दौरान जिन यात्रियों ने अपने टिकट बुक किए हुए हैं, उन्हें दोबारा टिकट बुक कराने पर एक बार छूट और कैंसिलेशन चार्ज से राहत दी जाएगी. इससे पहले गुरुवार को भी एयर इंडिया ने इजरायल जाने वालीं कुछ उड़ानों को रद्द किया था. वहीं, सिंगापुर , ताइवान और चीन की एयरलाइन्स ने भी अपनी फ्लाइट्स के रूट्स में बदलाव किया है. सभी ईरान, इराक, लेबनान और इजरायल के आसमान से उड़ान भरने से बच रहे हैं.  

ऐसे बन गए हैं हालात
हमास लीडर इस्माइल हानिया की गुरुवार को हत्या हो गई थी. हमास का कहना है कि इस हत्याकांड के पीछे इजरायल का हाथ है. इसी तरह, ईरान ने भी इजरायल पर आरोप लगाते हुए अंजाम भुगतने की चेतावनी दी है. उधर, इजरायल ने भी स्पष्ट किया है कि वो हर हमले का मुंहतोड़ जवाब देगा. हानिया की मौत से एक दिन पहले ही लेबनान के बेरूत में भी हिजबुल्ला के टॉप कमांडर की मौत हो गई थी. इसके चलते  हिजबुल्ला ने भी इजरायल से बदला लेने की बात कही है. इस वजह से पूरे पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ गया है और अब इसकी तपिश पूरी दुनिया तक पहुंच रही है. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

10 hours ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

11 hours ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

11 hours ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

12 hours ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

15 hours ago

बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

10 hours ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.

6 hours ago