✕

होम / बिजनेस / Air India ने की ऐप फेस्ट की घोषणा, इस तारीख तक यात्रियों को ऐप से टिकट बुक करने पर मिलेगी 20% तक छूट

Air India ने की ऐप फेस्ट की घोषणा, इस तारीख तक यात्रियों को ऐप से टिकट बुक करने पर मिलेगी 20% तक छूट

Air India ने 15 जनवरी, 2025 से अपने ऐप फेस्ट की घोषणा की है. इस दौरान हवाई यात्रा पर जाने वाले यात्रियों को मोबाइल ऐप बुकिंग पर 20 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

अगर आप हवाई यात्रा पर जाने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है. दरअसल, एयर इंडिया (Air India) ने अपने पहले ऐप फेस्ट ऑफर की घोषणा की है. इसमें आधिकारिक एयर इंडिया मोबाइल ऐप (iOS और Android) के जरिये फ्लाइट बुक करने पर यात्रियों को शानदार छूट और लाभ दिए जाएंगे. एयर इंडिया का यह ऐप फेस्टिवल यात्रियों के लिए किफायती यात्रा का सुनहरा अवसर है, यह ऑफर सीमित समय के लिए है, जिसमें यात्रा की तारीखों पर कोई प्रतिबंध नहीं है. एयर इंडिया ऐप फेस्ट के दौरान यात्री कई फायदों को मिलाकर किराए पर 20 प्रतिशत तक की छूट का आनंद ले सकते हैं, तो आइए जानते हैं आपको इस ऑफर का लाभ कब तक और कैसे मिलेगा? 

21 जनवरी तक मिलेगा ऑफर का लाभ

एयर इंडिया एप फेस्ट 15 जनवरी से 21 जनवरी 2025 तक खुला रहेगा. 'एपफेस्ट' प्रोमो कोड इस्तेमाल करने पर सभी किरायों पर 10 प्रतिशत का डिस्‍काउंट मिलेगा. इसके अलावा, ऐप फेस्ट के दौरान ऐप पर कोई सुविधा शुल्क नहीं लगेगा और विभिन्न भुगतान विकल्पों पर भी अतिरिक्त बचत का मौका मिलेगा.


ऐसे मिलेगा ऑफर का लाभ
1. प्रोमो कोड के साथ 10 प्रतिशत तक की छूट: यात्री एयर इंडिया मोबाइल ऐप के माध्यम से बुकिंग करते समय प्रोमो कोड ‘APPFEST’ का उपयोग कर सकते हैं. इससे सभी समावेशी किराए पर 10 प्रतिशत तक की छूट मिल सकती है.

2, कोई सुविधा शुल्क नहीं: यात्री घरेलू बुकिंग पर अतिरिक्त 399 रुपये का सुविधा शुल्क बचा सकते हैं. कारण है कि एयर इंडिया ने ऐप फेस्ट के दौरान मोबाइल ऐप बुकिंग पर सुविधा शुल्क माफ कर दिया है.

3. एयर इंडिया ने यात्रियों के लिए कई पेमेंट ऑफर के साथ अन्य छूट भी इनेबल की हैं. इससे उन्हें बचत करने में मदद मिलती है. प्रत्येक बैंक ऑफर की विशिष्ट वैधता होती है. यह मोबाइल ऐप के अलावा एयर इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर भी उपलब्ध है. यात्री छूट पाने के लिए ऐप फेस्ट कोड या भुगतान ऑफर में से किसी एक को लागू कर सकते हैं.
 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

10 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

12 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

13 hours ago

G20 में पीयूष गोयल ने ओवरकैपेसिटी के आरोपों को नकारा, कहा- WTO नियमों से चले वैश्विक व्यापार

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत एक बड़ा बाजार और उत्पादक देश है, जो अपनी घरेलू जरूरतों के साथ वैश्विक मांग को पूरा करने में भी योगदान देता है.

16 hours ago

RBI के फॉरेक्स नियमों से बैंकों को $500 मिलियन का नुकसान, बाद में $400 मिलियन की भरपाई

यह नुकसान भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से रुपये में बैंकों की नेट ओपन पोजीशन पर 100 मिलियन डॉलर की सीमा तय किए जाने के बाद हुआ.

16 hours ago


बड़ी खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

10 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

13 hours ago

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

11 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

12 hours ago

विदेशी बाजार में बढ़ी भारत की मिसाइलों की मांग, 600 मिलियन डॉलर पार हो सकता है एक्सपोर्ट

ब्रह्मोस और आकाश जैसे स्वदेशी सिस्टम भारत के डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट क्षमता के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इन उत्पादों की विदेशी मांग बढ़ने से भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के नए अवसर भी बन रहे हैं.

16 hours ago