✕

होम / बिजनेस / भारत में बनेगा AI इन्फ्रास्ट्रक्चर, Nvidia और Reliance Industries के बीच हुई पार्टनरशिप

भारत में बनेगा AI इन्फ्रास्ट्रक्चर, Nvidia और Reliance Industries के बीच हुई पार्टनरशिप

Nvidia सीईओ जेन्सन हुआंग और Reliance इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष मुकेश अंबानी ने एनवीडिया एआई समिट इंडिया में एआई विकास और सहयोग पर चर्चा की.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

मुंबई में चल रही एनवीडिया इंडिया समिट 2024 (Nvidia India Summit 2024) में एनवीडिया के सीईओ जेनसेन हुआंग के साथ आज भारत के दिग्गज कारोबारियों ने मुलाकात की. देश की सबसे वैल्यूएबल कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी और जेनसेन हुआंग ने इस समिट में मिलकर भारत में एआई यानी आर्टीफिशियल इंटेलीजेंस के इंफ्रास्ट्रक्चर बनाने की प्रतिबद्धता जाहिर की.

मुकेश अंबानी ने भविष्य के एआई इंफ्रा के प्रति जगाई उम्मीद

भारत और एशिया के सबसे रईस शख्स मुकेश अंबानी ने एनवीडिया चीफ के साथ मुलाकात के बाद कहा कि एनवीडिया का भारत आकर अच्छी क्वालिटी का एआई इंफ्रास्ट्रक्चर बनाना ठीक वैसा ही है जैसा जियो ने टेलीकॉम सेक्टर में भारत के लिए किया है. मुकेश अंबानी ने इस दौरान कहा कि अमेरिका और चीन के अलावा भारत ही ऐसा देश है जहां बेस्ट डिजिटल कनेक्टिविटी इंफ्रास्ट्रक्चर मिल रहा है. मुकेश अंबानी ने ये भी कहा कि उनके मुताबिक NVIDIA से वो विद्या को समझते हैं जिसका भारतीय संदर्भ में बहुत महत्व है.

जेनसेन हुआंग ने क्या कहा

जेनसेन हुआंग ने इस मुलाकात के संदर्भ में कहा कि भारत के लिए ये बहुत अच्छा मौका है कि वो अपनी विशाल जनसंख्या को एक शक्ति के रूप में आगे बढ़ा सकता है. इस विशाल जनसंख्या में से काफी बड़ी जनसंख्या में कंप्यूटर इंजीनियर तैयार हो सकते हैं और ये एक अभूतपूर्व समय है. उन्होंने आरआईएल चेयरमैन से ये भी कहा कि वो इस काम के लिए रिलायंस इंडस्ट्रीज के साथ साझेदारी के करने के लिए खुद पर गर्व करते हैं और भाग्यशाली समझते हैं. केवल एक साल के दौरान हमारी साझेदारी के जरिए भारत में 20 से ज्यादा एआई कंप्यूट कैपिसिटी को लगाया जाएगा और ये काम बहुत जल्दी होगा. 

एआई से जुड़ी शंकाओं पर भी जेनसेन हुआंग ने कहा कि एआई सामान्य नौकरियों को एकदम से नहीं छीनेगा बल्कि कोई भी शख्स जो एआई का इस्तेमाल किसी काम को बेहतर तरीके से करने के लिए इस्तेमाल करेगा, वो नौकरी छीन लेगा.

TCS ने एनवीडिया के साथ पार्टनरशिप का विस्तार किया

TCS ने इंडस्ट्री-स्पेसिफिक सॉल्यूशंस लॉन्च करने के लिए एनवीडिया के साथ पार्टनरशिप का विस्तार किया है. कंपनी ने एनवीडिया की बिजनेस यूनिट को पेश किया जिसका मकसद अलग-अलग इंडस्ट्री में कस्टमर्स के लिए AI अडॉप्शन में तेजी लाना होगा. एनवीडिया दुनिया की सबसे वैल्युएबल सेमीकंडक्टर फर्म है. NVIDIA के भारत में चार इंजीनियरिंग डेवलपमेंट सेंटर हैं. ये हैदराबाद, पुणे, गुरुग्राम और बेंगलुरु में स्थित हैं. मीडिया के मुताबिक, एनवीडिया अपने AI एक्सेलरेटर को अपग्रेड करने की योजना बना रही है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

फेस्टिव सीजन से पहले अमेजन देशभर में खोलेगा 50 नए आश्रय केंद्र, 2026 के अंत तक 250 का लक्ष्य

त्योहारी सीजन से पहले डिलीवरी नेटवर्क से जुड़े ड्राइवरों के लिए सुविधाओं का विस्तार, बेंगलुरु में दो मोबाइल आश्रय वैन शुरू; कंपनी ने 2026 में ऑपरेशंस नेटवर्क के सहयोगियों के लिए 2,800 करोड़ रुपये से अधिक निवेश की बात कही

3 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

3 hours ago

भारतीय कंपनियों के लिए श्रीलंका में कारोबार के नए अवसर, जनवरी 2027 में होगा बड़ा एक्सपो

पोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल सर्विसेज तक कई क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं, श्रीलंका ने भारतीय कारोबारियों और निवेशकों को ‘श्रीलंका एक्सपो 2027’ में शामिल होने का न्योता दिया.

4 hours ago

RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, महंगा होगा कर्ज; रियल एस्टेट से NBFC तक एक्सपर्ट्स ने बताया असर

RBI के 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी के बाद इंडस्ट्री की मिली-जुली प्रतिक्रिया, विशेषज्ञों ने महंगे कर्ज के बीच मजबूत मांग और लंबी अवधि के ग्रोथ आउटलुक को बताया अहम

7 hours ago

पारंपरिक कारोबार से नए ग्रोथ इंजन तक, BW Businessworld के नए अंक में पार्थ जिंदल पर फोकस

नए अंक में अगली पीढ़ी के नेतृत्व, बदलते उपभोक्ता बाजार और कारोबार के विस्तार पर विशेष कवरेज; BW Future of Design Summit and Awards 2026 पर भी विशेष पैकेज

9 hours ago


बड़ी खबरें

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

9 hours ago

भारतीय कंपनियों के लिए श्रीलंका में कारोबार के नए अवसर, जनवरी 2027 में होगा बड़ा एक्सपो

पोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल सर्विसेज तक कई क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं, श्रीलंका ने भारतीय कारोबारियों और निवेशकों को ‘श्रीलंका एक्सपो 2027’ में शामिल होने का न्योता दिया.

4 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

3 hours ago

खाद्य सुरक्षा से किसान सुरक्षा तक: 2014 के बाद भारत की कृषि नीति के ढांचे में कैसे आया बदलाव

लेखक बंशीलाल गुर्जर और नीरज सहरावत के अनुसार, इस बदलाव की सबसे सीधी अभिव्यक्ति प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में दिखाई देती है. पीएम-किसान पात्र भूमिधारक किसान परिवारों को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से सालाना 6,000 रुपये की आय सहायता प्रदान करता है.

4 hours ago

RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, महंगा होगा कर्ज; रियल एस्टेट से NBFC तक एक्सपर्ट्स ने बताया असर

RBI के 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी के बाद इंडस्ट्री की मिली-जुली प्रतिक्रिया, विशेषज्ञों ने महंगे कर्ज के बीच मजबूत मांग और लंबी अवधि के ग्रोथ आउटलुक को बताया अहम

7 hours ago