✕

होम / बिजनेस / Del Monte Foods को मिला नया मालिक, Agro Tech Foods ने इतने में की डील

Del Monte Foods को मिला नया मालिक, Agro Tech Foods ने इतने में की डील

Agro Tech Foods के शेयरों की बात करें, तो आज यह गिरावट के साथ बंद हुए हैं. 966.10 रुपए के भाव पर मिल रहा इस शेयर ने इस साल अब तक महज 11.48% का ही रिटर्न दिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

एग्रो टेक फूड्स (Agro Tech Foods) एक बड़ा अधिग्रहण करने जा रही है. सनड्रॉप और ACT II ब्रैंड के स्वामित्व वाली यह कंपनी डेल मोंटे फूड्स प्राइवेट लिमिटेड की मालिक बनने वाली है. एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह सौदा 1300 करोड़ रुपए से अधिक में पूरा होगा. डेल मोंटे फूड्स, भारती एंटरप्राइजेज और डेल मोंटे पैसिफिक का जॉइंट वेंचर है. डील के तहत एग्रो टेक फूड्स, डेल मोंटे फूड्स के मौजूदा शेयरधारकों यानी भारती एंटरप्राइजेज और डेल मोंटे पैसिफिक को 975.5 रुपए प्रति शेयर के हिसाब से 1.33 करोड़ इक्विटी शेयर जारी करेगी. डेल मोंटे फूड्स की 100 प्रतिशत हिस्सेदारी एग्रो टेक फूड्स के पास आ जाएगी.

इस वजह से लिया फैसला
एग्रो टेक फूड्स में प्राइवेट इक्विटी फर्म समारा कैपिटल का पैसा लगा है. एग्रो टेक फूड्स, सनड्रॉप और Act II जैसे ब्रैंड के लिए मशहूर है. इस अधिग्रहण के साथ ही भारती एंटरप्राइजेज, डेल मोंटे फूड्स से बाहर निकल आएगी. दरअसल, यह जॉइंट वेंचर पैकेज्ड फूड मार्केट में कड़ी प्रतियोगिता का सामना कर रहा है. इसलिए भारती एंटरप्राइजेज ने एयरटेल के तहत अपने प्राइमरी टेलिकॉम और ब्रॉडबैंड बिजनेस पर फोकस करने का फैसला लिया है. इस कंपनी की फूड सेक्टर में यात्रा 2004 में फील्डफ्रेश फूड्स के साथ शुरू हुई थी. 2007 में सिंगापुर स्थित डेल मोंटे पैसिफिक लिमिटेड ने 2.08 करोड़ डॉलर में फील्डफ्रेश में करीब 40.1 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीद ली थी. 

इस तरह मिलेगा फायदा
इस डील से एग्रो टेक फूड्स को अपना कारोबार फैलाने में मदद मिलेगी. कंपनी का लक्ष्य डेल मोंटे की पहले से स्थापित प्रोडक्ट लाइन का फायदा उठाना है, ताकि रिटेल और इंस्टीट्यूशनल दोनों तरह के ग्राहकों को सेवा प्रदान की जा सके. इनमें क्विक सर्विस वाले रेस्टोरेंट और एयरलाइंस भी शामिल हैं. इस डील को अभी शेयरहोल्डर्स और नियामक की मंजूरी मिलना बाकी है. माना जा रहा है कि भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग से मंजूरी मिलने के बाद डील के 9 महीने के अंदर पूरी हो जाएगी. Agro Tech Foods के शेयरों की बात करें, तो आज यह गिरावट के साथ बंद हुए हैं. 966.10 रुपए के भाव पर मिल रहा इस शेयर ने इस साल अब तक महज 11.48% का ही रिटर्न दिया है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

UPI पर MDR का असर! ट्रांजैक्शन वैल्यू 10% और वॉल्यूम 4% तक घटने का अनुमान

15 अक्टूबर से ₹2,000 से अधिक के मर्चेंट UPI भुगतान पर 0.4% MDR लागू होने का प्रस्ताव है. सर्वे के मुताबिक, अतिरिक्त शुल्क लगने पर 76% यूजर्स बड़े भुगतान के लिए कैश, कार्ड या बैंक ट्रांसफर का रुख कर सकते हैं.

15 hours ago

अगस्त में कपड़ा उत्पादन 13.1% बढ़ा, परिधान उत्पादन 7.4% गिरा; दोनों क्षेत्रों में बढ़ा अंतर

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) के आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त 2026 में देश का औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) 8% बढ़ा, जो जुलाई के 6.7% की तुलना में अधिक है.

17 hours ago

IPO बाजार में इस हफ्ते रहेगी सुस्ती, सिर्फ एक नया इश्यू खुलेगा; 29 कंपनियों की होगी लिस्टिंग

इस सप्ताह नया इश्यू लाने वाली एकमात्र कंपनी R K Fashion Accessories है. कोलकाता स्थित यह कंपनी नकली आभूषणों के वितरण का कारोबार करती है. कंपनी आईपीओ के जरिए 34.99 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है.

17 hours ago

FSSAI का एवरेस्ट पर बड़ा एक्शन, कीटनाशक तय सीमा से ज्यादा मिलने पर जीरा पाउडर का बैच रिकॉल

एवरेस्ट को वापस मंगाए गए उत्पाद का पूरा रिकॉर्ड रखने और तय समय-सीमा के भीतर जरूरी जानकारी तथा स्टेटस रिपोर्ट जमा करने को कहा गया है.

17 hours ago

शेयर बाजार में आज तेजी के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 130 अंक चढ़ा; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी 1 अक्टूबर को सेंसेक्स 570.59 अंक यानी 0.79 फीसदी गिरकर 71,909.70 पर और निफ्टी 198.50 अंक यानी 0.88 फीसदी टूटकर 22,421.95 पर बंद हुआ था.

18 hours ago

बड़ी खबरें