✕

होम / बिजनेस / REC लिमिटेड और MP सरकार के बीच समझौता, विद्युत क्षेत्र में 21,000 करोड़ रुपये का होंगे निवेश

REC लिमिटेड और MP सरकार के बीच समझौता, विद्युत क्षेत्र में 21,000 करोड़ रुपये का होंगे निवेश

REC लिमिटेड का यह निवेश राज्य के बुनियादी ढांचे को मजबूती प्रदान करेगा और समग्र विकास के मार्ग में एक अहम भूमिका निभाएगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

विद्युत मंत्रालय (Ministry of Power) के अंतर्गत एक प्रमुख महारत्न सीपीएसई (CPSE) और एनबीएफसी (NBFC) आरईसी लिमिटेड (REC Limited), ने मध्य प्रदेश सरकार के साथ एक महत्वपूर्ण समझौते (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं. यह समझौता मध्य प्रदेश के भोपाल में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2025 के दौरान हुआ. इस समझौते के तहत, आरईसी अगले पांच वर्षों में राज्य में बिजली क्षेत्र के बुनियादी ढांचे के विकास के लिए 21,000 करोड़ रुपये निवेश करेगी.

विधुत क्षेत्र में सुधार और नवीकरणीय ऊर्जा में तेजी  
इस समझौते के तहत, आरईसी का उद्देश्य मध्य प्रदेश में विद्युत आपूर्ति नेटवर्क को मजबूती प्रदान करना और राज्य के नवीकरणीय ऊर्जा की दिशा में परिवर्तन को तेज करना है. यह निवेश ट्रांसमिशन और वितरण बुनियादी ढांचे को सशक्त बनाने, स्थायी ऊर्जा समाधान को बढ़ावा देने और राज्य भर में उद्योगों, व्यवसायों तथा घरेलू क्षेत्रों के लिए समग्र बिजली सुदृढ़ता में सुधार पर केंद्रित होगा.
यह एमओयू मध्य प्रदेश में विद्युत क्षेत्र के सुधार और विकास के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है, जो राज्य की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के साथ-साथ, नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण योगदान देगा. 

बता दें, समझौता ज्ञापन पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, अतिरिक्त मुख्य सचिव (ऊर्जा) नीरज मंडलोई, मध्य प्रदेश पावर मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड (एमपीपीएमसीएल) के प्रबंध निदेशक अविनाश लवानिया, आईएएस, और आरईसी लिमिटेड के कार्यकारी निदेशक प्रदीप फैलो की उपस्थिति में हस्ताक्षर किए गए. इसके अतिरिक्त, एमपीपीएमसीएल और आरईसी लिमिटेड के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी इस महत्वपूर्ण अवसर पर मौजूद रहे.

 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

दूसरी तिमाही में 7.3% रह सकती है भारत की विकास दर, पहली तिमाही से धीमी होगी रफ्तार

रिपोर्ट में कहा गया है कि पूंजीगत और बुनियादी ढांचा क्षेत्र से जुड़े सामान का उत्पादन निवेश गतिविधियों में मजबूती के संकेत दे रहा है.

22 minutes ago

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

18 hours ago

विनिर्माण क्षेत्र में 14 लाख से ज्यादा नई नौकरियां, FY25 में रोजगार बढ़कर 2.10 करोड़ हुआ

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2024-25 में पंजीकृत विनिर्माण क्षेत्र में रोजगार 7.19 फीसदी बढ़ा. इस दौरान पंजीकृत विनिर्माण प्रतिष्ठानों की संख्या भी बढ़कर 2.67 लाख हो गई, जबकि सकल मूल्य वर्धन (GVA), पूंजी निवेश और औद्योगिक उत्पादन में भी मजबूत वृद्धि दर्ज की गई.

21 hours ago

ट्रेड टेंशन के बीच अमेरिकी कंपनियों को भारत में निवेश का न्योता, पीयूष गोयल ने मैन्युफैक्चरिंग-टेक पर दिया जोर

गोयल ने अमेरिकी कंपनियों के साथ बातचीत में भारत में उच्च-मूल्य वाली क्षमताओं के निर्माण और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में भारत की भागीदारी बढ़ाने से जुड़े अवसरों को भी रेखांकित किया.

1 day ago

लगातार चौथे दिन गिरावट के संकेत, गिफ्ट निफ्टी कमजोर; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार सेंसेक्स 48.78 अंक यानी 0.07 फीसदी गिरकर 72,480.29 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 50 में 95.75 अंक यानी 0.42 फीसदी की गिरावट रही और यह 22,620.45 पर बंद हुआ.

1 day ago


बड़ी खबरें

सोना हुआ सस्ता, दिल्ली में 22 कैरेट का भाव ₹1.37 लाख के करीब, चांदी भी फिसली

इस साल जनवरी में घरेलू बाजार में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई थी. मौजूदा भाव उस रिकॉर्ड स्तर से काफी नीचे है.

2 minutes ago

दूसरी तिमाही में 7.3% रह सकती है भारत की विकास दर, पहली तिमाही से धीमी होगी रफ्तार

रिपोर्ट में कहा गया है कि पूंजीगत और बुनियादी ढांचा क्षेत्र से जुड़े सामान का उत्पादन निवेश गतिविधियों में मजबूती के संकेत दे रहा है.

22 minutes ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

21 hours ago

HDFC बैंक को मिला नया नेतृत्व, अनूप बागची 27 अक्टूबर से संभालेंगे MD-CEO की जिम्मेदारी

अब बागची के नेतृत्व में एचडीएफसी बैंक की आगे की रणनीति और कारोबार की दिशा पर बाजार की नजर रहेगी. खासतौर पर बैंक के रिटेल कारोबार, जमा वृद्धि और मार्जिन से जुड़े प्रदर्शन को लेकर नए नेतृत्व की रणनीति महत्वपूर्ण होगी. 

35 minutes ago

भारत में पहली बार WCOG, 61 देशों के 3,000 विशेषज्ञ जुटे; एआई और मेडिकल टेक्नोलॉजी पर मंथन

WCOG के उद्घाटन पर जेपी नड्डा बोले- पाचन और लिवर संबंधी बीमारियों से निपटने के लिए इलाज के साथ रोकथाम और शुरुआती जांच पर जोर जरूरी

15 hours ago