होम / बिजनेस / वालमार्ट के बाद अब इस कंपनी से आई बुरी खबर! 20 प्रतिशत कर्मचारियों की छंटनी की

वालमार्ट के बाद अब इस कंपनी से आई बुरी खबर! 20 प्रतिशत कर्मचारियों की छंटनी की

Lays Off: बिलबोर्ड की रिपोर्ट के अनुसार, साउंडक्लाउड के CEO माइकल वीसमैन ने ईमेल में लिखा है कि जिन 20 प्रतिशत कर्मचारियों की छंटनी होनी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

सैन फ्रांसिस्को: वालमार्ट से कर्मचारियों की छंटनी की खबर के बाद अब स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म साउंडक्लाउड ने कर्मचारियों की छंटनी का ऐलान किया. कंपनी ने चुनौतीपूर्ण आर्थिक माहौल और वित्तीय बाजार की बाधाओं को देखते हुए अपने कर्मचारियों की संख्या में 20 प्रतिशत की कटौती करने की घोषणा की है.

CEO ने ईमेल के जरिए दी सूचना
बिलबोर्ड की रिपोर्ट के अनुसार, साउंडक्लाउड के CEO माइकल वीसमैन ने ईमेल में लिखा है कि जिन 20 प्रतिशत कर्मचारियों की छंटनी होनी है, उन्हें आने वाले कुछ दिनों में बारी-बारी से बताया जाएगा. CEO के अनुसार, "हम अपनी वैश्विक टीम में कटौती कर रहे हैं जो हमारी कंपनी का कुल 20 प्रतिशत हिस्सा है."

मेल में CEO ने क्या-क्या लिखा
मेल में CEO ने लिखा, "इस तरह का फैसला करना बहुत कठिन है, लेकिन चुनौतीपूर्ण आर्थिक माहौल और वित्तीय बाजार की प्रतिकूल परिस्थितियों को देखते हुए यह जरूरी हो गया है." उन्होंने कहा कि इस फैसले के बाद से साउंडक्लाउड की स्थिति मजबूत होगी और कंपनी को लगातार प्रॉफिट होगा.

पहले भी छंटनी कर चुकी है साउंडक्लाउड
आपको बता दें कि यह पहली बार नहीं है, जब साउंडक्लाउड ने कर्मचारियों की छंटनी की हो. 2017 में भी इस कंपनी ने अपने 40 प्रतिशत कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया था. कंपनी ने 2020 में अपनी पहली लाभदायक तिमाही की घोषणा की थी.

इतना ही नहीं, Spotify और Netflix जैसी अन्य कंपनियों ने भी नौकरी में कटौती की घोषणा की है.

VIDEO: Amazon के बाद अब Walmart में भी छंटनी
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

गेमिंग सेक्टर में बड़ा दांव: PlaySimple Games लाएगी ₹3150 करोड़ का IPO

PlaySimple Games, स्वीडन की Modern Times Group (MTG) की सब्सिडियरी है. MTG ने साल 2021 में इस कंपनी का अधिग्रहण किया था. वर्तमान में MTG समूह की कंपनी में 100% हिस्सेदारी है.

16 hours ago

ओडिशा में स्टील सेक्टर को बड़ा बूस्ट: JSW और JFE की ₹32,000 करोड़ की जॉइंट वेंचर डील

JSW और JFE की यह साझेदारी न सिर्फ ओडिशा बल्कि पूरे भारत के स्टील सेक्टर के लिए गेमचेंजर साबित हो सकती है. इससे उत्पादन क्षमता, तकनीक और रोजगार, तीनों क्षेत्रों में बड़ा बढ़ावा मिलने की उम्मीद है.

17 hours ago

वैश्विक लिक्विडिटी मजबूत, भारत में लौटी निवेशकों की दिलचस्पी; 7 हफ्तों बाद आया पॉजिटिव फ्लो

भारत-केंद्रित फंड्स में बिकवाली का दबाव कम हुआ है. साप्ताहिक आउटफ्लो 1.2 अरब डॉलर के उच्च स्तर से घटकर 180 मिलियन डॉलर रह गया.

19 hours ago

मुनाफा घटा, रेवेन्यू बढ़ा: रिलायंस ने ₹6 डिविडेंड के साथ पेश किया Q4 रिपोर्ट कार्ड

एक तरफ जहां कंपनी के मुनाफे में गिरावट दर्ज की गई, वहीं दूसरी ओर रेवेन्यू में मजबूत बढ़ोतरी देखने को मिली. वैश्विक चुनौतियों के बीच कंपनी ने अपने विविध कारोबार के दम पर संतुलन बनाए रखा.

20 hours ago

आरबीआई ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द किया, जमाकर्ताओं के हितों पर जताई चिंता

इस फैसले के बाद बैंक अब किसी भी प्रकार की बैंकिंग या अनुमत गतिविधियां तुरंत प्रभाव से नहीं कर सकेगा.

20 hours ago

बड़ी खबरें

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट में बड़ा बदलाव: नीतू समरा बनीं अंतरिम सीईओ

एयरपोर्ट प्रबंधन ने स्पष्ट किया कि यह अंतरिम व्यवस्था संचालन में निरंतरता बनाए रखने के लिए की गई है. साथ ही, एयरपोर्ट के निर्माण और विकास से जुड़े सभी काम तय योजना के अनुसार जारी रहेंगे.