✕

होम / बिजनेस / ट्रंप की जीत के बाद के अमेरिका ने घटाईं ब्याज दरें, क्या भारतीय बाजार पर पड़ेगा असर?

ट्रंप की जीत के बाद के अमेरिका ने घटाईं ब्याज दरें, क्या भारतीय बाजार पर पड़ेगा असर?

अमेरिकी सेंटल बैंक ने लगातार दूसरी बार पॉलिसी रेट में कटौती की है. इन दो महीने में फेड कुल 0.75 फीसदी कटौती कर चुकी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव संपन्न हो चुके हैं और डोनाल्ड ट्रंप ने जीत हासिल की है. इसका असर अमेरिकी सेंट्रल बैंक फेड रिजर्व (US Central Bank) पर भी देखने को मिल रहा है. फेडरल बैंक ने नवंबर महीने के ब्याज दरों में बहुत ही कम कटौती की है. पहले माना जा रहा था कि अमेरिकी सेंट्रल बैंक ब्याज दरों में 0.50% की कटौती करेगा. लेकिन ट्रंप की जीत के बाद ब्याज दरों में उम्मीद से कम यानी कि 0.25 फीसदी की कटौती देखी जा रही है. माना ये भी जा रहा था कि हो सकता है कि फेड रिजर्व ब्याज दरों को जैसे का तैसा ही रखे, इसमें कुछ बदलाव न करे.

फेड रेट में 0.25 फीसदी की कटौती

अमेरिकी फेड रिजर्व के चेयरमैन के ऐलान के अनुसार ब्याज दरों में 0.25 फीसदी की कटौती देखने को मिली है. इसका मतलब है कि फेड रेट कट का रेंज 4.50-4.75 फीसदी पर आ गया है. अमेरिकी सेंटल बैंक ने लगातार दूसरी बार पॉलिसी रेट में कटौती की है. इन दो महीने में फेड की ओर से कुल 0.75 फीसदी की कटौती कर चुकी है. फेड चेयरमैन जेरोम पॉवेल ने दिसंबर के महीने में होने वाली मीटिंग में एक और 0.25 फीसदी की कटौती का संकेत दिया है. इसका मतलब है कि साल के अंत तक फेड रेट में एक फीसदी की कटौती देखने को मिल सकती है. खास बात तो ये है कि टंप कभी भी अग्रेसिव रेट कट के पक्षधर नहीं रहे हैं. यही वो वजह है कि कटौती अनुमान से कम की गई है. 

महंगाई में आई गिरावट

फेड ने कहा कि महंगाई दर लगातार यूएस सेंट्रल बैंक के टार्गेट 2% के करीब आ रही है. फेडरल रिजर्व ने कहा कि जॉब मार्केट में सुधार आया है, लेकिन ग्रोथ कम है. केंद्रीय बैंक के ब्याज दर तय करने वाले पैनल फेडरल ओपन मार्केट कमेटी ने कहा कि आर्थिक गतिविधियों का लगातार मजबूत गति के साथ विस्तार हो रहा है. बैठक में प्रमुख ब्याज दर को घटाकर 4.50% से 4.75% की रेंज में रखने का फैसला लिया गया. यूएस फेड के चेयरमैन जेरोम पॉवेल ने यह भी कहा कि चुनावों का पॉलिसी डिसिजन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है.

क्या शेयर बाजार पर पड़ेगा असर?

शेयर बाजार के निवेशक फेड के फैसले पर नजर बनाए बैठे हुए थे. निवेशकों की उम्मीद के अनुसार ही फेड ने ब्याज दर में 0.25 फीसदी की कटौती की है. एक्सपर्ट्स के अनुसार फेड के इस फैसले का शेयर बाजार पर कोई खास असर नहीं पड़ेगा. क्योंकि मार्केट को पहले ही यह उम्मीद थी कि फेड 0.25 फीसदी की कटौती कर सकता है. भारतीय शेयर बाजार गुरुवार को बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ था. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स 1.04 फीसदी या 836 अंक गिरकर 79,541 पर बंद हुआ था. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी 1.16 फीसदी या 284 अंक की गिरावट के साथ 24,199 पर बंद हुआ था.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

UPI पर MDR का असर! ट्रांजैक्शन वैल्यू 10% और वॉल्यूम 4% तक घटने का अनुमान

15 अक्टूबर से ₹2,000 से अधिक के मर्चेंट UPI भुगतान पर 0.4% MDR लागू होने का प्रस्ताव है. सर्वे के मुताबिक, अतिरिक्त शुल्क लगने पर 76% यूजर्स बड़े भुगतान के लिए कैश, कार्ड या बैंक ट्रांसफर का रुख कर सकते हैं.

19 hours ago

अगस्त में कपड़ा उत्पादन 13.1% बढ़ा, परिधान उत्पादन 7.4% गिरा; दोनों क्षेत्रों में बढ़ा अंतर

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) के आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त 2026 में देश का औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) 8% बढ़ा, जो जुलाई के 6.7% की तुलना में अधिक है.

21 hours ago

IPO बाजार में इस हफ्ते रहेगी सुस्ती, सिर्फ एक नया इश्यू खुलेगा; 29 कंपनियों की होगी लिस्टिंग

इस सप्ताह नया इश्यू लाने वाली एकमात्र कंपनी R K Fashion Accessories है. कोलकाता स्थित यह कंपनी नकली आभूषणों के वितरण का कारोबार करती है. कंपनी आईपीओ के जरिए 34.99 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है.

21 hours ago

FSSAI का एवरेस्ट पर बड़ा एक्शन, कीटनाशक तय सीमा से ज्यादा मिलने पर जीरा पाउडर का बैच रिकॉल

एवरेस्ट को वापस मंगाए गए उत्पाद का पूरा रिकॉर्ड रखने और तय समय-सीमा के भीतर जरूरी जानकारी तथा स्टेटस रिपोर्ट जमा करने को कहा गया है.

21 hours ago

शेयर बाजार में आज तेजी के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 130 अंक चढ़ा; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी 1 अक्टूबर को सेंसेक्स 570.59 अंक यानी 0.79 फीसदी गिरकर 71,909.70 पर और निफ्टी 198.50 अंक यानी 0.88 फीसदी टूटकर 22,421.95 पर बंद हुआ था.

22 hours ago

बड़ी खबरें