होम / बिजनेस / सरकार के इस कदम के बाद महंगा नहीं होगा खाने का तेल, जानते हैं क्या है ये
सरकार के इस कदम के बाद महंगा नहीं होगा खाने का तेल, जानते हैं क्या है ये
अगर वर्ष 2021-22 के मुकाबले 23 के आयात पर नजर डालें तो उसमें बड़ा इजाफा हुआ है. 21-22 में जहां 144 टन तेल आयात किया गया था जबकि 2023 में 167 टन तेल का आयात किया गया है.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago
पहले टमाटर उसके बाद प्याज की महंगाई को झेलने के बाद देश की आम जनता के लिए अच्छी खबर निकलकर सामने आई है. केन्द्र सरकार ने खाने के तेल पर लगने वाली 12 प्रतिशत इम्पोर्ट ड्यूटी को मार्च 2025 तक बढ़ा दिया है. केन्द्र सरकार ने पिछले साल भी इसे कम किया था जिसकी समयावधि इस साल मार्च में खत्म हो रही है.
पहले कितनी लगती थी इंपोर्ट ड्यूटी?
केन्द्र सरकार ने खाने के तेल की महंगाई को कम करने के लिए कई तरह के कदम उठाए थे. इनमें जहां एक ओर सरकार ने इंम्पोर्ट ड्यूटी को कम कर दिया था वहीं दूसरी ओर कई और कदम भी उठाए थे. केन्द्र सरकार ने इंपोर्ट ड्यूटी को 17 प्रतिशत से 12 प्रतिशत पर ला दिया था. ड्यूटी कम करने का फायदा सीधे ग्राहकों को मिला था और खाने के तेल के दाम काफी कम हो गए थे.
भारत दूसरा सबसे बड़ा आयातक है
डीजल पेट्रोल के साथ साथ भारत खाने के तेल का भी बड़ा आयातक है. भारत दुनिया में दूसरा सबसे बड़ा देश है जो खाने का तेल आयात करता है. इस इंपोर्ट से भारत अपनी 60 प्रतिशत जरूरतों को पूरा करता है. इस साल अक्टूबर में भारत में खाने के तेल में आयात में बड़ा इजाफा देखने को मिला है. भारत ने 16 प्रतिशत ज्यादा तेल आयात किया है. ये पिछले साल से बढ़कर इस साल 167.1 लाख टन हो गया है. जबकि देश ने 21-22 में 144.1 लाख टन तेल का आयात किया था.
इसलिए बढ़ाना था जरूरी
इस साल के खत्म होने के बाद आने वाले साल में आम चुनाव होने जा रहे हैं. अगर कम आयात ड्यूटी को 2025 तक नहीं बढ़ाया जाता तो आने वाले समय में एक बार फिर तेल के दामों में इजाफा हो सकता था. इसका सामना सरकार को आने वाले चुनाव में भी करना पड़ सकता था.
ये भी पढें: क्या Shiprocket का अधिग्रहण करने जा रहा है Zomato? कंपनी ने स्पष्ट की स्थिति
टैग्स