✕

होम / बिजनेस / उठापटक के बाद फिर गिरकर बंद हुआ शेयर बाजार, निवेशकों को हुआ ₹5 लाख करोड़ का घाटा

उठापटक के बाद फिर गिरकर बंद हुआ शेयर बाजार, निवेशकों को हुआ ₹5 लाख करोड़ का घाटा

सेंसेक्स-निफ्टी एक बार फिर गिरावट के साथ बंद हुए. शुक्रवार को मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में सबसे ज्यादा बिकवाली देखने को मिली.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

कारोबारी हफ्ते के आखिरी सेशन के दौरान बाजार में तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिला. शुक्रवार को सेंसेक्स और निफ्टी गिरावट के साथ बंद हुए. मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में आज सबसे ज्यादा बिकवाली रही. सेक्टोरल फ्रंट पर रियल्टी, ऑयल & गैस और फार्मा शेयरों में गिरावट रही. एनर्जी, ऑटो और PSE इंडेक्स भी गिरावट के साथ ही बंद हुए. FMCG, IT इंडेक्स बढ़त के साथ बंद हुए. दिनभर के कामकाज के बाद सेंसेक्स 330 अंक गिरकर 76,190 के स्तर पर बंद हुआ. निफ्टी 113 अंक गिरकर 23,092 के स्तर पर बंद हुआ. निफ्टी बैंक 221 अंक गिरकर 48,368 के स्तर पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी मिडकैप इंडेक्स 836 अंक गिरकर 53,263 के स्तर पर बंद हुआ.

इन शेयरों में रही सबसे अधिक तेजी और गिरावट

बीएसई सेंसेक्स के 30 में से 10 शेयर आज हरे निशान में यानी बढ़त के साथ बंद हुए. इसमें हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL) के शेयरों में 1.98 फीसदी की सबसे अधिक तेजी रही. इसके बाद टेक महिंद्रा (Tech Mahindra), नेस्ले इंडिया (Nestle India), भारती एयरटेल (Bharti Airtel) और आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) के शेयर 0.58 फीसदी से लेकर 0.75 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए.

वहीं सेंसेक्स के बाकी 20 शेयर आज गिरावट के साथ बंद हुए. इसमें भी महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) का शेयर 2.94 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहा. वहीं जोमैटो (Zomato), टाटा मोटर्स (Tata Motors), इंडसइंड बैंक (IndusInd Bank) और रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) के शेयरों में 1.42 फीसदी से 2.75% तक की गिरावट देखी गई.

BSE के 2,902 शेयरों में रही गिरावट 

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज गिरावट के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही. एक्सचेंज पर कुल 4,059 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला, इसमें से 1,038 शेयर तेजी के साथ बंद हुए. वहीं 2,902 शेयरों में गिरावट देखी गई. जबकि 119 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए. इसके अलावा 79 शेयरों ने आज कारोबार के दौरान अपना नया 52-वीक हाई छुआ. वहीं 162 शेयरों ने अपने 52 हफ्तों का नया निचला स्तर छुआ.

निवेशकों के ₹5.02 लाख करोड़ डूबे 

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 24 जनवरी को घटकर 419.61 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी गुरुवार 23 जनवरी को 424.63 लाख करोड़ रुपये था. इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 5.02 लाख करोड़ रुपये घटा है. या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की संपत्ति में करीब 5.02 लाख करोड़ रुपये की गिरावट आई है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

3 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

5 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

5 hours ago

G20 में पीयूष गोयल ने ओवरकैपेसिटी के आरोपों को नकारा, कहा- WTO नियमों से चले वैश्विक व्यापार

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत एक बड़ा बाजार और उत्पादक देश है, जो अपनी घरेलू जरूरतों के साथ वैश्विक मांग को पूरा करने में भी योगदान देता है.

8 hours ago

RBI के फॉरेक्स नियमों से बैंकों को $500 मिलियन का नुकसान, बाद में $400 मिलियन की भरपाई

यह नुकसान भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से रुपये में बैंकों की नेट ओपन पोजीशन पर 100 मिलियन डॉलर की सीमा तय किए जाने के बाद हुआ.

9 hours ago


बड़ी खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

3 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

5 hours ago

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

3 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

5 hours ago

विदेशी बाजार में बढ़ी भारत की मिसाइलों की मांग, 600 मिलियन डॉलर पार हो सकता है एक्सपोर्ट

ब्रह्मोस और आकाश जैसे स्वदेशी सिस्टम भारत के डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट क्षमता के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इन उत्पादों की विदेशी मांग बढ़ने से भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के नए अवसर भी बन रहे हैं.

9 hours ago