✕

होम / बिजनेस / स्टोर और फैक्ट्री के बाद अब भारत में खुलेगा Apple का पहला रिसर्च एंड डेवलपमेंट सेंटर

स्टोर और फैक्ट्री के बाद अब भारत में खुलेगा Apple का पहला रिसर्च एंड डेवलपमेंट सेंटर

iPhone बनाने वाली कंपनी एप्पल (Apple) अभी भारत में इसकी सेल और असेंबलिंग करती है, लेकिन अब जल्द ही एक और बड़ा काम करने जा रही है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

आईफोन (Iphone) बनाने वाली कंपनी एप्पल (Apple) धीरे-धीरे भारत में अपने साम्राज्य का विस्तार कर रही है. पहले कंपनी ने भारत में आईफोन बेचने शुरू किए, फिर अपने और प्रोडक्ट्स लॉन्च किए. इसके बाद देश में एप्पल की असेंबलिंग लाइन शुरू की और एप्पल के एक्सक्लूसिव स्टोर भी खोले. वहीं, अब कंपनी भारत में एक और बड़ा काम करने जा रही है. इससे देश की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी. तो आइए जानते हैं क्या है एप्पल की पूरी योजना?

सब्सिडियरी कंपनी बनाएगी एप्पल
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एप्पल ने अब भारत में अपनी एक अलग सब्सिडियरी कंपनी बनाई है. ये कंपनी भारत में अब एपल के नए प्रोडक्ट्स पर रिसर्च एवं डेवलपमेंट करने का काम करेगी. इतना ही नहीं ये कंपनी प्रोडक्ट्स की डिजाइनिंग और टेस्टिंग भी करेगी.

ये काम करेगी एप्पल की नई कंपनी 
अमेरिका की एप्पल इंक ने अब भारत में अपनी एक 100 प्रतिशत हिस्सेदारी वाली सब्सिडियरी ‘एप्पल ऑपरेशंस इंडिया’ (Apple Operations India) बनाई है. ये कंपनी इंजीनियरिंग इक्विमेंट, लीजिंग, हार्डवेयर डेवलपमेंट के लिए इंजीनियर्स की भर्ती और ग्रुप की कंपनियों के फेलियर एनालिसिस का काम करेगी. एपल ने इस कंपनी के गठन के लिए एक लेटर ऑफ कंफर्ट दिया है. एप्पल ऑपरेशंस इंडिया ने पिछले हफ्ते ही कंपनी रजिस्ट्रार को इसकी जानकारी दी है.

रिसर्च एंड डेवलपमेंट  सेंटर वाला दुनिया में 5वां देश बना भारत
एप्पल के रिसर्च एंड डेवलपमेंट सेंटर कुछ ही देशों में है, जिनमें अभी अमेरिका, चीन, जर्मनी और इस्राइलही शामिल हैं. ये पहली बार है जब एप्पल ने भारत में अपनी एक डायरेक्ट सब्सिडियरी बनाई है. वहीं ये कंपनी का भारत में पहला आरएंडडी सेंटर भी है. एपल पहले से ही अपनी लाइसेंसी कंपनियों माध्यम से भारत में असेंबलिंग यूनिट चला रही है. वहीं, कंपनी देश में अपने दो स्टोर भी चलाती है. 
 
टैग्स  
सम्बंधित खबरें

UPI पर MDR का असर! ट्रांजैक्शन वैल्यू 10% और वॉल्यूम 4% तक घटने का अनुमान

15 अक्टूबर से ₹2,000 से अधिक के मर्चेंट UPI भुगतान पर 0.4% MDR लागू होने का प्रस्ताव है. सर्वे के मुताबिक, अतिरिक्त शुल्क लगने पर 76% यूजर्स बड़े भुगतान के लिए कैश, कार्ड या बैंक ट्रांसफर का रुख कर सकते हैं.

18 hours ago

अगस्त में कपड़ा उत्पादन 13.1% बढ़ा, परिधान उत्पादन 7.4% गिरा; दोनों क्षेत्रों में बढ़ा अंतर

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) के आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त 2026 में देश का औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) 8% बढ़ा, जो जुलाई के 6.7% की तुलना में अधिक है.

20 hours ago

IPO बाजार में इस हफ्ते रहेगी सुस्ती, सिर्फ एक नया इश्यू खुलेगा; 29 कंपनियों की होगी लिस्टिंग

इस सप्ताह नया इश्यू लाने वाली एकमात्र कंपनी R K Fashion Accessories है. कोलकाता स्थित यह कंपनी नकली आभूषणों के वितरण का कारोबार करती है. कंपनी आईपीओ के जरिए 34.99 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है.

20 hours ago

FSSAI का एवरेस्ट पर बड़ा एक्शन, कीटनाशक तय सीमा से ज्यादा मिलने पर जीरा पाउडर का बैच रिकॉल

एवरेस्ट को वापस मंगाए गए उत्पाद का पूरा रिकॉर्ड रखने और तय समय-सीमा के भीतर जरूरी जानकारी तथा स्टेटस रिपोर्ट जमा करने को कहा गया है.

21 hours ago

शेयर बाजार में आज तेजी के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 130 अंक चढ़ा; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी 1 अक्टूबर को सेंसेक्स 570.59 अंक यानी 0.79 फीसदी गिरकर 71,909.70 पर और निफ्टी 198.50 अंक यानी 0.88 फीसदी टूटकर 22,421.95 पर बंद हुआ था.

21 hours ago

बड़ी खबरें