होम / बिजनेस / शेयर बाजार में भारी गिरावट के बाद आज से क्या लौटेगी तेजी या और नीचे जाएगा मार्केट? जानें

शेयर बाजार में भारी गिरावट के बाद आज से क्या लौटेगी तेजी या और नीचे जाएगा मार्केट? जानें

पिछले सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 4,091.53 अंक या 4.98 प्रतिशत नीचे आया, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 1,180.8 अंक या 4.76 प्रतिशत के नुकसान में रहा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

पिछले हफ्ते बाजार में जून 2022 के बाद सबसे बड़ी वीकली गिरावट देखी गई. इस दौरान BSE का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 4091.53 अंक या 4.98 फीसदी नीचे आया. सप्ताह की शुरुआत अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों की घोषणा के साथ हुई. फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में 0.25 फीसदी की कटौती तो की, लेकिन 2025 में ब्याज दरों में सिर्फ दो बार कटौती का संकेत दिया, जिसके चलते मार्केट सेंटीमेंट कमजोर हुआ. इस बीच अब एक्सपर्ट्स का मानना है कि शेयर बाजार में आगे भी गिरावट जारी रह सकती है. छुट्टियों वाले अगले हफ्ते में FII फ्लो के रुझान पर बाजार की नजर होगी. स्थानीय शेयर बाजारों की दिशा इस सप्ताह ग्लोबल ट्रेंड से तय होगी. 

कैसी रहेगी बाजार की चाल

बीते हफ्ते भारतीय बाजार में दबाव दिखा और साप्ताहिक आधार पर प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी करीब 5% गिरकर बंद हुए. इस तरह बाजार में पिछले 6 हफ्ते की तेजी अब साफ हो चुकी है. विदेशी निवेशकों की ओर से लगातार बिकवाली के बीच अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व की कमेंट्री की वजह से घरेलू बाजार में पिछले हफ्ते दबाव देखने को मिला. फार्मा, मेटल, एनर्जी और बैंकिंग सेक्टर पर सबसे ज्यादा दबाव रहा.

किन शेयरों में आ सकती है तेजी

जीआईसी, Aegis Logistics, नेटवर्क8 मीडिया, टेक्नो इलेक्ट्रिक, बीएएसएफ इंडिया, न्यू इंडिया एश्योरेंस और न्यूजेन सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजीज के शेयरों में खरीदारों की भारी दिलचस्पी दिख रही है. 229 शेयर 52 हफ्ते के टॉप पर हैं जबकि 68 शेयर 52 हफ्ते के लो पर हैं. सीमेंस, टॉरेंट टावर, आरबीएल बैंक, फाइजर, एलटीआईमाइंडट्री, मझगांव डॉक शिप और बलरामपुर चीनी मिल्स के शेयरों में बिकवाली का दबाव दिख रहा है,

किन फैक्टर्स की होगी बाजार पर नजर?

1. जीएसटी काउंसिल के फैसलों का असर- सोमवार को इंश्योरेंस कंपनियों भी फोकस में होंगी. जीएसटी काउंसिल ने शनिवार को लाइफ और हेल्थ इंश्योरेंस पर टैक्स दरों में कटौती के फैसले को टाल दिया है. इंडस्ट्री की डिमांड है कि 5 लाख रुपये या इससे ऊपर के हेल्थ इंश्योरेंस पर जीएसटी दरों को 18% से घटाया जाए. इसके अलावा ऑटो स्टॉक्स भी फोकस में रहेंगे.

2. सेंसेक्स में बदलाव- Zomato पहली न्यू एज टेक कंपनी होगी, जिसे अब सेंसेक्स में भी जगह होगा. Zomato इस इंडेक्स में अब JSW Steel की जगह लेगा. Nuvama का अनुमान है कि Zomato में इससे 513 मिलियन डॉलर का इनफ्लो और JSW Steel में 252 डॉलर का आउटफ्लो दिखेगा. इसके अलावा M&M, ITC, Infosys और Sun Pharma के वेटेज में कमी भी होगी.

3. एक्शन में होगा प्राइमरी मार्केट- मेनबोर्ड सेगमेंट से Unimech Aerospace IPO 23 दिसंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा. इसके अलावा 23 दिसंबर को ही Transrail Lighting IPO, DAM Capital Advisors IPO, Mamata Machinery IPO, Sanathan Textiles IPO और Concord Enviro IPO बंद होंगे. NSE - BSE पर इनकी लिस्टिंग 27 दिसंबर को होनी है. Ventive Hospitality IPO, Senores Pharmaceuticals IPO और Carraro India IPO के सब्सक्रिप्शन का आखिरी दिन 24 दिसंबर 2024 है. 3 SME कंपनियों की लिस्टिंग भी इसी हफ्ते होगी.

4. संस्थगात निवेशकों के आंकड़े- ऊंचे अमेरिकी बॉन्ड यील्ड्स और डॉलर में मजबूत का निगेटिव असर भारतीय बाजार पर पड़ा है. FIIs लगातार भारतीय बाजार में बिकवाली कर रहे हैं. NSDL के आंकड़ों के अनुसार, FIIs ने पिछले एक हफ्ते के दौरान सेकेंडरी मार्केट में नेट ₹15,828 करोड़ की बिकवाली की है. वहीं, घरेलू संस्थागत निवेशकों ने इस दौरान कैश मार्केट में नेट ₹11,874 करोड़ की खरीदारी की है.

5. बाजार के लिए ग्लोबल संकेत- इस हफ्ते अमेरिका का बॉन्ड यील्ड, डॉलर इंडेक्स, बेरोजगारी आंकड़े, नए घरों की बिक्री जैसे आंकड़े भारतीय बाजार के लिए भी अहम होंगे. भारत समेत दुनियाभर के बाजार 25 दिसंबर को क्रिसमस के मौके पर बंद रहेंगे.

6. कच्चे तेल की चाल- चीन में डिमांड में कमजोरी और अमेरिका में दरों में कटौती के बीच कच्चे तेल के दाम में पिछले सेशन के दौरान खास एक्शन नहीं देखने को मिला है. ब्रेंट क्रूड ऑयल फ्यूचर्स 72.94 डॉलर प्रति बैरल पर है. US WTI क्रूड ऑयल भी 69.46 डॉलर प्रति बैरल पर है. दोनों क्रूड ऑयल में साप्ताहिक आधार पर 2.5% की गिरावट दिखी है. घरेलू बाजार की बात करें तो मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर क्रूड ऑयल 5,944 रुपये प्रति बैरल पर है.

7. कॉरपोरेट एक्शन- Vedanta समेत कई कंपनियों की डिविडेंड के लिए अगले हफ्ते शेयर एक्स-ट्रेड होंगे. NMDC का एक्स बोनस और Mazagon Dock का भी एक्स-स्प्लिट डेट भी इसी हफ्ते होगा.

इन शेयरों में दिख सकता है एक्शन

आज यानी 23 दिसंबर 2024 को कुछ शेयर (Stocks in News) एक्शन दिखाने को तैयार हैं. पॉजिटिव ट्रिगर के चलते ये शेयर आज बाजार में फोकस (Stocks to Watch) में रह सकते हैं. अगर इंट्राडे में बेहतर शेयरों की तलाश है तो इन पर नजर (Stock in Focus) रख सकते हैं. आज की इस लिस्ट में UltraTech Cement, Concord Control Systems, IOC, Indus Towers, Waaree Energies, PTC Industries, GMM Pfaudler, Vedanta, Larsen and Toubro, Steel Stocks, Indusind Bank, Sterling and Wilson Renewable Energy, AGI Greenpac Limited, TeamLease Services, IFCI, NHPC Ltd, Insurance and Auto Stocks, Manappuram Finance जैसे नाम शामिल हैं.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है).
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

लौह अयस्क होगा महंगा, स्क्रैप बनेगा स्टील इंडस्ट्री का सबसे बड़ा कच्चा माल: डॉ. अशोक पांडा

सेल के सीएमडी डॉ. अशोक कुमार पांडा ने कहा कि स्टील किसी भी अर्थव्यवस्था की रीढ़ है. इसका प्रत्यक्ष योगदान भले ही 7-8 प्रतिशत के आसपास हो, लेकिन यह पूरे औद्योगिक विकास को गति देता है.

18 hours ago

35 अरब डॉलर के माइक्रोफाइनेंस पोर्टफोलियो पर संकट, कमजोर मानसून बढ़ा सकता है डिफॉल्ट

ग्रामीण आय पर दबाव से माइक्रोफाइनेंस कंपनियों की रिकवरी को झटका लगने की आशंका

21 hours ago

सेबी का बड़ा फैसला: अब रुपये में होगी FPI फीस की पेमेंट, MF को भी मिली इंट्रा-डे उधारी की छूट

विदेशी निवेशकों के लिए शुल्क भुगतान की प्रक्रिया होगी आसान, म्युचुअल फंड सेटलमेंट में बढ़ेगी लिक्विडिटी

21 hours ago

भारत के ऑटो कंपोनेंट उद्योग ने भरी रफ्तार, FY26 में कारोबार 12.7% बढ़कर 7.6 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

एसोसिएशन का अनुमान है कि वित्त वर्ष 2026-27 में भी उद्योग 8% से 10% की दर से बढ़ सकता है. इसके पीछे घरेलू बाजार में मजबूत मांग और निर्यात में बढ़ोतरी को प्रमुख कारण बताया गया है.

1 day ago

भारत में स्टील की मांग ने पकड़ी रफ्तार, Q1 में 8.3% बढ़ी खपत; आयात में 49% का उछाल

बुनियादी ढांचा और ऑटो सेक्टर की मजबूत मांग से बढ़ी स्टील की खपत, चीन समेत तीन देशों से आयात पर एंटी-डंपिंग जांच शुरू

1 day ago


बड़ी खबरें

कल 10 लाख करोड़ डूबे, आज क्या संभलेगा बाजार? जानिए किन शेयरों पर रहेगी नजर

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) सेंसेक्स कारोबार के दौरान 1,914 अंक तक लुढ़क गया, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी 23,900 के नीचे फिसल गया था.

3 hours ago

SBI Funds Management IPO: ₹545-574 का प्राइस बैंड तय, 14 जुलाई से खुलेगा इश्यू

SBI Funds Management ने अपने IPO का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया है. कंपनी अपने कर्मचारियों को प्रति शेयर ₹54 का विशेष डिस्काउंट भी दे रही है.

1 hour ago

SIP का बढ़ता क्रेज: FY26 में ₹3.40 लाख करोड़ का रिकॉर्ड निवेश, छोटे राज्यों ने मारी बाजी

AMFI की रिपोर्ट बताती है कि देश के अधिकांश राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में म्यूचुअल फंड AUM का 65% से अधिक हिस्सा खुदरा निवेशकों के पास है.

2 hours ago

भारत की विकास दर पर IMF का नया अनुमान, FY27 में 6.4% रहेगी GDP ग्रोथ

IMF का कहना है कि भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली प्रमुख अर्थव्यवस्था बना रहेगा और मजबूत घरेलू मांग तथा सेवा क्षेत्र की बदौलत अर्थव्यवस्था की रफ्तार बरकरार रहेगी.

2 hours ago

लौह अयस्क होगा महंगा, स्क्रैप बनेगा स्टील इंडस्ट्री का सबसे बड़ा कच्चा माल: डॉ. अशोक पांडा

सेल के सीएमडी डॉ. अशोक कुमार पांडा ने कहा कि स्टील किसी भी अर्थव्यवस्था की रीढ़ है. इसका प्रत्यक्ष योगदान भले ही 7-8 प्रतिशत के आसपास हो, लेकिन यह पूरे औद्योगिक विकास को गति देता है.

18 hours ago