होम / बिजनेस / सहारा प्रमुख की मौत के बाद अब यहां ट्रांसफर हो सकता है पैसा, होगा इसका ये फायदा 

सहारा प्रमुख की मौत के बाद अब यहां ट्रांसफर हो सकता है पैसा, होगा इसका ये फायदा 

सहारा इंक इंडिया किसी समय में टीम इंडिया की प्रमुख स्‍पांसर हुआ करती थी.यही नहीं किसी समय में इसकी संपत्तियों में न्‍यूयॉर्क का प्‍लाजा होटल और लंदन का ग्रोसनोवर हाउस हुआ करता था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

सहारा प्रमुख की मौत के बाद अब यहां ट्रांसफर हो सकता है पैसा, होगा इसका ये फायदा 
सहारा इंक इंडिया किसी समय में टीम इंडिया की प्रमुख स्‍पांसर हुआ करती थी.यही नहीं किसी समय में इसकी संपत्तियों में न्‍यूयॉर्क का प्‍लाजा होटल और लंदन का ग्रोसनोवर हाउस हुआ करता था.  
सहारा प्रमुख की मौत के बाद निवेशकों को अपने पैसे की चिंता सता रही है. इस बीच अब खबर ये आई है कि सहारा, सेबी फंड को सेबी सरकार के समेकित फंड में हस्‍तांतरित करने की तैयारी की कानूनी वैद्यता का पता लगा रही है.  इस फंड को वहां ट्रांसफर इसलिए किया जा रहा है जिससे अगर बाद में कोई निवेशक, जिसका पैसा इसमें फंसा था वो क्‍लेम करता है तो उसे पैसा वापस किया जा सके.  ये जानकारी सहारा प्रमुख के निधन के बाद सामने आई है. 
11 सालों में कुछ ही लोगों ने किया है आवेदन 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 11 सालों में कुछ ही लोगों ने अपनी राशि के लिए दावा पेश किया है. अब ऐसे में एक अलग खाते के साथ इस राशि को भारत सरकार के समेकित फंड में ट्रांसफर करने पर विचार किया जा रहा है. साथ ही उसकी वैद्यता पर भी विचार किया जा रहा है. इस जानकारी में ये बात भी निकलकर सामने आई है कि अगर सेबी अपने सभी माध्‍यमों के सत्‍यापन से किसी निवेशक का पता नहीं ढूढ़ पाता है तो इस फंड को भारत सरकार को ट्रांसफर कर दिया जाएगा. आने वाले समय में इस फंड का इस्‍तेमाल गरीब कल्‍याण योजनाओं के लिए किया जा सकता है. 
अब तक इतने लोगों को दिया गया है रिफंड 
सेबी के द्वारा 31 मार्च तक जमा की गई कुल राशि 25163 करोड़ रुपये थी, 48326 खातों से जुड़े 17526 आवेदनों पर 138 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया था. जिन लोगों को इसका भुगतान किया जाना है उसके लिए सहकारी समितियों के केन्‍द्रीय रजिस्‍ट्रार को 5000 करोड़ रुपये हस्‍तांतरित किए गए थे. रिफंड की इस प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए गृह मंत्री अमित शाह ने एक पोर्टल भी बनाया था, जिसके जरिए निवेशक अपने रिफंड के लिए आवेदन कर सकते थे. 
2011 में शुरू हुआ सहारा का कठिन समय 
सहारा समूह किसी समय में क्रिकेट की नेशनल टीम के प्रमुख प्रायोजक हुआ करते थे. यही नहीं समूह की संपत्ति में किसी दौर में न्‍यूयॉर्क का प्‍लाजा होटल और लंदन में ग्रोसनोवर हाउस शामिल थे. सहारा समूह पूर्व फोर्स वन इंडिया टीम के मालिक भी हुआ करते थे. लेकिन उनकी परेशानियों का दौर 2010 में शुरू हुआ. जब सहारा को इक्विटी बाजार से और निवेशकों से धन जुटाने पर रोक लगा दी गई थी. इसके बाद सुब्रत रॉय अवमानना के एक मामले में पेश नहीं हुए तो उन्‍हें गिरफ्तार भी कर लिया गया. ये परेशानी उनकी कंपनी के द्वारा निवेशकों को 20 हजार करोड़ रुपये से अधिक वापस न करने के कारण उत्‍पन्‍न हुआ था. सेबी की ओर से निवेशकों को पैसा देने के लिए 24 हजार करोड़ रुपये जमा करने को कहा गया था जबकि सहारा का कहना है कि उसने पैसा दे दिया है और ये दोहरा भुगतान है. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

Cult.fit IPO: फिटनेस कंपनी का शेयर बाजार में उतरने का प्लान, ₹950 करोड़ का फ्रेश इश्यू लाएगी कंपनी

कंपनी 950 करोड़ रुपये के फ्रेश इश्यू के जरिए पूंजी जुटाएगी, जबकि मौजूदा निवेशक भी ऑफर फॉर सेल (OFS) के माध्यम से अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

5 hours ago

चीन+1 रणनीति का भारत को बड़ा फायदा, मैन्युफैक्चरिंग ग्रोथ 4.15% पर पहुंची: रिपोर्ट

ASSOCHAM की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, सरकार के नीतिगत सुधारों, बुनियादी ढांचे में निवेश, पीएलआई योजना और 'चीन+1' रणनीति के चलते भारत दुनिया के प्रमुख विनिर्माण केंद्रों में तेजी से उभर रहा है.

5 hours ago

अडानी ग्रुप की एल्युमिनियम सेक्टर में एंट्री, ओडिशा में 1.1 लाख करोड़ रुपये का मेगा निवेश

अडानी ग्रुप और अबू धाबी की इंटरनेशनल होल्डिंग कंपनी (IHC) ने 50:50 के संयुक्त उद्यम के तहत ओडिशा में एक एकीकृत एल्युमिनियम परियोजना विकसित करने का फैसला किया है.

6 hours ago

भारत-इंडोनेशिया संबंधों को नई उड़ान, ब्रह्मोस मिसाइल, UPI और सबांग पोर्ट समेत कई अहम समझौतों पर मुहर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इंडोनेशिया यात्रा के दौरान भारत और इंडोनेशिया ने रक्षा, समुद्री सुरक्षा, डिजिटल भुगतान, शिक्षा, स्वास्थ्य, महत्वपूर्ण खनिजों और बंदरगाह विकास समेत कई अहम क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए.

8 hours ago

रिलायंस इंडस्ट्रीज को SEBI की चेतावनी, इनसाइडर ट्रेडिंग नियमों के उल्लंघन में 3 नाम आए सामने

सेबी ने 24 जून 2026 को रिलायंस इंडस्ट्रीज के कंपनी सचिव एवं कंप्लायंस अधिकारी को प्रशासनिक चेतावनी पत्र जारी किया. यह पत्र कंपनी को 6 जुलाई को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के माध्यम से प्राप्त हुआ.

9 hours ago

बड़ी खबरें