होम / बिजनेस / डील टूटने के बाद क्‍या इशारा दे रहा है संजय दत्‍त का ये ट्वीट, चर्चाओं का बाजार गर्म

डील टूटने के बाद क्‍या इशारा दे रहा है संजय दत्‍त का ये ट्वीट, चर्चाओं का बाजार गर्म

संजय दत्‍त ने जो ट्वीट किया है उसने कई तरह की आशंकाओं को पैदा कर दिया है कि आखिर आने वाले समय में जी क्‍या कदम उठाएगा. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

जी-सोनी विलय की डील टूटने के बाद अब सभी इंडस्‍ट्री के जानकार कयास लगा रहे हैं कि आखिर आगे क्‍या होगा. इसी कड़ी में आज संजय दत्‍त के एक ट्वीट ने बाजार में चर्चा बढ़ा दी है कि आखिर अब होने क्‍या जा रहा है. संजय दत्‍त के ट्वीट के बाद इस बात की चर्चा हो रही है कि क्‍या जी सोनी के मर्जर के खत्‍म होने के बाद अडानी एंटरप्राइजेस जी को लेकर काफी सकारात्‍मक हो सकता है.

क्‍या कहता है संजय दत्‍त का ट्वीट? 
संजय दत्‍त ने जो ट्वीट किया है उसके अनुसार, लगता है कि एएमजी का सौदा पूरा हो गया है. अंदरूनी लोग चर्चा कर रहे हैं और अफवाहें हैं कि यह तय हो गया है और इसे अंतिम रूप दिया जा रहा है.कोई भी स्थिति तब तक समाप्त या सुलझी हुई नहीं होती जब तक कि वह वास्तव में समाप्त न हो जाए. 
हालांकि संजय दत्‍त ने जी का नाम नहीं लिया है. लेकिन इसने बाजार में इस चर्चा को बढ़ा दिया है कि क्‍या आने वाले समय में एएमजी और जी के बीच सौदा हो सकता है, या नहीं भी हो सकता है.  

AMG को लेकर आई थी खबर 
हाल ही में AMG को लेकर एक खबर ये भी आई थी‍ कि वो आईएएनएस में अपनी हिस्‍सेदारी बढ़ा सकती है. एएमजी वो कंपनी है जो एनडीटीवी में अपनी बड़ी हिस्‍सेदारी रखती है. कयास लगाए जा रहे हैं कि जी सोनी मर्जर के खत्‍म होने के बाद अब अडानी जी के साथ साझेदारी में आगे माना जा रहा है. संजय दत्‍त के पास एनडीटीवी के शेयर थे. उन्‍हें एनडीटीवी में सलाहकार के तौर पर भी देखा जाता है. उन्‍होंने प्रणय रॉय और राधिका के खिलाफ शिकायत भी उठाई थी.

अब क्‍या होगा जी का अगला कदम
इस डील के टूटने के बाद सवाल यही खड़े हो रहे हैं कि आखिर जी समूह अगला क्‍या कदम उठाएगा. सूत्रों के अनुसार, खबर ये है कि जी आने वाले समय में एक साझेदार के साथ अपनी डील कर सकता है. खबर ये भी है कि नया निवेशक खुली पेशकश करेगा और कंपनी में 26 प्रतिशत तक की हिस्‍सेदारी ले लेगा. सौदे में ऐसी व्‍यवस्‍था भी हो सकती है कि जहां सुभाष चंद्रा अभी भी कंपनी को चलाएंगे और पुनीत गोयनका एमडी और सीईओ बने रहेंगे. दोनों कंपनी की वैल्‍यू बढ़ाने को लेकर काम करते रहेंगे. 

ये भी पढ़ें: दिल्‍ली से अयोध्‍या का हवाई टिकट सिर्फ 1622, इस कंपनी ने दिया ऑफर

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

11 hours ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

14 hours ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

14 hours ago

स्टील इंपोर्ट विवादों के समाधान की पहल, मंत्रालय ने 9 जुलाई को बुलाई ओपन हाउस बैठक

इस बैठक में स्टील आयात से जुड़े विभिन्न नियामकीय और प्रक्रियागत मुद्दों पर चर्चा की जाएगी.

15 hours ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

15 hours ago

बड़ी खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

11 hours ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

15 hours ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

14 hours ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

14 hours ago

इफको टोकियो जीआईसी ने अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया

कंपनी ने अनुभवी बीमा क्षेत्र की विशेषज्ञ अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया है. वह कंपनी की विकास रणनीति, ब्रांड सशक्तिकरण और ग्राहक जुड़ाव को नई दिशा देंगी.

14 hours ago